राबड़ी देवी (सोर्स-सोशल मीडिया) 
बिहार

NDA सरकार के नोटिस पर राबड़ी देवी का जवाब, लालू यादव के इलाज का हवाला देकर वक्त बढ़ाने की मांग

Rabri Devi Bungalow: पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने के लिए अतिरिक्त समय मांगा है। उन्होंने लालू यादव की सेहत और विशेष चिकित्सा जरूरतों का हवाला दिया।

करुणा नंद शाहवाल

Rabri Devi Government Bungalow: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने पटना स्थित 10 सर्कुलर रोड के सरकारी आवास को खाली करने के लिए प्रशासन से एक महीने का अतिरिक्त समय मांगा है। 15 दिन की नोटिस अवधि समाप्त होने के बाद उन्होंने अधिकारियों को पत्र लिखकर यह अनुरोध किया। राबड़ी देवी ने अपने पति और राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव की खराब सेहत को इसकी प्रमुख वजह बताया है।

उनके अनुसार, डॉक्टरों ने लालू यादव को संक्रमण के खतरे के कारण परिवार के अन्य सदस्यों से अलग रखने की सलाह दी है, जिसके चलते मौजूदा आवास में उनके लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

नए आवास मे इंतजाम का इंतजार

पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने कहा कि हमारा परिवार तभी दूसरी जगह जाएगा जब नए अलॉट किए गए घर यानी 39 हार्डिंग रोड बंगले में भी वैसे ही इंतजाम हो जाएंगे।

लालू यादव की तबीयत पर राबड़ी की दलील

उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव पिछले कुछ सालों से सेहत से जुड़ी कई दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। दिसंबर 2022 में सिंगापुर में उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था, जिसमें उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने किडनी डोनेट की थी। उन्होंने 2014 में मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में ओपन हार्ट सर्जरी भी करवाई थी और खबरों के मुताबिक 2024 में उसी अस्पताल में उनकी एंजियोप्लास्टी भी हुई थी। हाल ही में, वे मेडिकल चेक-अप के लिए फिर से सिंगापुर गए थे।

39 हार्डिंग रोड पर अलॅाट किया गया बंगला

बिहार में NDA सरकार ने राबड़ी देवी को बिहार विधान परिषद मेंने के विपक्ष की नेता होने के नाते 39 हार्डिंग रोड पर एक बंगला अलॉट किया है। इस बीच, खबरों के मुताबिक 10 सर्कुलर रोड वाला घर नंद किशोर राम को अलॉट किया गया है।

15 दिन की समय सीमा खत्म

शुरू में राबड़ी देवी के बंगला खाली करने से इनकार करने के बाद, पटना प्रशासन ने 31 मई को उन्हें आखिरी 15 दिन का नोटिस जारी करके प्रॉपर्टी का कब्जा सौंपने का निर्देश दिया था। वह समय-सीमा अब खत्म हो चुकी है। 10 सर्कुलर रोड वाला घर लंबे समय से लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के परिवार से जुड़ा रहा है। यह बंगला मूल रूप से 2005 में नीतीश कुमार सरकार ने राबड़ी देवी को पूर्व मुख्यमंत्री होने के नाते अलॉट किया था।

पूर्व मुख्यमंत्रियों को बंगला खाली करने का आदेश

हालांकि बाद में सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि पूर्व मुख्यमंत्रियों से बंगला वापस ले लिया जाए लेकिन बाद में बिहार सरकार ने विधान परिषद में विपक्ष की नेता के तौर पर राबड़ी देवी को इसे फिर से अलॉट कर दिया था। इस घर में लालू प्रसाद यादव समेत उनके परिवार के कई सदस्य अभी भी रहते हैं।

Tamil Nadu Gold Ring Scheme: नवजातों को 1gm सोने की अंगूठी, लेकिन मदुरै से ही शुरुआत क्यों? जानिए मामा कनेक्शन

आसमान की तरफ खिंचता दिखा नदी का पानी! समस्तीपुर में बना दुर्लभ जल बवंडर, देखें वायरल Video और जानें साइंस

IMD Weather Alert: उत्तराखंड में भारी बारिश और फ्लैश फ्लड का खतरा, अंडमान में ऑरेंज अलर्ट, चार धाम यात्रा रुकी

राज्यसभा चुनाव को लेकर यूपी BJP की बड़ी बैठक, 8 सीटों पर नाम तय करने की कवायद तेज, 16 अक्टूबर को होगी वोटिंग

LPU Protest: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में रातभर बवाल! पुलिस से झड़प के बाद 10 दिनों के लिए बंद हुआ कैंपस