- Hindi News »
- Bihar »
- Prashant Kishor Calls Bjp Nitish More Corrupt Than Lalu
प्रशांत किशोर ने फिर लिया लालू का पक्ष, भाजपा-नीतीश को बताया भ्रष्ट, जानिए क्यों बदले PK के तेवर
Bihar News: प्रशांत किशोर ने बिहार के स्वास्थ्य विभाग में भारी भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा नेता लालू प्रसाद से भी अधिक भ्रष्ट हैं, कोविड काल में भी अनियमितताएं कर करोड़ों का घोटाला किया।
- Written By: अक्षय साहू

प्रशांत किशोर (फोटो- सोशल मीडिया)
Bihar Assembly Election: जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में बिहार के स्वास्थ्य विभाग में “गंभीर अनियमितताओं” का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के नेता, राजद प्रमुख लालू प्रसाद से भी अधिक भ्रष्ट हैं। किशोर ने कहा कि बिहार में एनडीए शासन के दौरान स्वास्थ्य विभाग लगातार भाजपा के पास रहा है और इस दौरान बड़े घोटाले हुए हैं।
किशोर ने भाजपा नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे पर सीधा हमला करते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के साथ मिलकर आपसी लाभ के लिए भ्रष्टाचार किया। उन्होंने दावा किया कि कोविड काल के दौरान पांडे ने दिल्ली में एक फ्लैट खरीदा जो उनकी पत्नी के नाम पर है, और इस खरीद में जायसवाल ने मदद की थी।
एम्बुलेंस घोटाले का दावा
प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने लगभग 28 लाख रुपये प्रति एम्बुलेंस की दर से 1,200 एम्बुलेंस का ऑर्डर दिया, जबकि यह कीमत ओडिशा और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों की तुलना में लगभग दोगुनी है। उन्होंने इसे बड़े स्तर पर वित्तीय अनियमितता करार दिया।
सम्बंधित ख़बरें
बिहार: सासाराम रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, प्लेटफॉर्म पर मचा हड़कंप, बोगी जलकर खाक
इन्हें सरकारी नौकर नहीं ‘धनकुबेर’ कहिए! बिहार के इंजीनियर के घर छापेमारी में मिली अकूत संपत्ति, अफसर भी चकराए
इस राज्य में EV खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले, महिलाओं को मिलेगी 1 लाख की सब्सिडी, टैक्स में भी बड़ा फायदा
बिहार के 19 साल के लड़के ने कर दिया कमाल, 11 लाख लगाकर बना डाला ऐसा AI, Google-OpenAI से हो रही तुलना
किशोर ने कहा कि छह अगस्त 2019 को जायसवाल ने मंगल पांडे के पिता के खाते में 25 लाख रुपये ट्रांसफर किए, जिससे दिल्ली के द्वारका में एक फ्लैट खरीदा गया। दस्तावेजों में जायसवाल ने गवाह के रूप में हस्ताक्षर भी किए थे। किशोर ने सवाल उठाया कि यदि यह राशि कर्ज थी, तो इसे पांडे ने अपने 2020 के चुनावी हलफनामे में क्यों नहीं दिखाया।
भाजपा ने दी प्रतिक्रिया
भाजपा प्रवक्ता नीरज कुमार ने इन आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि 25 लाख रुपये का भुगतान जायसवाल द्वारा कर्ज के रूप में किया गया था और वह राशि लौटा दी गई। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी’ का दर्जा शिक्षा विभाग देता है, न कि स्वास्थ्य विभाग। एम्बुलेंस की खरीद से संबंधित मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
यह भी पढ़ें: पटना जिला प्रशासन ने तेजस्वी को फिर भेजा पत्र, ‘फर्जी दस्तावेज बनाना एवं उपयोग करना अपराध’
स्वास्थ्य विभाग द्वारा एम्बुलेंस की खरीद में ‘‘अनियमितताओं” पर कुमार ने कहा, ‘‘स्वास्थ्य विभाग द्वारा आपूर्तिकर्ता को एक पैसा भी नहीं दिया गया है।” उन्होंने कहा, ‘‘एम्बुलेंस की बताई गई कीमत से संबंधित मामला सक्षम न्यायालय में लंबित है। किशोर केवल प्रचार के लिए बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं।’
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Prashant kishor calls bjp nitish more corrupt than lalu
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
क्रिकेट जगत में शोक की लहरस, नहीं रहे दिग्गज कप्तान स्मिथ, भारत के खिलाफ ही जड़ा था अपने करियर का पहला शतक
May 18, 2026 | 08:46 PMJackfruit Superfood: स्वाद में लाजवाब और पोषक तत्वों से भरपूर है कटहल, आज ही करें डाइट में शामिल
May 18, 2026 | 08:38 PMट्विशा शर्मा की मौत के पहले का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, समर्थ के अलावा दिखे दो और लोग- देखें VIDEO
May 18, 2026 | 08:32 PMExplainer: पंचायत चुनाव और 2027 की गद्दी, यूपी की सियासत का ‘गेम चेंजर’ क्यों बनने जा रहा नया OBC आयोग?
May 18, 2026 | 08:21 PMNCP में आंतरिक कलह के चलते सुनेत्रा पवार ने बुलाई कोर कमेटी की मीटिंग, क्या थमेगा आंतरिक कलह?
May 18, 2026 | 08:19 PMमोहाडी में जल संकट को लेकर अनशन शुरू, करोड़ों खर्च के बावजूद कई वार्डों में पानी नहीं
May 18, 2026 | 08:16 PMकरडी में जुआ अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, मोहाडी में जुआ खेलते तीन लोग रंगेहाथ पकड़े गए
May 18, 2026 | 08:09 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














