Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बिहार के सीवान जिले में अचानक टूटा एक और पुल, 15 दिन में सातवीं ऐसी घटना

सीवान जिले के देवरिया ब्लॉक में गंडकी नदी पर बना यह छोटा पुल कई गांवों को महाराजगंज से जोड़ता है। इस घटना में किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है। ब्लॉक के वरिष्ठ अधिकारी पहले ही घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं।

  • Written By: अंजू वशिष्ठ
Updated On: Jul 03, 2024 | 03:44 PM

पुल ढ़हा (सौजन्य- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

सीवान: बिहार के कई इलाकों में लगातार पुल ढ़हने की घटनाएं हो रही हैं। सीवान जिले में गंडकी नदी पर बने पुल का एक हिस्सा बुधवार सुबह ढह गया। यह पिछले 15 दिन में राज्य में ऐसी सातवीं घटना है। इससे पहले मधुबनी-सुपौल के बीच भूतही नदी पर पुल ढह गया था, जिसके बाद राज्य सरकार की किरकिरी हुयी थी।

सीवान जिले के देवरिया ब्लॉक में गंडकी नदी पर बना यह छोटा पुल कई गांवों को महाराजगंज से जोड़ता है। इस घटना में किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है। पिछले 11 दिन में सिवान में पुल ढहने की यह दूसरी घटना है। उप विकास आयुक्त मुकेश कुमार ने बताया कि पुल गिरने के असल कारणों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि ब्लॉक के वरिष्ठ अधिकारी पहले ही घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘‘देवरिया ब्लॉक में आज सुबह पुल का एक हिस्सा गिर गया। इस घटना का सही कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। ब्लॉक के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और मैं भी वहां जा रहा हूं।”

पुल की मरम्मत का काम जारी था

कुमार ने कहा, ‘‘यह घटना तड़के करीब पांच बजे हुई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, पुल का निर्माण 1982-83 में हुआ था। पिछले कुछ दिनों से पुल की मरम्मत का काम जारी था।” ग्रामीणों का कहना है कि पिछले दिनों में हुई भारी बारिश के कारण पुल ढह गया होगा।

सम्बंधित ख़बरें

बिहार में पार्टी को खड़ा करने में जुटी कांग्रेस, नए जिला अध्यक्षों पर खेला दांव; RJD-BJP वोट बैंक पर सीधी नजर

चैत्र के आखिरी मंगलवार को भारी हादसा! नालंदा के मंदिर में क्यों बेकाबू हुई भीड़? प्रशासन पर उठे सवाल

नालंदा भगदड़ में 8 महिलाओं की मौत से हड़कंप, नीतीश कुमार का मृतकों के परिजनों को 6-6 लाख मुआवजे का ऐलान

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाओं की दबकर मौत, कई लोग घायल

बिहार में बुनियादी ढांचे पर सवाल उठे

उप विकास आयुक्त मुकेश कुमार ने बताया कि गंडकी नदी के उफान पर होने के कारण पुल की संरचना संभवत: कमजोर हो गई। इस घटना से मात्र 11 दिन पहले ही सिवान में एक पुल ढहा था। इन घटनाओं ने बिहार में बुनियादी ढांचे की स्थिति को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं। दरौंदा इलाके में 22 जून को पुल का एक हिस्सा ढह गया था। दरौंदा प्रखंड के रामगढ़ पंचायत में गंडक नहर पर बना एक ब्रिज ढह गया था। यह पुल पटेढ़ा और गरौली गांव को जोड़ता था।

ये भी पढ़ें- तेजस्वी यादव का नीतीश सरकार पर निशाना, 9 दिनों में 5 पुल ढहे

हाल में मधुबनी, अररिया, पूर्वी चंपारण और किशनगंज जैसे जिलों में भी ऐसी ही घटनाएं हुई हैं, जिसके बाद बिहार सरकार ने इन घटनाओं की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति गठित की है। आपको बता दें कि चार दिन पहले मधुबनी-सुपौल के बीच एक निर्माणाधीन पुल ढ़ह गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मधुबनी-सुपौल के बीच बना पुल दो सालों से भी ज्यादा समय से निर्माणाधीन था। इस पुल को भुतही नदी पार करने के लिए तैयार किया जा रहा था। इस पुल को 3 करोड़  की लागत से तैयार किया जा रहा था।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Portion of bridge collapse over gandaki river in siwan district bihar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 03, 2024 | 03:10 PM

Topics:  

  • Bihar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.