नालंदा भगदड़ में 8 महिलाओं की मौत से हड़कंप, नीतीश कुमार का मृतकों के परिजनों को 6-6 लाख मुआवजे का ऐलान
नालंदा मंदिर भगदड़: सीएम नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजनों को 6-6 लाख रुपये मुआवजे का किया एलान। हादसे में 8 महिलाओं की मौत, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया गहरा शोक।
- Written By: अर्पित शुक्ला
नालंदा भगदड़ (Image- Social Media)
Nalanda Temple Stampede: बिहार के नालंदा जिले में स्थित मां शीतला माता मंदिर में भगदड़ की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 8 महिलाओं की जान चली गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। यह घटना दीपनगर थाना क्षेत्र की है, जहां फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है। इस घटना पर नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के लिए 6-6 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है।
घायलों को इलाज के लिए मॉडल अस्पताल भेजा गया है। जानकारी के अनुसार, चैत्र माह के अंतिम मंगलवार के कारण मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी थी। यह मंदिर बिहारशरीफ से करीब 5 किलोमीटर दूर मघड़ा गांव में स्थित है।
शीतला अष्टमी पर लगता है मेला
दरअसल, शीतला अष्टमी के दिन यहां विशेष पूजा होती है। परंपरा के अनुसार इस दिन घरों में चूल्हा नहीं जलाया जाता और एक दिन पहले बना ठंडा भोजन (बासी) माता को भोग के रूप में अर्पित किया जाता है। इसी वजह से अष्टमी के दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचते हैं और लंबी कतारों में दर्शन करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
जिसके चक्कर में हुआ था बेटी का तलाक, उसी पूर्व सास को दामाद ने उतारा मौत के घाट, वजह जानकर कांप उठेगी रूह
लाइव टीवी पर AK-47 चलाने की ट्रेनिंग…ट्रंप की धमकी से ईरान में मचा हड़कंप, आम जनता ने उठाए हथियार- VIDOE
प्यार से मानेंगे तो ठीक वरना…सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर CM योगी की दो टूक, बोले- नहीं चलेगा चौराहे पर तमाशा
बिहार: सासाराम रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, प्लेटफॉर्म पर मचा हड़कंप, बोगी जलकर खाक
सीएम ने की मुआवजे की घोषणा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की है कि मृतकों के परिजनों को आपदा प्रबंधन विभाग से 4 लाख रुपये और मुख्यमंत्री राहत कोष से 2 लाख रुपये, यानी कुल 6 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी।
Nalanda Maa Sheetla Mandir stampede | Bihar CM Nitish Kumar announces Rs 4 lakhs each from Disaster Management Department and Rs 2 lakhs each from CM relief fund (a total of Rs 6 Lakhs each) for the next of kin of deceased. pic.twitter.com/vOpmV4332c — ANI (@ANI) March 31, 2026
सम्राट चौधरी ने क्या कहा?
वहीं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने बयान में कहा कि नालंदा में हुई यह घटना बेहद दुखद और हृदयविदारक है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही सरकार की ओर से हर संभव मदद और बेहतर इलाज की व्यवस्था का भरोसा दिलाया।
नालंदा स्थित माता शीतला मंदिर में भगदड़ की दुखद घटना अत्यंत ही पीड़ादायक है। इस हादसे में जान गंवाने वाले और घायल हुए सभी श्रद्धालुओं के परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदनाएँ प्रकट करता हूँ। सरकार द्वारा पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता और राहत प्रदान की जा रही है। घायलों के… — Samrat Choudhary (@samrat4bjp) March 31, 2026
यह भी पढ़ें- CM योगी को अपशब्द कहना मौलाना को पड़ा भारी, बिहार के पूर्णिया से दबोचकर ले गई यूपी पुलिस
