- Hindi News »
- Bihar »
- Bihar Became A State Where Bridges Collapsed Fifth Case In 9 Days Tejashwi Yadav Targeted The State Government
तेजस्वी यादव का नीतीश सरकार पर निशाना, 9 दिनों में 5 पुल ढहे
बिहार में बारिश की मौसम शुरू होने से पहले ही पुल ढहने का सिलसिला शुरू हो गया। पिछले 9 दिनों में पाच पुल ढह चुके हैं। जिसे लेकर बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है।
- Written By: शानू शर्मा

(सौजन्य-सोशल मीडिया)
बिहार: देश की नजर में बिहार को एक और नया नाम मिलना शुरू हो गया है। बिहार को पुल ढहवा राज्य बुलाया जाने लगा है। जिसका मतलब है एक ऐसा राज्य जहां के पुल कभी भी ढह जाते हो। बिहार के लोगों ने जब इंजीनियर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया तो उन्होंने राजधानी पटना में पुल बनवाकर शहर की रूप रेखा बदल दी। उनके ऐसे कई कार्य के लिए उन्हें सुशासन बाबू की उपाधि दी गई। लेकिन अब शायद वो और शहर दोनों ही पुल निर्माण से उब गए है। इसलिए पूरे बिहार में पुल ढहना शुरू हो गया है। बिहार में 9 दिनों के भीतर पांचवां पुल ढह गया। जिसका असर सरकारी खजाने पर भी जरूर पड़ रहा है।
इस मुद्दे को लेकर बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भी नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने मधुबनी और सुपौल के बीच भूतही नदी के ढहने का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा “यह बिहार में 10 दिनों के भीतर ढहने वाला 10वां पुल है। मधुबनी-सुपौल के बीच भूतही नदी पर वर्षों से निर्माणाधीन पुल ढह गया। क्या आपको पता चला? यदि नहीं, तो क्यों? पता करने की कोशिश करें? ”
𝟗 दिन के अंदर बिहार में यह 𝟓वाँ पुल गिरा है। मधुबनी-सुपौल के बीच भूतही नदी पर वर्षों से निर्माणाधीन पुल गिरा। क्या आपको पता लगा? नहीं तो, क्यों? बूझो तो जाने? #Bihar #Bridge pic.twitter.com/IirnmOzRSo — Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) June 28, 2024
कई जगहों पर ढहे पुल
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह पुल दो सालों से भी ज्यादा समय से निर्माणाधीन था। इस पुल को भुतही नदी पार करने के लिए तैयार किया जा रहा था। इस पुल को 3 करोड़ की लागत से तैयार किया जा रहा था। वहीं इस घटना को लेकर अधिकारियों का कहना की जिम्मेदार ठेकेदार को जल्द से जल्द संरचना की मरम्मत करने का निर्देश दे दिया गया है। इससे पहले भी अररिया, सीवान और पूर्वी चंपारण जिलों से पुल ढहने की ख़बर आई थी।
सम्बंधित ख़बरें
50 रुपये से शुरू हुआ सफर, ‘अनुपमा’ ने बदल दी किस्मत, आज करोड़ों की मालकिन हैं रूपाली गांगुली
Maharashtra Weather: राज्य के 16 जिलों में 48 घंटे का ‘येलो अलर्ट’, IMD का बड़ा अपडेट, आंधी का मंडरा रहा खतरा
मछली पर महासंग्राम: क्या ‘माछ-भात’ तय करेगा बंगाल का अगला मुख्यमंत्री, सियासी कांटे में कौन फंसेगा?
Maharashtra News: महाराष्ट्र में नया जिला बनने की अटकलें तेज, खामगांव को मिल सकता है दर्जा
बिहार के अररिया में 12 करोड़ की लागत बनाया गया पुल उद्घाटन से पहले ही ढह गया। इस पुल को जिले के सिकटी में बकरा नदी पर बनाया गया था। इससे पहले भी पिछले साल 1700 करोड़ से तैयार किया जा रहा पुल 17 सेकेंड में ढह गया था। जिसके बाद उसका सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। बारिश आने से पहले ही पुल के ढहने का सिलसिला शुरू हो गया है। जिसकी वजह से राज्य सरकार सवाल के घेरे में है।
Bihar became a state where bridges collapsed fifth case in 9 days tejashwi yadav targeted the state government
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
50 रुपये से शुरू हुआ सफर, ‘अनुपमा’ ने बदल दी किस्मत, आज करोड़ों की मालकिन हैं रूपाली गांगुली
Apr 05, 2026 | 08:00 AMMaharashtra Weather: राज्य के 16 जिलों में 48 घंटे का ‘येलो अलर्ट’, IMD का बड़ा अपडेट, आंधी का मंडरा रहा खतरा
Apr 05, 2026 | 07:55 AMमछली पर महासंग्राम: क्या ‘माछ-भात’ तय करेगा बंगाल का अगला मुख्यमंत्री, सियासी कांटे में कौन फंसेगा?
Apr 05, 2026 | 07:52 AMMaharashtra News: महाराष्ट्र में नया जिला बनने की अटकलें तेज, खामगांव को मिल सकता है दर्जा
Apr 05, 2026 | 07:51 AMअमोल येडगे बने संभाजीनगर मनपा आयुक्त, बेहतर सेवाओं का दिया भरोसा; शहर विकास पर रहेगा फोकस
Apr 05, 2026 | 07:44 AMMaharashtra में 2.9 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाने का दावा, प्रकाश आंबेडकर ने उठाए सवाल
Apr 05, 2026 | 07:39 AMDhurandhar 2 Collection: तीसरे शनिवार को ‘धुरंधर 2’ ने मचाया धमाल, 1000 करोड़ क्लब के बेहद करीब
Apr 05, 2026 | 07:35 AMवीडियो गैलरी

शर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PM
इंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PM
Saharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PM
मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM










