चैत्र के आखिरी मंगलवार को भारी हादसा! नालंदा के मंदिर में क्यों बेकाबू हुई भीड़? प्रशासन पर उठे सवाल
Bihar News: बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में चैत्र मंगलवार को भारी भीड़ के चलते भगदड़ मच गई। इस हादसे में 8 महिलाओं की मौत हो गई और 12 से अधिक श्रद्धालु घायल हैं।
- Written By: अक्षय साहू
Nalanda Stampede Video: बिहार के नालंदा जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां माता शीतला मंदिर में भगदड़ मचने से कम से कम 8 महिलाओं की मौत हो गई और 12 से अधिक लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, हर मंगलवार को शीतला माता मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा करने पहुंचते हैं। चैत्र के अंतिम मंगलवार के कारण इस बार भीड़ सामान्य से ज्यादा थी। अचानक भगदड़ मचने से श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी फैल गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। इसी दौरान कई महिलाएं भीड़ में दब गईं, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। भगदड़ के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में सुरक्षा व्यवस्था की कमी की बात कही जा रही है। मृतकों में से दो महिलाओं की पहचान हो चुकी है, जबकि अन्य की पहचान की प्रक्रिया जारी है।