- Hindi News »
- Bihar »
- Pm Modi Will Visit Bihar On 24 February All Nda Leaders Will Welcome Him
इस दिन बिहार आएंगे पीएम मोदी, NDA सहित पूरा कैबिनेट करेगा स्वागत…एकजुटता का देंगे सियासी संदेश
दिल्ली चुनाव के बाद भाजपा निगाहें बिहार की धरती पर है। साल के अंत में विधानसभा का चुनाव होना है। हिंदी पट्टी के राज्यों में महत्वपूर्ण राज्यों में बिहार एक है। इस राज्य में लड़ाई INDIA बनाम NDA है।
- Written By: Saurabh Pal

पीएम मोदी (फोटो- सोशल मीडिया)
पटनाः दिल्ली चुनाव के बाद भाजपा निगाहें बिहार की धरती पर है। साल के अंत में विधानसभा का चुनाव होना है। हिंदी पट्टी के राज्यों में महत्वपूर्ण राज्यों में बिहार एक है। इस राज्य में लड़ाई INDIA बनाम NDA है। पिछले एक माह में राहुल गांधी बिहार का दो बार दौरा कर चुके हैं। वहीं नए साल में यह दूसरा बिहार दौरा पीएम मोदी का भी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को बिहार आने वाले हैं।
पीएम की यात्रा से पहले उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य के मंत्रियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में तय हुआ की NDA और राज्य के मंत्री संयुक्त रूप से प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगें। चौधरी ने कहा कि “प्रधानमंत्री मोदी 24 फरवरी को बिहार आ रहे हैं। एनडीए और हमारे मंत्री संयुक्त रूप से प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे।”
इससे पहले शनिवार को सम्राट चौधरी ने पटना में आयोजित ग्रैंड ट्रंक रोड इनिशिएटिव के पांचवें संस्करण में ‘नालंदा: हाउ इट चेंज्ड द वर्ल्ड’ का विमोचन किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में लेखक-राजनयिक अभय के ने कहा कि वह पुस्तक पढ़ने और नालंदा के ज्ञान से लाभ उठाने के लिए उत्सुक हैं, जो बिहार का गौरव था और है। अभय के ने कहा कि उन्हें खुशी है कि नालंदा पर उनकी पुस्तक का विमोचन उनके गृह राज्य बिहार में हो रहा है। जिसका नाम वास्तव में विहार के नाम पर रखा गया है, क्योंकि एक समय में राज्य में बहुत सारे बौद्ध मठ थे।
सम्बंधित ख़बरें
राफेल से स्कॉर्पीन तक: मोदी और मैक्रों की मीटिंग में तय होगा भारत की सैन्य ताकत का भविष्य
मुंबई में मोदी-मैक्रों की ‘जादू की झप्पी’! लोक भवन में द्विपक्षीय वार्ता, देखें VIDEO
मानवता के लिए ‘मशीनी दिमाग’: ग्लोबल साउथ के पहले एआई महाकुंभ में क्या है पीएम मोदी का विजन?
पंजाब में चुनावी टिकट पहले ही बिक गए…राहुल गांधी को भनक तक नहीं लगी, नवजोत कौर का कांग्रेस पर सनसनीखेज आरोप
बिहार की अन्य खबरों के लिए इस लिंक पर टैप करें!
आगे उन्होंने कहा कि मैं नालंदा से हूं और नालंदा पर यह किताब लिखना मेरे लिए बहुत खुशी और संतुष्टि की बात रही है। मैंने किताब के लिए शोध करते समय खुद नालंदा के बारे में बहुत कुछ सीखा है। किताब हमारे आधुनिक विश्व को आकार देने में नालंदा के योगदान पर प्रकाश डालती है। मुझे यकीन है कि इस किताब को पढ़ने से सभी को लाभ होगा। प्रसिद्ध इतिहासकार विलियम डेलरिम्पल ने किताब के बारे में टिप्पणी करते हुए लिखा “अभय के ने प्रारंभिक भारत के दर्शन और शिक्षा के सबसे महत्वपूर्ण केंद्र नालंदा के महान मठ-विश्वविद्यालय के बारे में एक शानदार सुलभ परिचय लिखा है।
अपनी कहानी को प्रारंभिक बौद्ध धर्म के स्वर्ण युग के एक आकर्षक रूप से चित्रित परिदृश्य में स्थापित करते हुए। अभय नालंदा के चमकदार पुस्तकालयों, विद्वानों, शिक्षाओं, सिद्धांतों और अंत में, इसके वैश्विक प्रभाव का जश्न मनाते हैं। सहानुभूतिपूर्ण, विद्वत्तापूर्ण और काव्यात्मक, अभय के नालंदा एक महत्वपूर्ण कमी को पूरा करता है और व्यापक रूप से पढ़े जाने योग्य है।
Pm modi will visit bihar on 24 february all nda leaders will welcome him
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
T20 World Cup 2026: सुपर-8 का समीकरण हो रहा रोचक, एक ही साथ बाहर हुई ये तीन टीमें, इन देशों ने किया क्वालीफाई
Feb 17, 2026 | 04:48 PM10 करोड़ कमाने वाले NRI भी क्यों नहीं लौटते भारत? इमिग्रेशन एक्सपर्ट ने बताई बड़ी वजह
Feb 17, 2026 | 04:46 PMकर्जमाफी के लिए आगे आएं बकायेदार किसान, बैंक प्रशासन का दस्तावेज जमा करने का आह्वान
Feb 17, 2026 | 04:44 PMएकनाथ शिंदे पर टिप्पणी मामला: विशेषाधिकार समिति के सामने पेश हुए कुणाल कामरा, अब 10 मार्च को होगी अगली सुनवाई
Feb 17, 2026 | 04:43 PMइंडियन रेसिंग फेस्टिवल: गोवा एसेस की ऐतिहासिक जीत, फॅबिएन बनीं रेस जीतने वाली दूसरी महिला ड्राइवर
Feb 17, 2026 | 04:42 PMराफेल से स्कॉर्पीन तक: मोदी और मैक्रों की मीटिंग में तय होगा भारत की सैन्य ताकत का भविष्य
Feb 17, 2026 | 04:40 PMAI का असली इम्तिहान अब शुरू, हाइप नहीं, जनता को सीधा फायदा देने पर सरकार का फोकस
Feb 17, 2026 | 04:40 PMवीडियो गैलरी

धार भोजशाला विवाद: वकीलों की हड़ताल से टली सुनवाई, 18 फरवरी को कोर्ट में खुलेगा एएसआई सर्वे का राज
Feb 17, 2026 | 01:31 PM
इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PM
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM













