Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पटना में खान सर के कोचिंग कैंपस के पास ताबड़तोड़ फायरिंग! दफ्तर में तोड़फोड़, गार्ड लहूलुहान, मची अफरा-तफरी

Patna Firing at Khan Sir Coaching: बिहार की राजधानी पटना के फेमस यूट्यूब टीचर खान सर की कोचिंग के बाहर फायरिंग की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि 8 से 10 राउंड फायरिंग की गई।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jun 03, 2026 | 07:55 AM

खान सर के कोचिंग के बाहर फायरिंग (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Khan Sir Coaching Dispute: बिहार की राजधानी पटना के फेसम टीचर खान सर के कैंपस के पास मुसल्लहपुर थाना क्षेत्र में गोलीबारी की एक घटना सामने आई है। यूट्यूबर टीचर खान सर के कैंपस में हुए इस हमले से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति घायल हुआ है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद खान सर ने कोचिंग को कुछ समय के लिए बंद कर दिया है।

SSP कार्तिकेय कुमार शर्मा ने कहा, CCTV फुटेज की पहचान कर ली गई है। एक गार्ड घायल हुआ है और फिलहाल अस्पताल में है। इसमें शामिल लोगों की पहचान की जाएगी और उनसे पूछताछ की जाएगी। यह आपसी रंजिश का मामला लग रहा है, लेकिन जांच अभी जारी है। बताया जा रहा है कि कोचिंग के बाहर 8 से 10 राउंड फायरिंग की गई है।

इलाके में मची अफरा-तफरी

यह घटना खान सर के कैंपस के पास हुई है, जहां हजारों की तादात में छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए दूर-दूर से आते है। फायरिंग के बाद इस इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

सम्बंधित ख़बरें

3 साल की मासूम भी सुरक्षित नहीं! पप्पू यादव ने होटलों के गंदे खेल का किया पर्दाफाश, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

फोर्स बुलाकर खाली कराएं, हम नहीं हटेंगे! सरकारी बंगले पर राबड़ी देवी का सम्राट चौधरी सरकार को खुला चैलेंज

राबड़ी देवी खाली करेंगी सरकारी बंगला! सामने आई बड़ी वजह, इस मंत्री की एंट्री होने से सियासी हलचल तेज

पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 2 लोगों की मौत, 5 लापता; 14 लोग थे सवार, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Patna, Bihar: A firing incident was reported in the Musallahpur police station area near educator Khan Sir’s campus. One person is reported injured. Police have reached the spot and initiated an investigation pic.twitter.com/qijcvTfQtk — IANS (@ians_india) June 2, 2026

खान सर का बयान आया सामने

इस घटना पर खान सर का भी बयान सामने आया है। टीचर खान सर ने कहा, “हम रिजल्ट आने के बाद हम सब बच्चों का सम्मान करते-करते थक गए थे। कुछ असामाजिक लोग आए और उन्होंने कोचिंग को दो दिन में उड़ाने की धमकी दी और उन्होंने गार्ड को इतनी बुरी तरह पीटा कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। अब देखिए यहांं क्या हो रहा है। उसके बाद हम यहां देखेंगे। लेकिन ये सभी बहुत ही असामाजिक लोग हैं।”

Patna, Bihar: Educator Khan Sir says, “… All of us were tired of respecting the children. Some uncivilized people came… And they beat up the guard so badly that he is admitted in the hospital. Now see what is happening here. After that we will see here. But these are all very… pic.twitter.com/wOUCwWCXfY — IANS (@ians_india) June 2, 2026

संस्थान को बंद कराने की कोशिश – खान सर

खान सर ने हमले का कारण बताते हुए कहा, “इसका कारण यह है कि आप इतनी कम फीस पर क्यों पढ़ा रहे हैं? मुख्य कारण यह है कि लोगों को इतनी कम फीस पर नहीं पढ़ाया जाना चाहिए। खान सर ने कहा कि यहां पढ़ने का अधिकार गरीबों को भी है। पूरे ऑफिस को तोड़ दिया है। गार्ड ने आरोपियों की पहचान की है, यह पास के कोचिंग के लोग ही है। उनके संस्थान को बंद कराने की कोशिश कर रहे थे।”

हजारों की तादात में पढ़ने आते है बच्चे

पुलिस का कहना है कि वे हमलावरों की पहचान करने में जुटी हुई है। इस मामले में सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और आसपास मौजूद सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। यह घटना ऐसे स्थान के पास हुई है, जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले हजारों छात्रों के लिए एक प्रमुख केंद्र माना जाता है। खान सर का कैंपस पटना के सबसे चर्चित शैक्षणिक संस्थानों में शामिल है और यहां रोज बड़ी संख्या में छात्र पहुंचते हैं। फायरिंग की खबर के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

यह भी पढ़ें – लखनऊ में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म, मानसिक रूप से बीमार किशोरी को बनाया शिकार, एक आरोपी गिरफ्तार

गौरतलब है कि यह घटना पहली बार नहीं हो रही है। इससे पहले भी खान सर के संस्थान के पास इस तरह की घटना को अंजाम दिया जा चुका है। 10 मई 2019 में उनके संस्थान पर देसी बम से हमला किया गया था। अज्ञात आरोपियों ने सुबह करीब 10 बजे कदमकुआं थाना क्षेत्र के मुसल्लहपुर हाट स्थित खान जीएस रिसर्च सेंटर के बाहर दो देसी बम फेंके थे। इस हमले में कोचिंग के एक हिस्से को नुकसान पहुंचा था और बाहर खड़ी एक स्कूटी पर क्षतिग्रस्त हुई थी। गनीमत रही कि जान की हानि नहीं हुई।

💡

Frequently Asked Questions

  • Que: खान सर के कैंपस के पास फायरिंग की घटना कहां हुई?

    Ans: यह घटना पटना के मुसल्लहपुर थाना क्षेत्र में खान सर के कैंपस के पास हुई।

  • Que: खान सर ने हमले के पीछे क्या वजह बताई?

    Ans: खान सर का आरोप है कि कुछ लोग उनकी कम फीस पर शिक्षा देने की व्यवस्था का विरोध कर रहे थे और संस्थान को बंद कराने की कोशिश कर रहे थे।

  • Que: क्या इससे पहले भी खान सर के संस्थान पर हमला हुआ था?

    Ans: मई 2019 में उनके संस्थान के बाहर देसी बम फेंके गए थे, जिससे कोचिंग परिसर और एक स्कूटी को नुकसान पहुंचा था।

Patna khan sir coaching campus firing dispute musallahpur police guard injured

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 03, 2026 | 07:49 AM

Topics:  

  • Bihar News
  • Patna News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.