खान सर की रिसेप्शन पार्टी में कई हस्तियां हुई शामिल, तेजस्वी यादव मॉडल का किया खुलासा, सच सुनकर हर कोई हैरान

पटना के मशहूर शिक्षक खान सर ने लग्जरी होटल में अपनी शादी की रिसेप्शन पार्टी दी। इसमें बिहार के राज्यपाल, शिक्षा मंत्री, केंद्रीय मंत्री सहित कई नामचीन हस्तियां शामिल हुईं।
बिहार के खान सर की रिसेप्शन पार्टी में तेजस्वी यादव (pic credit; social media)
बिहार के खान सर की रिसेप्शन पार्टी में तेजस्वी यादव (pic credit; social media)
Published on
Updated on

पटना: मशहूर शिक्षक और सोशल मीडिया सेंसेशन खान सर की रिसेप्शन पार्टी पटना में हुई। इसमें बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी शामिल हुए। इस दौरान खान सर ने अपनी शादी की सच्चाई बताई, जिसे सुनकर तेजस्वी यादव हैरान रह गए। खान सर ने बताया कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध के समय ही निकाह किया था। उन्होंने तेजस्वी यादव से कहा कि उन्होंने उन्हीं के मॉडल को अपनाया है।

शिक्षा विभाग के कई बड़े अधिकारी हुए शामिल

दरअसल, पटना के सगुना मोड़ पर एक मैरिज हॉल में रिसेप्शन का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षा विभाग के कई बड़े अधिकारी और अन्य मेहमान शामिल हुए। सभी ने खान सर को शादी की बधाई दी और नए जोड़े को आशीर्वाद दिया। खान सर अपनी दुल्हन के साथ लाल जोड़े में पहली बार दिखाई दिए। उन्होंने अपनी पत्नी का हाथ पकड़कर स्टेज पर एंट्री की। उनकी पत्नी घूंघट में थीं। खान सर के रिसेप्शन का फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

नेता प्रतिपक्ष ने खान सर को दी बधाई

तेजस्वी यादव ने खान सर को शादी की मुबारकबाद दी। जब वे मंच पर पहुंचे, तो खान सर ने शादी की सच्चाई बताई। यह सुनकर तेजस्वी यादव भी हैरान रह गए। तेजस्वी यादव ने खान सर से पूछा कि बियाह कब हुआ आपका? खान सर ने जवाब दिया- अभी जो इंडिया और पाकिस्तान का युद्ध चल रहा था, उसी वक्त हम निकाह किए। खान सर ने आगे कहा कि मॉडल आप ही का था सर, चुपचाप करके बाद में बताना है।

उन्होंने आगे कहा कि निकाह में 12-13 लोग ही थे सर, जैसे आप किए ना वैसे ही हम किए हैं। खान सर ने कहा कि हम सोचे किसका कॉपी करे तो हम आप ही का कॉपी कर लिए। इतना कहने के बाद खान सर हंसने लगे। बता दें कि निकाह के बाद पहली बार खान सर लाल जोड़े में अपनी दुल्हनियां के साथ दिखे। वो अपनी पत्नी का हाथ पकड़ कर स्टेज पर पहुंचे। उनकी पत्नी घुंघट में नजर आई।

6 जून को छात्रों के लिए रिसेप्शन पार्टी

खान सर ने जब बच्चों को पढ़ा रहे थे, तब उन्होंने अपनी शादी के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान युद्ध के बीच एएस खान नाम की लड़की से शादी की। अब 6 जून को खान सर ने स्पेशल भोज रखा है। इसमें उनके छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। उन्होंने अपने कोचिंग के बच्चों को भी बुलाया है। खान सर की शादी की खबर सुनकर उनके छात्र और प्रशंसक बहुत खुश हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें खूब बधाईयां मिल रही हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com