-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Bihar »
- Patna High Courts Decision On 70th Bpsc Pt Exam
BPSC PT Exam पर पटना हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, दोबारा परीक्षा कराने से इनकार
- Written By: मनोज आर्या
पटना हाईकोर्ट में जस्टिस अरविंद सिंह चंदेल की बेंच में री-एग्जाम को लेकर करीब एक घंटे बहस हुई। प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज के वकील वाईबी गिरि और सरकारी वकील पीके शाही ने कोर्ट के सामने अपना-अपना पक्ष रखा।

पटना हाई कोर्ट
पटना: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा हाल ही कराए गए पीटी एग्जाम पर गुरुवार को पटना हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने इस मामले पर अपना फैसला सुनाते हुए फिलहाल प्रारंभिक परीक्षा के रिजल्ट पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। उच्च न्यायालय ने कहा कि बीपीएससी पीटी परीक्षा दोबारा नहीं होगी और तय समय पर रिजल्ट जारी करने का आदेश दिया है। 30 जनवरी से पहले हाई कोर्ट ने बिहार लोक सेवा आयोग और सरकार से जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 31 जनवरी को होगी।
पटना हाईकोर्ट में जस्टिस अरविंद सिंह चंदेल की बेंच में री-एग्जाम को लेकर करीब एक घंटे बहस हुई। प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज के वकील वाईबी गिरि और सरकारी वकील पीके शाही ने कोर्ट के सामने अपना-अपना पक्ष रखा। जस्टिस अरविंद सिंह चंदेल ने अपने फैसले में कहा कि जो पेपर लीक का दावा किया जा रहा है, वो अभी तक के तथ्यों को देखने के बाद बिल्कुल ही आधारहीन समझ आता है।
बीपीएससी रिजल्ट पर रोक नहीं- कोर्ट
वकील अशोक कुमार दुबे ने बताया कि परीक्षा के रिजल्ट पर रोक नहीं लगाई गई है। आयोग का पक्ष सही होगा तो रिजल्ट लागू होगा। याचिककर्ताओं की जीत हुई तो रिजल्ट प्रभावित होगा। हाईकोर्ट ने बीपीएससी और बिहार सरकार को 30 जनवरी तक अपना पक्ष रखने के लिए जवाब दाखिल करना होगा। एफिडेविट में याचिकाकर्ताओं की ओर से जो आरोप लगाए गए हैं, उनका बिंदुवार जवाब देना होगा।
सम्बंधित ख़बरें
BPSC टॉपर्स के ये 10 सीक्रेट टिप्स बदल सकते हैं आपकी किस्मत
BPSC 72nd Exam Cancelled: 26 जुलाई को होने वाली परीक्षा टली, लाखों छात्रों को लगा बड़ा झटका
बिहार लोक सेवा आयोग भर्ती 2026: सिविल जज के 173 पदों पर निकली भर्ती, 30 अप्रैल तक करें आवेदन
बिहार लोक सेवा आयोग में 4 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती, जानें कब कर सकेंगे आवेदन
BPSC 70वीं PT को लेकर पटना हाई कोर्ट में याचिका
बता दें कि बीपीएससी 70वीं की परीक्षा और पुनर्परीक्षा में करीब चार लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। विरोध के बीच पुनर्परीक्षा आयोजित हुई थी। बीपीएससी अभ्यर्थियों की मांग को लेकर प्रशांत किशोर ने भी अनशन किया। प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज ने BPSC 70वीं PT री-एग्जाम को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।
बिहार की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
प्रशांत किशोर ने 14 दिन बाद खत्म किया आमरण अनशन
जनसुराज के अलावा पूर्णिया सांसद पप्पू यादव, खान सर की ओर से भी हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। याचिका में री-एग्जाम कराने और प्रदर्शनकारी अभ्यथियों के खिलाफ दर्ज FIR को वापस लेने की मांग की गई है। प्रशांत किशोर ने गुरुवार को 14 दिन बाद अपना आमरण अनशन समाप्त कर लिया।उन्होंने यह जरूर कहा कि ‘हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। हाईकोर्ट हमारी नहीं सुनेगा तो हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।
Patna high courts decision on 70th bpsc pt exam
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Shirdi News: शिर्डी में साईं बाबा को चढ़ा 1 करोड़ का स्वर्ण मुकुट, गुरु पूर्णिमा पर भक्त की अनूठी गुरु दक्षिणा
Jul 29, 2026 | 03:50 PMराज्यसभा में पास हुआ वंदे मातरम बिल, अपमान करने पर मिलेगी 3 साल की सजा
Jul 29, 2026 | 03:47 PM‘क्या देकर मिनिस्टर बन गई…’ कंगना रनौत के बयान पर राखी सावंत का पलटवार, वीडियो हुआ वायरल
Jul 29, 2026 | 03:45 PMDell ने भारत में लॉन्च किए धांसू AI लैपटॉप, XPS 13 से Alienware 15 तक मिले दमदार फीचर्स, जानिए कीमत और खासियत
Jul 29, 2026 | 03:41 PMLingerie Shopping Tips: सही ब्रा खरीदना क्यों है इतना मुश्किल? जानिए कैसे चुनें अपनी बॉडी के लिए परफेक्ट फिट
Jul 29, 2026 | 03:38 PMआंबेगांव के 1,578 किसानों को 9.85 करोड़ रुपये की कर्जमाफी मंजूर, महाआईटी पोर्टल पर 3,389 प्रविष्टियां
Jul 29, 2026 | 03:38 PMआयुक्त जी. श्रीकांत का निर्देश: देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एलोरा में ठोस कचरे का हो प्रबंधन
Jul 29, 2026 | 03:35 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














