Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जानलेवा बना गोलगप्पे का स्वाद, पटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, पसरा मातम

Patna Family Three Deaths Food Poisoning: पटना में गोलगप्पे खाने के बाद एक ही परिवार के तीन लोगों पिता और दो बेटों की मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में शोक और सन्नाटा फैल गया है।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Oct 03, 2025 | 10:15 PM

सांकेतिक तस्वीर

Follow Us
Close
Follow Us:

Patna News: बिहार की राजधानी पटना से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। यहां गोलगप्पे खाने के बाद एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक पिता और उसके दो छोटे बेटे शामिल हैं। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है और लोग हैरान हैं कि ऐसा क्या हुआ कि एक ही परिवार के तीन लोग अचानक मर गए।

परिवार वालों ने बताया कि नीरज साव अपने दोनों बेटों निर्मल कुमार (8 साल) और निर्भय कुमार (4 साल) के साथ पास के चंदौस मेले में गए थे। वहां तीनों ने गोलगप्पे खाए। मेला घूमने के बाद वे घर लौटे और रात का खाना खाया। लेकिन रात में अचानक तीनों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को पेट में तेज दर्द हुआ और उल्टी-दस्त शुरू हो गए।

रात में अचानक बिगड़ी हालात

हालत इतनी खराब हो गई कि नीरज साव की घर में ही मौत हो गई। इसके बाद परिवार ने दोनों बच्चों को तुरंत पटना के पालीगंज अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। वहां से उन्हें पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया गया, लेकिन इलाज के दौरान दोनों बच्चों की भी मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम छा गया। एक साथ तीन लोगों की मौत से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। आस-पास के लोग भी दुख जताने के लिए पीड़ित परिवार के घर पहुंचने लगे।

सम्बंधित ख़बरें

Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी

‘बबुआ’ पड़ा भारी, झुक गए चाचा! पशुपति पारस ने चिराग से हाथ मिलाने के दिए संकेत; CM नीतीश पर भी तोड़ी चुप्पी

खेसारी लाल यादव के शो में भारी बवाल! मंच पर चले जूते-चप्पल, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज, देखें VIDEO

पुलिस और फॉरेंसिक टीम (FSL) मौके पर पहुंच चुकी है और मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यह मामला फूड पॉइजनिंग (खाद्य विषाक्तता) का लग रहा है। हो सकता है कि मेले में खाए गए गोलगप्पों या घर के खाने में कुछ जहरीला पदार्थ मिला हो। हालांकि, अभी पूरी सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आ पाएगी।

यह भी पढ़ें: चुनाव से ठीक पहले नीतीश सरकार ने खोला पिटारा, छात्रवृत्ति, महंगाई से लेकर मानदेय तक, इनको हुआ फायदा

सभी बिंदुओ पर जांच कर रही पुसिल

मामले की जांच में जुटी पुलिस की टीम फिलहाल सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। परिवार के बाकी सदस्यों और मेले में मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि क्या और किसी को इस तरह की शिकायत हुई थी।

Patna food poisoning three family members dead after eating street food

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 03, 2025 | 10:15 PM

Topics:  

  • Bihar
  • Bihar News
  • patna

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.