CM नीतीश के कार्यक्रम में मधुमक्खियों ने किया अटैक, अंबेडकर जयंती समारोह में मची अफरा-तफरी, देखें VIDEO
Honeybee Attack: पटना में अंबेडकर जयंती समारोह पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सुरक्षा घेरे में बचाकर निकाला गया, जबकि कई अधिकारी घायल हुए। कार्यक्रम को बीच में रोकना पड़ा।
- Written By: अर्पित शुक्ला
CM नीतीश के कार्यक्रम में मधुमक्खियों ने किया अटैक (Image- Social Media)
Nitish Kumar Bee Attack Viral Video: राजधानी पटना में अंबेडकर जयंती के पावन अवसर पर आयोजित राजकीय समारोह उस समय अखाड़े में तब्दील हो गया, जब आसमान से ‘बिन बुलाए मेहमानों’ ने धावा बोल दिया। कार्यक्रम के बीच में अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया, जिससे पंडाल में भगदड़ मच गई।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इस हमले की चपेट में आने से बाल-बाल बचे; सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उन्हें छतरियों के घेरे में लेकर सुरक्षित बाहर निकाला। हालांकि, मधुमक्खियों के इस गुस्से का शिकार कई आला अधिकारी और कार्यक्रम में मौजूद लोग बने। भगदड़ और अफरा-तफरी के बीच समारोह को आनन-फानन में बीच में ही रोकना पड़ा।
मधुमक्खियों का हमला
बता दें कि पटना में अंबेडकर जयंती के मौके पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मधुमक्खियों ने अचानक हमला कर दिया। इस घटना में कई अधिकारियों को मधुमक्खियों ने काट लिया, जिसके बाद कार्यक्रम स्थल पर हड़कंप मच गया। लोग अपनी सीटों से उठकर इधर-उधर भागने लगे और कुछ लोग गमछे से मधुमक्खियों को भगाते नजर आए।
सम्बंधित ख़बरें
CUET परीक्षा में तकनीकी खराबी के बाद NTA ने मांगी माफी, जारी किया नया शेड्यूल, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
सड़क पर नमाज गलत, तो बाकी त्योहार क्यों नहीं? ओवैसी का सरकार से सवाल, बोले- मुसलमानों को दबाया जा रहा
उत्तर प्रदेश में महंगी हुई बिजली, उपभोक्ताओं को लगा बड़ा झटका, इतने प्रतिशत बढ़े दाम
देखें VIDEO
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अधिकारियों ने तुरंत घेरकर सुरक्षित निकाल लिया। बताया जा रहा है कि उन्हें छतरी से ढककर बचाया गया और सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उन्हें कार्यक्रम स्थल से बाहर ले गए। स्थिति बिगड़ने के कारण कार्यक्रम को बीच में ही समाप्त करना पड़ा।
नीतीश कुमार के कार्यक्रम में मधुमक्खी का हमला इस घटना में कई अधिकारियों को मधुमक्खियों ने काट लिया, जबकि नीतीश कुमार को अधिकारियों ने किसी तरह सुरक्षित बचा लिया. हालात बिगड़ते देख कार्यक्रम को तुरंत समाप्त कर दिया गया.#NItishKumar #AmbedkarJayanti pic.twitter.com/h2RuVCzz4H — Journalist Ravendra kumar (@Chhotukingoffi1) April 14, 2026
वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई ‘विदाई कैबिनेट’ में मौजूदा मंत्रिमंडल को भंग करने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गई है। मुख्यमंत्री आवास पर मंत्रियों और आला अधिकारियों के साथ हुए भावुक ‘ग्रुप फोटो सेशन’ ने स्पष्ट कर दिया कि अब बिहार में नई व्यवस्था का उदय होने वाला है।
यह भी पढ़ें- नीतीश कैबिनेट ने मंत्रिमंडल भंग करने की सिफारिश की, ग्रुप फोटो के बाद अब नई सरकार की बारी, जानें कौन बनेगा CM?
इस औपचारिक मोहर के साथ ही नीतीश कुमार का मुख्यमंत्री के रूप में वर्तमान कार्यकाल समाप्त हो गया है। अब बस कुछ ही देर में वे राजभवन जाकर राज्यपाल को अपना त्यागपत्र सौंपेंगे, जिसके बाद बिहार में पहली बार भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के गठन का रास्ता साफ हो जाएगा।
