- Hindi News »
- Bihar »
- Bihar Cabinet Dissolved Nitish Kumar Last Meeting Resignation New Government Formation
नीतीश कैबिनेट ने मंत्रिमंडल भंग करने की सिफारिश की, ग्रुप फोटो के बाद अब नई सरकार की बारी, जानें कौन बनेगा CM?
- Written By: अर्पित शुक्ला
Nitish Kumar Last Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई आखिरी कैबिनेट बैठक में बिहार मंत्रिमंडल भंग करने पर मुहर लग गई है। अब नीतीश कुमार इस्तीफा सौंपेंगे।

नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी
Nitish Kumar Resignation: बिहार की सत्ता में पिछले दो दशकों से चला आ रहा समीकरण आज इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई ‘विदाई कैबिनेट’ में मौजूदा मंत्रिमंडल को भंग करने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गई है। मुख्यमंत्री आवास पर मंत्रियों और आला अधिकारियों के साथ हुए भावुक ‘ग्रुप फोटो सेशन’ ने स्पष्ट कर दिया कि अब बिहार में नई व्यवस्था का उदय होने वाला है।
इस औपचारिक मोहर के साथ ही नीतीश कुमार का मुख्यमंत्री के रूप में वर्तमान कार्यकाल समाप्त हो गया है। अब बस कुछ ही देर में वे राजभवन जाकर राज्यपाल को अपना त्यागपत्र सौंपेंगे, जिसके बाद बिहार में पहली बार भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के गठन का रास्ता साफ हो जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
CUET परीक्षा में तकनीकी खराबी के बाद NTA ने मांगी माफी, जारी किया नया शेड्यूल, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
सड़क पर नमाज गलत, तो बाकी त्योहार क्यों नहीं? ओवैसी का सरकार से सवाल, बोले- मुसलमानों को दबाया जा रहा
उत्तर प्रदेश में महंगी हुई बिजली, उपभोक्ताओं को लगा बड़ा झटका, इतने प्रतिशत बढ़े दाम
नीतीश कैबिनेट (Image- Social Media)
नीतीश ने नई सरकार को दीं शुभकामनाएं
जानकारी के अनुसार, राज्य में नए मुख्यमंत्री के साथ दो उपमुख्यमंत्री भी शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में अपनी आखिरी कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की, जो भावुक माहौल में संपन्न हुई। इस बैठक में कोई बड़ा एजेंडा नहीं था, लेकिन सभी मंत्रियों और अधिकारियों की मौजूदगी में यह एक विदाई जैसा पल बन गया। खुद नीतीश कुमार भी भावुक नजर आए और उन्होंने नई सरकार को शुभकामनाएं दीं।
सचिवालय में सेल्फी लेने की होड़
बैठक के बाद सचिवालय में उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ लग गई, जहां मंत्री और अधिकारी उनके साथ तस्वीरें लेते दिखे। इसके बाद सामूहिक फोटोग्राफी भी कराई गई।
नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद अब नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा।
राजनीतिक समीकरणों को देखें तो पहली बार राज्य में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही है। एनडीए के पास विधानसभा में स्पष्ट बहुमत है, जिसमें बीजेपी, जेडीयू और अन्य सहयोगी दल शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- Bihar Politics: नीतीश के इस्तीफे से पहले करीबी अफसरों ने पकड़ी दिल्ली की राह, क्या हैं इसके सियासी मायने?
कौन बनेगा नया मुख्यमंत्री?
शाम करीब 4 बजे एनडीए विधायक दल की बैठक में नए नेता का चुनाव किया जाएगा, जिसके बाद राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा। इस प्रक्रिया के लिए शिवराज सिंह चौहान को पर्यवेक्षक बनाकर पटना भेजा गया है। वर्तमान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री पद का प्रमुख दावेदार माना जा रहा है। अब सभी की नजरें इस बात पर हैं कि क्या उनके नाम पर मुहर लगेगी या भाजपा कोई नया चेहरा सामने लाकर चौंकाएगी।
Bihar cabinet dissolved nitish kumar last meeting resignation new government formation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
International Potato Day: बदल रहा आलू का विज्ञान, दिल खोलकर डाइबिटिक मरीज भी खा सकेंगे ये आलू
May 30, 2026 | 04:08 PMवर्धा: महाराष्ट्र सरकार का नया आदेश, मुफ्त यूनिफॉर्म की गुणवत्ता पर सख्ती, 100% पॉलिस्टर कपड़े पर रोक
May 30, 2026 | 04:07 PMनौतपा के बीच मंदसौर में बदला मौसम, बारिश और तेज हवाओं से तापमान में गिरावट, लोगों को मिली राहत
May 30, 2026 | 04:01 PMमलयालम फिल्मों में काम नहीं करना चाहतीं Janhvi Kapoor, बोलीं- यह भाषा मेरे लिए बहुत चुनौतीपूर्ण है
May 30, 2026 | 03:57 PM3AC कोच में शराब की बोतलों संग दिखे कथित रेलवे कर्मचारी, वीडियो वायरल होते ही हरकत में आया रेलवे
May 30, 2026 | 03:48 PMमरहूम बशीर बद्र के जनाजे को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, शामिल लोगों की संख्या पर अलग-अलग दावे
May 30, 2026 | 03:47 PMHai Jawani Toh Ishq Hona Hai के लिए वरुण धवन ने वसूली मोटी फीस, फिल्म की पूरी स्टारकास्ट की फीस आई सामने
May 30, 2026 | 03:32 PMवीडियो गैलरी

हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM













