-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Bihar »
- Patn Cm Nitish Kumar Announces Pension For Artists Ahead Of Elections
विधानसभा चुनाव से पहले CM नीतीश कुमार का नया दांव, कलाकारों को देंगे पेंशन
- Written By: अक्षय साहू
बिहार सरकार ने वरिष्ठ कलाकारों के लिए पेंशन योजना की शुरुआत की है। 50 वर्ष से ऊपर और आर्थिक रूप से कमजोर कलाकारों को हर महीने 3,000 रुपये पेंशन मिलेगी। इसके अलावा, 24 और बड़ी योजनाओं को मंजूरी मिली।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (फोटो- सोशल मीडिया)
पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव के लेकर सियासत तेज हो गई है। इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने बिहार के कलाकारों की पेंशन योजना को अपनी मंजूरी दे दी है। इसके तहत बिहार के कलाकारों को हर महीने एक तय रकम पेंशन के तौर पर दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने फैसला मंगलवार को कैबिनेट मीटिंग के बाद लिया।
नीतीश कुमार ने मंगलवार को राजधानी पटना में कैबिनेट मीटिंग की। इस दौरान उन्होंने केंद्र की कई महत्वपूर्ण योजनाओं को मंजूरी दी। कैबिनेट मीटिंग में नीतीश कुमार ने 24 महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लगाई। इनमें से एक राज्य के कलाकारों के लिए पेंशन योजना की शुरुआत करना भी रहा।
हर महीने मिलेगा पेंशन
बिहार सरकार ने राज्य के वरिष्ठ कलाकारों की आर्थिक सहायता के लिए एक नई योजना की घोषणा की है। इस योजना के तहत 50 वर्ष या उससे अधिक आयु के ऐसे कलाकारों को हर महीने 3,000 रुपये की सहायता राशि दी जाएगी, जो आजीविका के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सम्राट चौधरी ने भरत तिवारी एनकाउंटर केस में आरोपी SDPO को दिया इनाम? रोहिणी आचार्य ने बिहार सरकार पर दागे सवाल
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: आरोपी SDPO राजेश शर्मा को सरकार ने पटना में दी VVIP पोस्टिंग, भड़का परिवार
31 हाईटेक बस डिपो, 200 करोड़ का बॉन्ड… बिहार कैबिनेट ने खोला विकास का पिटारा, 29 फैसलों पर लगाई मुहर
भरत तिवारी के खिलाफ केस जुटा रही पुलिस, श्राद्धकर्म खत्म होते ही तेज की जांच, देश भर में शुरू हस्ताक्षर अभियान
सरकार ने इस योजना पर हर साल एक करोड़ रुपये खर्च करने की मंजूरी दी है। इस योजना का लाभ पाने के लिए कलाकारों को कुछ शर्तें पूरी करनी होंगी। जैसे इस योजना में ऐसे कलाकारों को शामिल किया जाएगा जिनकी उम्र 50 वर्ष या उससे अधिक हो। इसके अलावा उनकी सालाना आय 20,000 रुपये से कम होनी चाहिए। साथ ही कला के क्षेत्र में कम से कम 10 वर्षों का अनुभव अनिवार्य होगा। इस पहल का उद्देश्य जीवन यापन में कठिनाई झेल रहे वरिष्ठ कलाकारों को आर्थिक सहारा देना है।
गुरु शिष्य परंपरा योजना को मंजूरी
नीतीश कुमार ने कैबिनेट बैठक में ‘मुख्यमंत्री बिहार गुरु-शिष्य परंपरा योजना’ को भी मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत सरकार उन कलाओं को संरक्षित और प्रचारित करेगी जो विलुप्त होती जा रही हैं और काफी दुर्लभ हैं। इसके लिए युवा प्रतिभागियों को विशेषज्ञ गुरु मार्गदर्शन देंगे। इस योजना पर प्रति वर्ष 1 करोड़ 11 लाख 60 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।
कर्नाटक में बदलाव की हलचल या महज रणनीतिक बैठक, अटकलों पर इस नेता ने विराम लगाया
इसके अलावा, ‘मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना’ को भी हरी झंडी मिल गई है। इस योजना में कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम से प्रशिक्षित और 12वीं पास युवाओं को हर महीने 4,000 रुपये इंटर्नशिप के रूप में दिए जाएंगे। वहीं, आईटीआई और डिप्लोमा धारक छात्रों को 5,000 रुपये प्रति माह और स्नातकोत्तर पास छात्रों को 6,000 रुपये प्रति माह इंटर्नशिप भत्ता मिलेगा।
Patn cm nitish kumar announces pension for artists ahead of elections
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














