- Hindi News »
- India »
- Karnataka Congress Meeting Leadership Change Rumours Now Minister Stop This
कर्नाटक में बदलाव की हलचल या महज रणनीतिक बैठक, अटकलों पर इस नेता ने विराम लगाया
कर्नाटक में रणदीप सुरजेवाला की कांग्रेस विधायकों संग बैठक पर मंत्री एचके पाटिल बोले- इसका नेतृत्व परिवर्तन से कोई संबंध नहीं, यह संगठन और निर्वाचन क्षेत्रों से जुड़ी पार्टी के अंदर की चर्चा है।
- Written By: सौरभ शर्मा

कर्नाटक सरकार के मंत्री एच.के.पाटिल (फोटो- सोशल मीडिया)
बेंगलुरु: कर्नाटक कांग्रेस में इन दिनों अंदरूनी हलचल तेज हो गई है। पार्टी विधायकों के साथ कांग्रेस प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला की हालिया बैठक के बाद नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें उठने लगीं। हालांकि, मंत्री एचके पाटिल ने इन अटकलों को खारिज करते हुए साफ कर दिया है कि इस बैठक का मकसद केवल संगठनात्मक मुद्दों और विधानसभा क्षेत्रों से जुड़े मसलों पर चर्चा करना था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी स्पष्ट कर चुके हैं कि इस प्रक्रिया का नेतृत्व परिवर्तन से कोई लेना-देना नहीं है।
रणदीप सिंह सुरजेवाला की यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब राज्य में सरकार के प्रदर्शन और कुछ विधायकों की नाराजगी की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। इन हालातों में अचानक हुई इस बैठक ने राजनीतिक हलकों में चर्चाओं को हवा दी। लेकिन एचके पाटिल ने इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए कहा कि बैठक पूरी तरह पार्टी के आंतरिक ढांचे को मज़बूत करने को लेकर थी और इसे किसी सियासी बदलाव से जोड़ना गलत होगा।
#WATCH | Bengaluru | On meeting held by Karnataka Congress incharge Randeep Singh Surjewala with the Congress MLAs, Karnataka Minister HK Patil says, “Congress Chief Mallikarjun Kharge has made it candidly clear that this exercise has nothing to do with a change of leadership.… pic.twitter.com/kAirpYg39r — ANI (@ANI) July 1, 2025
संगठन पर मंथन, नहीं होगी कोई ‘बदलाव’ की पहल
बैठक में सुरजेवाला ने विधायकों से उनके निर्वाचन क्षेत्रों की स्थिति, जनता की अपेक्षाएं और पार्टी के कामकाज पर चर्चा की। पाटिल ने जोर देकर कहा कि यह एक नियमित संगठनात्मक प्रक्रिया है और पार्टी नेतृत्व में बदलाव का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। उन्होंने कहा कि मीडिया में चल रही अटकलें पूरी तरह निराधार हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Datia News: एक मुलाकात ने बढ़ाई हलचल; राजेंद्र भारती के बेटे हो सकते हैं संभावित उपचुनाव में विकल्प
गिरता रुपया और NEET पेपर लीक पर भड़के कांग्रेस के अतुल लोंढे, बोले- अब देश की इज्जत कम नहीं हो रही है क्या?
MP BJP Performance Report Card: BJP में ‘परफॉर्मेंस कार्ड’ पर घमासान, आपसी कलह सड़क पर आई, विपक्ष ने घेरा
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
यह भी पढ़ें: MP BJP अध्यक्ष को लेकर तस्वीर आज होगी साफ, हेमंत खंडेलवाल सबसे प्रबल दावेदार
नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों पर फुलस्टॉप
पाटिल ने बताया कि कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि पार्टी की यह पहल केवल संवाद और समन्वय बढ़ाने की दिशा में है। ऐसे में इसे मुख्यमंत्री बदलने की कोशिश के रूप में देखना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी एकजुट है और आगामी चुनावों को लेकर तैयारियों में जुटी हुई है।
Karnataka congress meeting leadership change rumours now minister stop this
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMबाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
May 18, 2026 | 11:04 PMईंधन बचत के लिए संभाजीनगर मनपा का नो डीजल डेए महापौर ई-स्कूटर पर, तो आयुक्त साइकिल चलाकर पहुँचे ऑफिस
May 18, 2026 | 10:54 PMMP News: गेहूं खरीदी का महा-रिकॉर्ड, 12 लाख से ज्यादा किसानों से खरीदा गया गेहूं; इतने करोड़ का हुआ भुगतान
May 18, 2026 | 10:50 PMकोलकाता पुलिस भी जिसके नाम से खाती थी खौफ, ED ने 10 घंटे की छापेमारी में ढहाया डॉन सोना पप्पू का साम्राज्य?
May 18, 2026 | 10:39 PMजिसके चक्कर में हुआ था बेटी का तलाक, उसी पूर्व सास को दामाद ने उतारा मौत के घाट, वजह जानकर कांप उठेगी रूह
May 18, 2026 | 10:37 PMBJP विधायक की नाराजगी पर कांग्रेस ने खेली सियासी बिसात! जीतू पटवारी ने महेंद्र हार्डिया को क्यों कहा ‘धन्यवाद’
May 18, 2026 | 10:28 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM













