Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पप्पू यादव को सता रहा है हत्या का डर! संजय झा पर सीधे साधा निशाना, बोले- ‘दो बड़े नेता और अधिकारी…’

Bihar News: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने Y+ सुरक्षा हटाए जाने को लेकर हत्या की साजिश का आरोप लगाया है। उन्होंने JDU नेता संजय झा और दो अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया।

  • Written By: प्रतीक पांडेय
Updated On: Sep 26, 2025 | 11:11 AM

पप्पू यादव, फोटो- सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

Pappu Yadav Social Media Post: बिहार की राजनीति में उस समय हलचल मच गई जब पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने अपनी Y+ कैटेगरी की सुरक्षा हटाए जाने को एक ‘हत्या की साजिश’ बताया। उन्होंने सीधे तौर पर जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता संजय झा और दो अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

सांसद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर दावा किया कि उन्हें एक महीने पहले ही Y+ सुरक्षा दी गई थी, लेकिन अब बिना किसी कारण इसे वापस ले लिया गया। उन्होंने कहा कि यह कोई सामान्य प्रशासनिक निर्णय नहीं, बल्कि एक सुनियोजित साजिश है।

‘अगर कुछ हुआ, तो दो नेता-दो अफसर जिम्मेदार होंगे’

पप्पू यादव ने यह भी कहा कि अगर उनके साथ कोई अनहोनी होती है तो इसके लिए बिहार के दो बड़े नेता और दो बड़े अधिकारी सीधे तौर पर जिम्मेदार होंगे। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि ये लोग मेरी जान के दुश्मन बन गए हैं। पप्पू यादव के इस बयान ने बिहार में आगामी चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल को और अधिक बढ़ा दिया है।

सम्बंधित ख़बरें

‘होली पर घर आऊंगा’… पहुंची लाश, सिर कटा शव देखकर मां बदहवास, सहरसा पुलिस किन सवालों में उलझी?

पटना में फिर छात्रा की संदिग्ध मौत: AIIMS के पास कोचिंग की चौथी मंजिल से गिरी, पप्पू यादव का बड़ा हमला

लड़कों के साथ घूमने पर परिवार वालों ने डांटा, 5 सहेलियों ने खाया जहर, एक ही चिता पर अंतिम संस्कार

‘मुझे मरवाने की कोशिश हुई’, रिहाई के बाद पप्पू यादव का विस्फोटक बयान; बोले- साजिश करने वालों को छोड़ूंगा नहीं

एक महीना पहले हमें Y+ सुरक्षा दी गई
एक ही महीना में हटा ली गई।
यह साजिश JDU के बिकाऊ कार्यकारी
अध्यक्ष संजय झा कर रहे हैं! सम्राट चौधरी को
मुख्यमंत्री बनवाने के लिए अपनी पार्टी को
बेच दिया है। नीतीश जी के बेटे निशांत जी की
सियासी संभावना का सौदा कर सम्राट के लिए
सत्ता की सीढ़ी…
— Pappu Yadav (@pappuyadavjapl) September 25, 2025

संजय झा पर सीधा हमला

पप्पू यादव ने JDU के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा को सीधे तौर पर इस साजिश का ‘केंद्र’ बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि संजय झा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीतिक भविष्य का सौदा कर लिया है और बीजेपी को सत्ता सौंपने के लिए अपनी पार्टी को गिरवी रख दिया है।

‘भाजपा नेता को मुख्यमंत्री नहीं बनने दूंगा’

पप्पू यादव ने लिखा कि संजय झा जानते हैं कि मैं किसी भी कीमत पर भाजपा नेता को बिहार का मुख्यमंत्री नहीं बनने दूंगा। इसलिए मेरी हत्या की साजिश रची जा रही है। उन्होंने खुद को सीमांचल, कोसी और मिथिला क्षेत्र में भाजपा के खिलाफ अकेला संघर्ष करने वाला बताया।

यह भी पढ़ें: बंगाल में अमित शाह का शक्ति प्रदर्शन! कालीघाट में पूजा, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ थीम पंडाल का करेंगे उद्घाटन

सुरक्षा एजेंसियों से की सुरक्षा बहाल करने की मांग

पप्पू यादव ने केंद्र और राज्य सरकार से अपील की कि उन्हें दोबारा Y+ सुरक्षा प्रदान की जाए। उन्होंने मांग की कि उनकी जान को लेकर मिले इनपुट्स की गंभीरता से जांच की जाए। इन आरोपों के बाद बिहार की राजनीति में खलबली मच गई है। जहां विपक्षी दलों ने इस मुद्दे को तूल देना शुरू कर दिया है, वहीं जेडीयू या संजय झा की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Pappu yadav alleges removal of y category security pappu yadav security row murder conspiracy sanjay jha

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 26, 2025 | 11:11 AM

Topics:  

  • Bihar Assembly Election 2025
  • Bihar News
  • Pappu Yadav

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.