- Hindi News »
- Bihar »
- Pappu Yadav Challenged Pm Modi To Restart The Closed Factories Of Bihar
भाजपा के मंच से उतरते ही पप्पू यादव ने दिखाए तेवर, पीएम मोदी को दे डाली चुनौती
Biha News: पूर्णिया सांसद ने बीते रोज पीएम मोदी के साथ मंच साझा किया था। उन्होंने दावा किया कि पूर्णिया में एयरपोर्ट उनकी देन है। वहीं भाजपा सरकार इसे अपना काम बता रही है।
- Written By: Saurabh Pal

पप्पू यादव (फोटो- सोशल मीडिया)
Bihar Politics: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव सोमवार को पीएम मोदी के साथ मंच पर दिखे थे। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी से बातचीत भी की थी। NDA के मंच साझा करने के बाद पप्पू यादव सुर्खियों में आ गए। वहीं कुछ विपक्षी राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के मंच पर पप्पू यादव को जगह नहीं मिलने के फोटो-वीडियो शेयर करके उन्हें ट्रोल कर रहे थे। हालांकि भाजपा के मंच से उतरने के बाद पप्पू यादव एक बार फिर पुराने तेवर में नजर आ रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने पीएम मोदी के पूर्णिया दौरे को लेकर तल्ख टिप्पणी की है।
पप्पू यादव ने कहा कि पीएम मोदी को चुनौती देते हुए कहा, “अगर इतना ही है तो भागलपुर, रक्सौल और मुजफ्फरपुर में एयरपोर्ट बनवाकर दिखा दीजिए।” पूर्णिया सांसद ने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी 11 साल से सत्ता में हैं, लेकिन फिर भी पूर्णिया में एयरपोर्ट नहीं बनवा सके। उन्होंने कहा, “अगर आज पूर्णिया में एयरपोर्ट बन पाया है, तो यह मेरी देन है।” उन्होंने आगे कहा कि अगर सरकार में हिम्मत है, तो बंद पड़ी फैक्ट्रियों को शुरू करके दिखाए।
घुसपैठियों के मुद्दे पर पप्पू ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
पप्पू यादव ने सीमांचल में घुसपैठियों का मुद्दा उठाने पर भी प्रधानमंत्री को घेरा। उन्होंने कहा, “पीएम मोदी हर चुनाव में घुसपैठियों की बात करते हैं। अगर इतने सालों से सरकार में हैं तो फिर क्यों नहीं अब तक इन घुसपैठियों को निकाला गया? क्या नेहरू या राहुल गांधी ने रोका है?” उन्होंने यह भी कहा कि सीमांचल में घुसपैठिए हैं ही नहीं और सरकार जानबूझकर चुनावी राजनीति के लिए यह मुद्दा उठाती है।
सम्बंधित ख़बरें
स्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
Uttar Pradesh: कैबिनेट विस्तार के बाद एक्शन में CM योगी, कल बुलाई बड़ी बैठक; नए मंत्रियों को सौंपेंगे विभाग!
स्वीडन पहुंचे PM मोदी: आसमान में ग्रिपेन लड़ाकू विमानों ने दिया एस्कॉर्ट, जानें क्यों खास है यह दौरा
नीदरलैंड्स का दौरा समाप्त, स्वीडन के लिए रवाना हुए PM मोदी; एयरपोर्ट पर डच PM ने खास अंदाज में दी विदाई
ये भी पढ़ें-PM Modi @75: RSS ने बनाया मोदी के लिए दिल्ली के तख्त तक का रास्ता, क्यों मिला था PM पद इनाम?
पप्पू बोले- मैं विकास के साथ हूं
पप्पू यादव ने बताया कि एक दिन पहले वे पीएम की मौजूदगी वाले मंच से इसलिए चले गए थे, क्योंकि उन्हें मंच का राजनीतिक इस्तेमाल मंजूर नहीं था। उन्होंने कहा, “मैं विकास के साथ हूं, लेकिन पॉलिटिकल भाषण के साथ नहीं। अगर मंच विकास के लिए होता, तो मैं वहां रुकता।” उन्होंने यह भी पूछा कि बिहार को अब तक विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं मिला? पप्पू यादव ने दावा किया कि जल्द ही रांची और दक्षिण भारत के राज्यों के लिए कई नई ट्रेनें शुरू होंगी, और यह उनका वादा है। बता दें कि पीएम मोदी सोमवार को बिहार के पूर्णिया दौरे पर पहुंचे थे। वहां से उन्होंने बिहार के लिए लगभग 40 हजार करोड़ रुपए की सौगात दी थी।-एजेंसी इनुपट के साथ
Pappu yadav challenged pm modi to restart the closed factories of bihar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
US Navy फाइटर जेट्स की हवा में भीषण भिड़ंत, मौत के मुंह से निकले पायलट; देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO
May 18, 2026 | 06:31 AMBirthday Horoscope: आज जन्मे बच्चों का कैसा होगा भविष्य? जानें कैसा होगा आगामी वर्ष व करियर
May 18, 2026 | 06:14 AMNagpur Weather: नागपुर में आज पारा 45 डिग्री के पार, भीषण लू और एक्सट्रीम UV इंडेक्स को लेकर अलर्ट जारी
May 18, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: एक तरफ भीषण लू का प्रकोप तो दूसरी तरफ बारिश का अलर्ट, आज कैसा रहेगा महाराष्ट्र का मौसम?
May 18, 2026 | 05:50 AMAaj Ka Rashifal: सोमवार को मकर और वृश्चिक राशि वालों को होगा बंपर लाभ, जानिए सभी 12 राशियों का आज का भाग्यफल
May 18, 2026 | 12:10 AMIPL 2026: राजधानी में DC की बादशाहत, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से चटाई धूल, अक्षर पटेल ने खेली कप्तानी पारी
May 17, 2026 | 11:34 PMइंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
May 17, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














