Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘BJP शीर्ष नेतृत्व से हो गई बात’, बिहार के सियासी दंगल में राजभर की एंट्री तय

SBSP Enter in Bihar Politics: यूपी सरकार में मंत्री व सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि हम लोग बिहार की 29 सीटों पर चुनाव की तैयारी कर चुके हैं।

  • By Saurabh Pal
Updated On: Jul 31, 2025 | 05:10 PM

ओपी राजभर (फोटो- IANS)

Follow Us
Close
Follow Us:

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव में एक पार्टी की एंट्री होने वाली है। उत्तर प्रदेश के बाद अब मंत्री ओम प्रकाश राजभर बिहार सियासी समीकरण सेट कर रहे हैं। सुभासपा अध्यक्ष राजभर ने आगामी चुनाव को लेकर अपनी रणनीति स्पष्ट कर दी है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

पटना में गुरुवार को राजभर ने IANS से बातचीत में कहा कि सुभासपा बिहार की 29 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर चुकी है। इसके लिए बूथ, सेक्टर, विधानसभा और ब्लॉक लेवल पर समितियों का गठन किया जा चुका है। हालांकि किस जिले में और किन सीटों पर सुभासपा चुनावी तैयारी कर रही है, इसका खुलासा राजभर नहीं किया।

नड्डा से मिला राजभर को आश्वासन

ओपी राजभर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेतृत्व, विशेष रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ सीट बंटवारे को लेकर चर्चा की है। उनकी तरफ से आश्वासन मिला है कि चुनाव नजदीक आने पर इस पर बात होगी। उन्होंने राजभर ने यह भी साफ किया कि यदि एनडीए के भीतर सीट शेयरिंग पर सहमति नहीं बनी, तो एसबीएसपी अकेले चुनाव लड़ेगी। उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी बिहार की कई विधानसभा सीटों पर प्रभावी रूप से काम कर रही है और पीछे हटने का कोई इरादा नहीं है।

राजभर, रजवार, राजवंशी और राय पर ओपी का दांव

ओम प्रकाश राजभर ने यह भी संकेत दिया कि उनकी पार्टी बिहार में राजभर, रजवार, राजवंशी और राय जैसे ओबीसी समुदायों पर ध्यान केंद्रित कर रही है, जिनकी कुछ जिलों में अच्छी खासी आबादी है। राजभर ने पहले भी बिहार में उपचुनावों में एनडीए का समर्थन किया था, जैसे कि रामगढ़ और तरारी सीटों पर। तब उनकी पार्टी ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की ओर से मिले आश्वासन के बाद अपने उम्मीदवार वापस ले लिए थे। सुभासपा की रणनीति बिहार में अपनी पार्टी की उपस्थिति को मजबूत करने और एनडीए के भीतर अधिक से अधिक सीटें हासिल करने की है, लेकिन वह गठबंधन से बाहर जाकर भी अपनी ताकत दिखाने के लिए तैयार हैं।

ये भी पढ़ें-Bihar Politics: BJP के नक्शेकदम पर नीतीश, JDU के इन विधायकों का कटेगा टिकट!

बिहार में राजभर का क्या है समीकरण

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में ओपी राजभर राजभर समुदाय के नेता माने जाते हैं। इसी जातीय समीकरण को बिहार में साधना चाहते हैं। हालांकि बिहार में 2023 के जातीय सर्वे के आंकड़ों से पता चलता है कि पूरे राज्य में राजभर समुदाय के लोगों की संख्या मात्र 2.22 लाख है। ऐसे राजभर हार-जीत में अहम भूमिका निभा सकते हैं, लेकिन उनके एक सहयोगी के रूप में अगर उनकी पार्टी चुनाव लड़ती है तो सीटों शेयरिंग का फॉर्मूल जरूर गड़बड़ हो जाएगा। -एजेंसी इनपुट के साथ

Op rajbhars party will contest the bihar assembly elections

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 31, 2025 | 05:10 PM

Topics:  

  • Bihar Assembly Election 2025
  • BJP
  • Latest News
  • Om Prakash Rajbhar

सम्बंधित ख़बरें

1

1 करोड़ लो, सीट छोड़ो…धुले में करोड़ों का खेल! शिंदे सेना के प्रत्याशी को BJP का ऑफर, VIDEO वायरल

2

CM पद से इस्तीफा दिया…लखनऊ से दिल्ली तक मच गया था हड़कंप, कहानी सियासत के ‘बाबूजी’ की

3

असम में सुबह-सुबह भूकंप से दहशत…पूर्वोत्तर के कई राज्यों में डोली धरती, कितनी रही तीव्रता?

4

यूपी से आईं भाजपा की हाईटेक डिजिटल गाड़ियां, प्रचार की तैयारी तेज, मैदान में जल्द उतरेंगे नेता

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.