Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

1 करोड़ लो, सीट छोड़ो…धुले में करोड़ों का खेल! शिंदे सेना के प्रत्याशी को BJP का ऑफर, VIDEO वायरल

Dhule News: धुले महानगरपालिका चुनाव में करोड़ों के ऑफर का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शिंदे गुट के नेता संजय वाल्हे का दावा है कि बीजेपी ने उनकी पत्नी को मैदान से हटाने के लिए ₹1 करोड़ की पेशकश की थी।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Jan 05, 2026 | 07:58 AM

भाजपा औप शिवसेना (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Dhule Municipal Corporation Election News: धुले महानगरपालिका चुनाव के वार्ड क्रमांक 10 में राजनीति उस समय गरमा गई जब शिवसेना (शिंदे गुट) के महानगर प्रमुख संजय वाल्हे ने भाजपा पर सनसनीखेज आरोप लगाए। वाल्हे का दावा है कि उनकी पत्नी सविता वाल्हे, जो वार्ड 10 से चुनावी मैदान में हैं, उन्हें नाम वापस लेने के लिए भाजपा की ओर से 1 करोड़ रुपये की पेशकश की गई थी। इस संबंध में उन्होंने एक वीडियो साझा किया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

निर्विरोध जीत के लिए बनाया जा रहा दबाव

संजय वाल्हे ने आरोप लगाया कि भाजपा धुले में लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव लड़ने के बजाय ‘साम-दाम-दंड-भेद’ की नीति अपना रही है। वीडियो में उन्होंने कहा, “नामांकन वापसी की अंतिम तिथि से दो दिन पहले से ही शहर में दबाव की राजनीति शुरू हो गई थी। अंतिम दिन दोपहर को दो लोग मेरे पास आए और भाजपा उम्मीदवार को निर्विरोध जिताने के लिए 1 करोड़ रुपये का लालच दिया।”

“मैं बालासाहेब का सैनिक हूं, बिकाऊ नहीं”

ऑफर को ठुकराते हुए संजय वाल्हे ने कहा कि वह मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में काम करने वाले निष्ठावान शिवसैनिक हैं। उन्होंने कड़े लहजे में कहा, “शिवसेना कभी पैसों के लिए काम नहीं करती। मैं बालासाहेब ठाकरे का सैनिक हूं। वार्ड क्रमांक 10 की जनता का आशीर्वाद मेरी पत्नी के साथ है, इसलिए मैंने 1 करोड़ की पेशकश को ठुकरा दिया।”

यह भी पढ़ें – महाराष्ट्र की राजनीति का घिनौना चेहरा, निर्विरोध में अड़ंगा, तो मर्डर…विकेट गिरी बोल झूमे BJP नेता

चुनावी माहौल में बढ़ी कड़वाहट इस खुलासे के बाद धुले की राजनीति में हड़कंप मच गया है। हालांकि, भाजपा की ओर से अभी तक इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। विपक्षी दलों ने इस मामले की चुनाव आयोग से जांच कराने की मांग की है। वार्ड 10 में अब मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है, जहाँ जनता की नजरें अब इस ‘पैसे बनाम प्रतिष्ठा’ की लड़ाई पर टिकी हैं।

Dhule municipal election 2026 sanjay walhe bjp bribery allegation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 05, 2026 | 07:58 AM

Topics:  

  • BJP
  • Dhule
  • Maharashtra
  • Maharashtra Local Body Elections
  • Shiv Sena

सम्बंधित ख़बरें

1

Mumbai: 29 मनपा चुनाव से पहले 68 नगरसेवक निर्विरोध, विपक्ष ने पैसे और दबाव का लगाया आरोप

2

गर्लफ्रेंड पर टिप्पणी के बाद युवक की हत्या, चार जख्मी, एक नाबालिग समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

3

नागपुर मनपा चुनाव में भाजपा को घर की चुनौती, पुराने कार्यकर्ताओं की बगावत से बढ़ी मुश्किलें

4

यूपी से आईं भाजपा की हाईटेक डिजिटल गाड़ियां, प्रचार की तैयारी तेज, मैदान में जल्द उतरेंगे नेता

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.