Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नीतीश कुमार ने रच दिया इतिहास, 10वीं बार बने बिहार के CM, नई सरकार में बनाए गए 26 मंत्री

Nitish Kumar Swearing-In Ceremony: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 10वीं बार वे बिहार के मुख्यमंत्री बन रहे हैं। उनके अलावा 26 अन्य मंत्री बनाए गए हैं।

  • By प्रतीक पांडेय
Updated On: Nov 20, 2025 | 12:16 PM

नीतीश कुमार ने ली मुख्यमंत्री की शपथ, फोटो- सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

Bihar CM Nitish Kumar Shapath Grahan: बिहार विधानसभा चुनाव में 202 सीटें लाने वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। गांधी मैदान में नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा फिर से डिप्टी सीएम बनाए गए। मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कई केंद्रीय मंत्रियों समेत एनडीए के सभी घटकों के प्रमुखों, एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और बड़े नेता मौजूद हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की शानदार जीत के बाद गुरुवार को पटना के गांधी मैदान में मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी की गई थी। समारोह में बिहार भर से लगभग 2 से 3 लाख वोटर्स भी मौजूद रहे। शपथ ग्रहण कार्यक्रम सुबह 11.30 बजे शुरू हुआ। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह, कई केंद्रीय मंत्री, और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री मौजूद रहे।

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा की भूमिका

नीतीश कुमार द्वारा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद, सम्राट चौधरी ने बिहार कैबिनेट में राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली। सम्राट चौधरी पिछली सरकार में उपमुख्यमंत्री थे। कल यानी बुधवार को उन्हें बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया था। विजय कुमार सिन्हा को बीजेपी विधायक दल का उप नेता चुना गया था। इस बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद थे।

सम्बंधित ख़बरें

‘कोर्ट में RDX है…’, पटना समेत कई न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, जजों को निकाला बाहर

बिहार के पटना, गया और किशनगंज समेत कई सिविल कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी; पुलिस अलर्ट

पटना में बेकाबू थार का तांडव: 7 लोगों को कुचला, एक की मौत; आक्रोशित भीड़ ने फूंकी गाड़ी

ये लोग बार-बार भगवान राम का…कांग्रेस पर क्यों भड़क गए तेज प्रताप यादव, VIDEO में समझें पूरा माजरा

शपथ लेने वाले 26 मंत्रियों की पूरी सूची

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा, 26 अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली है। शपथ लेने वाले मंत्रियों की पूरी सूची इस प्रकार है:
• सम्राट चौधरी
• विजय कुमार सिन्हा
• विजय कुमार चौधरी
• बिजेंद्र प्रसाद यादव
• श्रवण कुमार
• मंगल पांडेय
• डॉक्टर दिलीप जायसवाल
• अशोक चौधरी
• लेसी सिंह
• मदन सहनी
• नितिन नवीन
• रामकृपाल यादव
• संतोष कुमार सुमन
• सुनील कुमार
• मो. जमा खान
• संजय सिंह टाइगर
• अरुण शंकर प्रसाद
• सुरेंद्र मेहता
• नारायण प्रसाद
• रमा निषाद
• लखेंद्र कुमार रोशन
• श्रेयसी सिंह
• डॉ. प्रमोद कुमार
• संजय कुमार
• संजय कुमार सिंह
• दीपक प्रकाश

यह भी पढ़ें: 7 दिन से 20 साल तक CM की कुर्सी… बिहार मतलब नीतीश कुमार, यहां देखिए पूरी टाइमलाइन

चुनाव परिणाम और नई सरकार के गठन की प्रक्रिया

इस चुनाव में एनडीए को कुल 202 सीटें मिली थीं। इसमें बीजेपी ने 89 सीटों पर जीत दर्ज की। जनता दल (यूनाइटेड) 85 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर रही। चिराग पासवान की लोक जनशक्ति (आर) ने 29 सीटों पर चुनाव लड़ा और 19 पर जीत दर्ज की। शपथ ग्रहण से पहले बुधवार को नीतीश कुमार को जेडीयू विधायक दल का नेता चुना गया था। इसके बाद उन्होंने राजभवन जाकर अपना इस्तीफा सौंपा और सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

Nitish kumar created history took oath as bihar cm for the 10th time swearing in ceremony

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 20, 2025 | 11:57 AM

Topics:  

  • Bihar
  • Bihar News
  • Nitish Kumar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.