Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राजनीति में नहीं आना चाह रहे निशांत…नितीश कुमार बना रहे दबाव? एक VIDEO से सुलग उठी बिहार की सियासत!

Nishant Kumar: बिहार के CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री बिहार की सियासत का एक ऐसा सवाल बन गया है जिसपर पूरे सूबे की निगाहें हैं। इस बीच सामने आए एक वीडियो ने हलचल बढ़ा दी है।

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: Jan 24, 2026 | 04:03 PM

वीडियो से लिगा गया स्नैपशॉट (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Bihar Politics: बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री बिहार की सियासत का एक ऐसा सवाल बन गया है जिसपर पूरे सूबे की निगाहें हैं। जदयू और उसकी सहयोगी भाजपा व लोजपा के साथ-साथ विपक्षी दल राजद और कांग्रेस समेत सभी दलों में यह मुद्दा चर्चा का विषय है, लेकिन निशांत कुमार खामोश हैं।

अब सरस्वती पूजा के मौके पर नीतीश कुमार का एक वीडियो सामने आया है जिससे निशांत के पॉलिटिकल डेब्यू का मामला फिर से गर्म हो गया है। क्यों वीडियो में ललन सिंह कुछ ऐसा कहते हुए सुनाई देते हैं। जिससे सूबे का सियासी पारा चढ़ गया है। हर राजनैतिक चौपाल पर इसकी चर्चा हो रही है।

आखिर क्या है यह पूरी कहानी?

दरअसल, शुक्रवार को नीतीश कुमार पटना में एक पूजा स्थल पर पहुंचे, जहां निशांत पहले से मौजूद थे। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और विजय चौधरी समेत कई NDA नेता भी वहां मौजूद थे। इस दौरान ललन सिंह ने निशांत के कंधे पर हाथ रखकर उनसे बात की। इस छोटी सी बातचीत का एक वीडियो राजनीतिक हलचल मचा रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

अरे! तुम महिला सब भाग काहे रही हो? भरे मंच पर भड़क गए नीतीश कुमार, फिर वायरल हुआ ‘सुशासन बाबू’ का VIDEO

नीट छात्रा की मौत से बिहार में सियासी उबाल…सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरीं RJD कार्यकर्ता, गंभीर आरोप

एक्शन में तेजस्वी: RJD में चलेगा ‘ऑपरेशन क्लीन’, इतने नेताओं की होगी छुट्टी और बिहार अध्यक्ष पर भी लटकी तलवार

अस्पताल में सिगरेट के छल्ले उड़ाते दिखे विधायक अनंत सिंह, वायरल वीडियो ने बढ़ाई नीतीश सरकार की मुश्किलें

ललन सिंह कह रहे बोल दीजिए, मान जायेंगे pic.twitter.com/oAHcYuWzgi — मनोज कुमार (Manoj Mukul) (@manojkumarmukul) January 23, 2026

वीडियो पर क्यों गरमाई सियासत?

वीडियो में ललन सिंह को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि अब बस कह दो कि तुम मान जाओगे। आज ही कह दो। हालांकि, निशांत कुमार ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और बस मुस्कुराकर चले गए। मौजूद लोग भी ललन सिंह की बात पर हंस पड़े। नीतीश कुमार ने भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इसके बाद सभी पूजा-पाठ और अनुष्ठानों में व्यस्त हो गए। लेकिन इस छोटे से वीडियो ने राजनीतिक अटकलों को हवा दे दी है।

वीडियो पर क्यो बोले राजनेता?

प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि वह वीडियो के संदर्भ पर टिप्पणी नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि ललन सिंह निशांत के राजनीति में आने पर बात कर रहे थे या किसी और बात पर। निशांत कुमार एक पढ़े-लिखे और काबिल नौजवान हैं। लेकिन राजनीति में आने का फैसला पूरी तरह उनका अपना है। प्रवक्ता मनीष यादव ने कहा कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व और निशांत कुमार खुद तय करेंगे कि वह राजनीति में कब आएंगे। कई नेताओं ने उनके राजनीति में आने की मांग की है।

बीजेपी नेता ने भी किया समर्थन

बीजेपी के प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि निशांत कुमार में काबिलियत है। अगर वह राजनीति में आते हैं तो बिहार को उनके अनुभव का फायदा होगा। बीजेपी का मानना ​​है कि अंतिम फैसला निशांत कुमार ही लेंगे और सभी को उसका सम्मान करना चाहिए। ललन सिंह ने यह बयान भावनात्मक संदर्भ में दिया था।

पॉलिटिक्स में नहीं आना चाहते निशांत?

दूसरी तरफ कुछ चर्चाओं में यह भी कहा जा रहा है कि नितीश चाहते हैं कि निशांत जल्द से जल्द राजनैतिक गलियारों में कदम रखें, लेकिन निशांत कुमार अभी इस बात से सहमत नहीं है। यही वजह है कि इस वीडियो के सामने आने के बाद एक बार फिर निशांत की पॉलिटिकल एंट्री चर्चा का विषय बन गई है।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस से मतभेद पर शशि थरूर ने तोड़ी चुप्पी, दोहराया जवाहरलाल नेहरू वाला सवाल; अब थमेगा या और बढ़ेगा बवाल?

आपको बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब निशांत के राजनैतिक सफर की चर्चा हो रही है। जनता दल यूनाइटेड के नेता बार बार यह मुद्दा उठाते रहे हैं। उपवास, पोस्टरबाजी और कार्यालय में नारेबाजी जैसे मामले कई बार सामने आए हैं। इसके साथ ही उपेंद्र कुशवाहा भी निशांत की वकालत कर चुके हैं।

Nishant kumar not entering politics nitish kumar pressure video sparks debate

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 24, 2026 | 04:02 PM

Topics:  

  • Bihar Politics
  • Nishant Kumar
  • Nitish Kumar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.