अरे! तुम महिला सब भाग काहे रही हो? भरे मंच पर भड़क गए नीतीश कुमार, फिर वायरल हुआ ‘सुशासन बाबू’ का VIDEO
Bihar News: बिहार के CM नीतीश कुमार एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने गुरुवार को मंच से कुछ महिलाओं को डांटा। इस घटना का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।
- Written By: अभिषेक सिंह
जनसभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार (सोर्स- सोशल मीडिया)
Nitish Kumar Viral Video: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने गुरुवार को मंच से कुछ महिलाओं को डांटा। इस घटना का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।
नीतीश कुमार विकास परियोजनाओं का जायजा लेने के लिए सीवान ज़िले में थे और अपनी यात्रा के दौरान मैरवा के सरकारी मेडिकल कॉलेज में मंच से लोगों को संबोधित कर रहे थे। उनके भाषण के दौरान कुछ लोग बीच में ही जाने लगे, जिससे उन्होंने नाराज़गी ज़ाहिर की और उन्हें बैठने को कहा।
वायरल हुआ नीतीश कुमार का VIDEO
वायरल हो रहे वीडियो में सीएम नीतीश कुमार को यह कहते हुए सुना जा सकता है, “ऐसे भागो मत। अरे, तुम महिला सब क्यों भाग रही हो? अगर तुम सुनोगी नहीं, तो तुम्हें कैसे पता चलेगा कि महिलाओं के लिए क्या-क्या काम हुआ है? बैठो और सुनो।
सम्बंधित ख़बरें
Viral Video: भीषण गर्मी में दुकानदार ने खोले दरवाजे, आवारा कुत्तों को दी ठंडी जगह
पैरेंट्स को ‘SHUT UP’ बोलने वाली प्रिंसिपल ने तोड़ी चुप्पी, कहा कि 3 घंटे पहले जो हुआ वो किसी ने नहीं देखा
MP के कटनी में मानवता शर्मसार, मौत से जूझ रहा था पति; एंबुलेंस कर्मी ने बेबस पत्नी से धुलवाई गाड़ी- VIDEO
अफसर ने मांगा बीमारी का सबूत, ड्रिप की बोतल लेकर आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची सेविका; वीडियो देख दहल जाएगा दिल
“अरे महिला सब कहां जा रही हो सब, जानोगी नहीं तो कैसे…” बिहार के सिवान जिले में समृद्धि यात्रा के तहत मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने एक कार्यक्रम के तहत लोगों को संबोधित किया।
वीडियो सोर्स: टाइम्स नाउ नवभारत#BiharNews #nitishkumar pic.twitter.com/oer5V0TOFe — मोनू कुमार (@monu_kumar22) January 22, 2026
मुख्यमंत्री राज्यव्यापी ‘समृद्धि यात्रा’ के तहत दौरे पर थे, जो एक हफ़्ते पहले सीवान ज़िले में शुरू हुई थी। मुख्यमंत्री ने ज़िले में 202 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इनमें से 157 करोड़ रुपये की 40 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया, जबकि 45 करोड़ रुपये की 31 अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया।
वायरल वीडियो पर फिर मचेगा बवाल?
JDU प्रमुख नीतीश कुमार के अलावा उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, वरिष्ठ मंत्री विजय कुमार चौधरी और मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत भी मंच पर मौजूद थे। अब ऐसा माना जा रहा है कि नीतीश कुमार की इस हरकत पर भी जमकर बवाल मचने वाला है।
यह भी पढ़ें: खुली आंखों से देखी मौत: क्रॉसिंग से गुजर रहा था ट्रक…तभी ट्रेन ने मारी जोरदार टक्कर, सामने आया भयावह VIDEO
जब नीतीश ने खींच दिया था हिजाब
इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक मुस्लिम महिला का हिजाब भी हटाया था। यह घटना तब हुई थी जब नीतीश कुमार आयुष डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र बांट रहे थे। इस घटना से न सिर्फ़ राज्य में बल्कि पूरे देश में भारी हंगामा हुआ था। हालांकि, कुछ दिनों बाद यह मामला शांत हो गया था।
