Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अस्पताल में सिगरेट के छल्ले उड़ाते दिखे विधायक अनंत सिंह, वायरल वीडियो ने बढ़ाई नीतीश सरकार की मुश्किलें

Anant Singh Viral Video: बेऊर जेल में बंद मोकामा विधायक अनंत सिंह का आईजीआईएमएस अस्पताल में सिगरेट पीते हुए वीडियो वायरल होने के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है। आरजेडी ने इसे सुशासन का अपमान बताया है।

  • By प्रतीक पांडेय
Updated On: Jan 19, 2026 | 12:49 PM

अस्पताल में सिगरेट के छल्ले उड़ाते दिखे अनंत, फोटो- सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

Anant Singh Smoking Viral Video: बिहार की राजनीति में ‘छोटे सरकार’ के नाम से मशहूर मोकामा विधायक अनंत सिंह एक बार फिर विवादों के केंद्र में हैं। दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे अस्पताल परिसर में बेखौफ होकर सिगरेट पीते नजर आ रहे हैं।

पटना के आईजीआईएमएस अस्पताल से सामने आए इस वीडियो ने जेल प्रशासन और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि विधायक अनंत सिंह भारी सुरक्षा और अपने समर्थकों के बीच घिरे हुए हैं। वे पूरी ठसक के साथ सिगरेट पीते हुए चलते आ रहे हैं और बाद में लिफ्ट में सवार हो जाते हैं। जानकारी के अनुसार, अनंत सिंह नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए जेल से अस्पताल लाए गए थे। हालांकि, अस्पताल जैसे सार्वजनिक और संवेदनशील स्थान पर, जहां धूम्रपान वर्जित है, एक विधायक का इस तरह कानून की धज्जियां उड़ाना चर्चा का विषय बन गया है।

आरजेडी का तीखा हमला: “नायक नहीं खलनायक है तू…”

इस वीडियो के सामने आते ही विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने सत्ताधारी जेडीयू और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलने में देरी नहीं की।, आरजेडी प्रवक्ता प्रियंका भारती ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर यह वीडियो साझा करते हुए मुख्यमंत्री पर कड़ा तंज कसा। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “नायक नहीं खलनायक है… सुशासन को धुएं में उड़ाता हुआ अनंत सिंह! नीतीश जी का दुलारा खलनायक अस्पताल में सिगरेट पीते हुए रीलबाजी कर रहे है!” आरजेडी का आरोप है कि जेल में होने के बावजूद अनंत सिंह को विशेष सुविधाएं दी जा रही हैं और वे खुलेआम कानून का मजाक उड़ा रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

बिहार में मंत्रियों के जिलों का बंटवारा, सम्राट चौधरी संभालेंगे पटना की कमान, जानें आपके जिले का प्रभारी कौन?

बिहार में स्थापित हुआ दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग, CM नीतीश हुए शामिल- VIDEO

Video: जहानाबाद की बेटी के लिए पप्पू यादव की हुंकार, मुख्य आरोपी पर देह व्यापार और लड़की ‘सप्लाई’ का आरोप

महाराष्ट्र निकाय चुनाव में महायुति की ‘महाविजय’, ऐतिहासिक जीत के बाद पटना में बीजेपी ने मनाया जश्न

“नायक नहीं खलनायक है तू…”
सुशासन को धुएं में उड़ाता हुआ अनंत सिंह!
नीतीश जी का दुलारा खलनायक अस्पताल में सिगरेट पीते हुए रीलबाजी कर रहे है!
pic.twitter.com/wQrpEVhAZY
— Priyanka Bharti (@priyanka2bharti) January 18, 2026

जेल की सलाखों के पीछे से जीत चुके हैं चुनाव

अनंत सिंह का सियासी रसूख और उनका बाहुबल बिहार में किसी से छिपा नहीं है। वे बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान भी काफी चर्चा में रहे थे। उन पर दुलारचंद यादव की हत्या का गंभीर आरोप है और इसी मामले में वे पटना की बेऊर जेल में सजा काट रहे हैं।, दिलचस्प बात यह है कि अनंत सिंह ने पिछला विधानसभा चुनाव जेल के अंदर से ही लड़ा था। जेल की सलाखों के पीछे रहने के बावजूद उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को 28 हजार से अधिक मतों के भारी अंतर से शिकस्त दी थी। अपने बयानों और अनोखे अंदाज के कारण वे अक्सर मीडिया की सुर्खियों में बने रहते हैं।

नियमित चेकअप या कानून का उल्लंघन?

आईजीआईएमएस अस्पताल प्रशासन और स्थानीय पुलिस की भूमिका पर भी अब सवाल उठ रहे हैं।, सूत्रों के मुताबिक, विधायक नियमित अंतराल पर स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल आते रहते हैं। लेकिन समर्थकों की भारी भीड़ और खुलेआम सिगरेट पीना यह दर्शाता है कि कानून का डर शायद उनके मन में नहीं है।

यह भी पढ़ें: नितिन नबीन आज BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए भरेंगे नामांकन, मोदी-शाह समेत ये दिग्गज रहेंगे मौजूद

अब देखना यह होगा कि इस वीडियो के वायरल होने के बाद क्या जेल प्रशासन या नीतीश सरकार विधायक पर कोई दंडात्मक कार्रवाई करती है या यह मामला भी पिछली बार की तरह फाइलों में दबकर रह जाएगा। इस घटना ने बिहार में ‘सुशासन’ के दावों पर एक बार फिर से सवालिया निशान लगा दिया है।

Mokama mla anant singh viral video smoking igims hospital patna

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 19, 2026 | 12:49 PM

Topics:  

  • Anant Singh
  • Bihar
  • Bihar Politics

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.