Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नीतीश कुमार नहीं…निशांत बनेंगे बिहार के सीएम? JDU दफ्तर के बाहर लगे पोस्टर ने बढ़ाया सियासी पारा

Bihar Politics: सोमवार को बिहार की राजधानी पटना में जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश कार्यालय के बाहर निशांत कुमार और उनके पिता नीतीश कुमार का एक पोस्टर लगा है। जिसने सूबे का सियासी पारा हाई कर दिया है।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Aug 25, 2025 | 06:45 PM

नीतीश कुमार व निशांत कुमार (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nishat Kumar: चुनाव आयोग ने भले ही अभी तक बिहार चुनाव का औपचारिक बिगुल नहीं फूंका है, लेकिन सूबे की सियासी हलचल ने 2025 के चुनावी रण का अनौपचारिक ऐलान कर दिया है। चुनावी माहौल के दरम्यान बिहार का अगला सीएम कौन होगा? इसकी चर्चाएं भी जोर-शोर से शुरू हो चुकी हैं। इस बीच जेडीयू दफ्तर के बाहर लगे एक पोस्टर ने सूबे का सियासी पारा हाई कर दिया है।

दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर बिहार की राजनीति में सस्पेंस बना हुआ है। निशांत कुमार कब राजनीति में एंट्री करेंगे, यह बड़ा सवाल है। मामला तब और बढ़ जाता है जब निशांत कुमार मीडिया में अपने पिता नीतीश कुमार की तारीफ करते हैं। वह अपने पिता नीतीश के काम पर वोट मांगते हैं।

JDU दफ्तर के बाहर लगा पोस्टर

सोमवार को बिहार की राजधानी पटना में जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश कार्यालय के बाहर निशांत कुमार और उनके पिता नीतीश कुमार का एक पोस्टर लगा है। इस पोस्टर की खास बात यह है कि निशांत कुमार को कर्पूरी ठाकुर की विचारधारा और नीतीश कुमार की कार्यशैली का उत्तराधिकारी बताया गया है।

पोस्टर में लिखी गई बड़ी बात

जेडीयू दफ्तर के बाहर लगे इस पोस्टर पर लिखा है, “ईमानदारी और जनसेवा की नई पीढ़ी। जनसेवा की विरासत अब आगे बढ़ेगी…विकास पुरुष का बेटा बिहार का भविष्य-निशांत कुमार। जननायक कर्पूरी ठाकुर की विचारधारा और नीतीश की कार्यशैली के वारिस निशांत कुमार।”

निशांत बनेंगे बिहार के सीएम?

इस पोस्टर के सामने आने के बाद इन अटकलबाजियों ने और रफ्तार पकड़ ली है कि बिहार में अगर एनडीए 2025 के चुनावों में बाजी मारता है तो निशांत कुमार को राज्य का सीएम बनाया जा सकता है। नीतीश कुमार की बढ़ती उम्र के चलते ऐसा फैसला लिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी को Kiss करना पड़ा महंगा, सिक्योरिटी ने जड़ दिया थप्पड़, पल भर में वीडियो हुआ वायरल

अब सवाल यह है कि क्या निशांत कुमार 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक एंट्री करेंगे या फिर लगाए जा रहे पोस्टर सिर्फ एक चुनावी बैनर की तरह ही रह जाएंगे? वो भी उस मौके पर, जब पूरा बिहार जेडीयू के भविष्य और नीतीश की राजनीतिक विरासत के उत्तराधिकारी का इंतजार कर रहा है।

पार्टी में शामिल करने की मांग

गौरतलब है कि जेडीयू कार्यकर्ता कई मौकों पर पोस्टर लगाकर नीतीश कुमार से निशांत कुमार को पार्टी में शामिल करने की मांग भी कर चुके हैं। हालांकि, जेडीयू नेताओं का मानना ​​है कि निशांत की एंट्री पर आखिरी फैसला सीएम नीतीश को ही लेना है। जेडीयू के कई नेता इच्छा जता चुके हैं कि निशांत राजनीति में आएं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि आगे क्या होता है।

Nishant kumar next bihar cm jdu office poster created political stir

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 25, 2025 | 06:45 PM

Topics:  

  • Bihar Assembly Election 2025
  • Bihar Politics
  • JDU
  • Nitish Kumar

सम्बंधित ख़बरें

1

NDA में सीट बंटवारे पर संग्राम…किसे मिलेंगी कितनी सीटें, अधूरा रह जाएगा चिराग का अरमान!

2

‘बात चल रही है…’, लालू यादव ने देख ली राहुल गांधी के लिए लड़की? अररिया में हुआ बड़ा खुलासा

3

‘जिंदा लोगों को मारने का काम’, अररिया में SIR पर फिर गरजे राहुल; कहा- गरीब इनके लिए दुश्मन

4

बिहार विधानसभा की सबसे बड़ी सीट दीघा का चुनावी इतिहास, जानें किसका पलड़ा है भारी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.