राहुल गांधी को Kiss करना पड़ा महंगा, सिक्योरिटी ने जड़ दिया थप्पड़, पल भर में वीडियो हुआ वायरल

Rahul Gandhi In Patna: राहुल गांधी की बाइक रैली के दौरान एक हास्यपद हादसा हो गया। देखते ही देखते इस रैली का वीडियो वायरल हो गया। हालांकि यह पूरी घटना सुरक्षा की दृष्टि से एक बड़ी चूक मानी जा रही है।
rahul gandhi kiss viral video
बाइक रैली में युवक ने राहुल गांधी को किया किस (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

RAHUL GANDHI BIKE RALLY : कांग्रेस नेता राहुल गांधी बिहार में लगातार चुनावी दौरे पर हैं। ऐसे में बीते दिन नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक का बड़ा मामला सामने आया है। दरअसल, पूर्णिया में आयोजित बाइक रैली के दौरान राहुल गांधी को अचानक एक युवक ने किस कर लिया।

जिसके तुरंत बाद राहुल गांधी की सुरक्षा में तैनात सिक्योरिटी वाले ने भागकर युवक को पकड़ा और एक थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है।

वोटर अधिकार यात्रा के दौरान पूर्णिया में घटी घटना

यह घटना बीते रविवार को पूर्णिया में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान घटी है। बाइक रैली में शामिल होने के मकसद से राहुल गांधी बुलेट पर सवार थे और उनके पीछे बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम बैठे थे। तभी अचानक से एक शख्स राहुल गांधी की बाइक के पास आ गया और उनको किस करने लगा। जैसे ही सिक्योरिटी वाले की नजर उस युवक पर पड़ी, उन्होंने युवक को पकड़ा और एक थप्पड़ जड़ दिया। पूरी घटना के होते ही युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

राहुल गांधी के बदले अंदाज को देख सभी हैरान

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के संयुक्त नेतृत्व में बिहार में चल रही वोटर अधिकार यात्रा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी जमकर भाग ले रहे हैं। इस यात्रा में राहुल गांधी का बिल्कुल अलग रंग देखने को मिल रहा है। पुर्णिया में जब कार्यकर्ताओं ने अपने नेता को बाइक चलाते देखा तो वे भी जोश से भर उठे। साथ ही राहुल गांधी के बदले अंदाज ने उन्हें चौंका भी दिया।

भाजपा बिहार में वोट चुराने की ताक में- राहुल गांधी

बिहार के अलग-अलग जिले, इलाके में जा-जाकर राहुल गांधी यहां की आम जनता को जागरूक करने की कोशिश कर रहे हैं। उनका सीधा भाजपा पर यह आरोप है कि बीजेपी वोट चुराने की पुरजोर कोशिश कर रही है।

कांग्रेस सासंद ने पूरे मामले में कहा कि, केंद्र में सत्ता में आने के बाद से बीजेपी ने गरीब तबकों के लिए अवसरों के सारे दरवाजे बंद कर दिए हैं और अब वह बिहार में ‘‘वोट चुराने’’ की कोशिश में लगातार लगी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com