तेजस्वी यादव की चेतावनी, गिरफ्तार छात्रों को रिहा नहीं किया तो पूरे बिहार में होगा व्यापक जन आंदोलन
Bihar Student Arrest: तेजस्वी यादव ने गिरफ्तार छात्रों की रिहाई और मुकदमे वापस लेने की मांग करते हुए सरकार को चेतावनी दी है कि यदि सोमवार रात तक कार्रवाई नहीं हुई तो RJD बिहार में बड़ा आंदोलन करेगें।
- Written By: करुणा नंद शाहवाल
तेजस्वी यादव ( सोर्स-सोशल मीडिया )
Bihar Tejashwi Yadav Student Protest: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने छात्र आंदोलन के दौरान गिरफ्तार छात्रों की रिहाई को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सोमवार रात तक छात्रों को रिहा नहीं किया गया और उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए गए, तो राजद पूरे बिहार में व्यापक जन आंदोलन शुरू करेगा। मीडिया से बातचीत में तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि सरकार निर्दोष छात्रों के खिलाफ हत्या के प्रयास जैसी गंभीर धाराएं लगाकर उन्हें निशाना बना रही है।
उन्होंने कहा कि जिन छात्रों को गोली लगी और जो अस्पताल में भर्ती हैं, उनके लिए जिम्मेदार अधिकारियों और पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। तेजस्वी ने यह भी कहा कि केवल निचले स्तर के कर्मचारियों पर कार्रवाई कर सरकार अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकती। इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो साझा करते हुए दावा किया था कि छात्र प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी ने एके-47 से गोली चलाई। उन्होंने इस घटना की उच्चस्तरीय जांच, संबंधित पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और गृह मंत्री की जवाबदेही तय करने की मांग भी की। राजद ने संकेत दिए हैं कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को राज्यव्यापी रूप दिया जाएगा।
दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग
तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बिहार क्रांति और बदलाव की धरती है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार निर्दोष छात्रों को निशाना बनाकर उनके खिलाफ हत्या के प्रयास जैसी गंभीर धाराएं लगा रही है। उन्होंने कहा कि जिन छात्रों को गोली लगी और जो अस्पताल में भर्ती हैं, उनके लिए जिम्मेदार अधिकारियों और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई होनी चाहिए, न कि केवल एक छोटे सिपाही को निलंबित कर सरकार अपनी जिम्मेदारी से बचने की कोशिश करे।
सम्बंधित ख़बरें
बिहार बंद में AK-47 से फायरिंग करने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, वायरल VIDEO के बाद बड़ा एक्शन, जांच तेज
पटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
छात्र आंदोलन पर तेज प्रताप ने लूटी महफिल, तेजस्वी की गैरमौजूदगी बनी मुद्दा, बिहार की राजनीति में नई बहस
बिहार में छात्र प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए सैंकड़ों छात्रों, विपक्षी विधायकों और नेताओं को तत्काल रिहा करें। छात्रों पर गोली चलाने वाले पुलिसकर्मियों पर कारवाई करें। एक सड़कछाप अपराधी प्रवृति वाले व्यक्ति को लोकतंत्र की जननी बिहार में मुख्यमंत्री बना दिया गया है जिसके… pic.twitter.com/6HAKUMppdP — Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) July 26, 2026
पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल
उन्होंने कहा कि सरकार बाद में यह न कहे कि उसे पहले से आगाह नहीं किया गया था। मुख्यमंत्री और सरकार में बैठे लोगों को अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी निभानी चाहिए। यदि वे कानून व्यवस्था संभाल नहीं सकते तो पद छोड़ दें, लेकिन निर्दोष छात्रों की जान से खिलवाड़ न करें।
AK-47 इस्तेमाल का लगाया आरोप
इससे पहले तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो साझा करते हुए आरोप लगाया कि छात्र प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी ने एके-47 से गोली चलाई। उन्होंने दावा किया कि शांतिपूर्ण छात्र प्रदर्शन में पुलिस मैनुअल का उल्लंघन करते हुए एके-47 के इस्तेमाल का यह पहला मामला है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर इस तरह गोली चलाई जाएगी तो भविष्य में वकीलों, शिक्षकों, डॉक्टरों, किसानों और अन्य नागरिकों की सुरक्षा की क्या गारंटी होगी।
ये भी पढ़ें- बिहार में NEET विरोध पर बवाल: सीवान में हिंसक झड़प, तेजस्वी यादव का आरोप-‘छात्रों पर AK-47 से चलाई गोलियां’
राजद ने आंदोलन की चेतावनी
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि गोली चलाने वाले पुलिसकर्मी के साथ-साथ संबंधित जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अन्य जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ भी तत्काल कार्रवाई की जाए तथा गृह मंत्री की जवाबदेही तय की जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की कार्यशैली से बिहार में अराजक स्थिति पैदा हो रही है। उन्होंने दोहराया कि छात्रों के साथ अन्याय किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जरूरत पड़ी तो राजद राज्यव्यापी आंदोलन छेड़ेगा।
