कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए निशांत कुमार (सोर्स- सोशल मीडिया)
Bihar Politics: बिहार के मुखिया नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने रविवार को जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता ग्रहण कर ली है। पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा ने निशांत को सदस्यता दिलाई। इस दौरान निशांत कुमार ने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित भी किया है।
निशांत कुमार ने कहा कि मैं एक सक्रिय सदस्य के तौर पार्टी का पूरा ख़्याल रखने का प्रयास करूंगा। पिताजी ने राज्यसभा जाने का फैसला किया है और मैं उसका आदर करता हूं। पार्टी और जनता ने मुझ पर जो विश्वास किया है मैं उस पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा। पिताजी ने 20 साल में किया जो कुछ किया है, उसे मैं जन-जन तक पहुंचाने की कोशिश करूंगा।
निशांत कुमार ने सभी से अनुरोध किया कि वे नीतीश कुमार पर अपना विश्वास बनाए रखें। मैं पार्टी को और मजबूत करने की कोशिश करूंगा। मैं लोगों के दिलों में जगह बनाने की कोशिश करूंगा। मैं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में काम करूंगा। उन्होंने आगे कहा कि वह एक एक्टिव सदस्य के तौर पर पार्टी की देखभाल करने की कोशिश करेंगे। निशांत कुमार ने कहा कि उनके पिता ने जो कुछ भी किया है, उस पर पूरे देश और बिहार को गर्व है।
VIDEO | Patna, Bihar: JD(U) leader Nishant Kumar says, “I thank you all for being here… I will strive to work for the party as an active member. It was my father’s personal decision to go to the Rajya Sabha. I accept and respect his decision. We will work in the guidance of my… https://t.co/rj2Q9PGFVi pic.twitter.com/n9UY1gOvCd — Press Trust of India (@PTI_News) March 8, 2026
इससे पहले सदस्यता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि इस ऐतिहासिक मौके पर महापुरुष और हमारे नेता नीतीश कुमार के बेटे इंजीनियर निशांत कुमार जेडीयू में शामिल हो रहे हैं। सच तो यह है कि आज उनका पार्टी में शामिल होना सिर्फ एक औपचारिकता मात्र है।
उन्होंने आगे कहा कि जनता दल (यूनाइटेड) निशांत कुमार की हर सांस में बसी है। लाखों पार्टी कार्यकर्ताओं की आवाज सुनकर निशांत ने पार्टी में शामिल होने का फैसला किया है। उन्होंने यह भी कहा कि निशांत कुमार पार्टी का भविष्य हैं।
यह भी पढ़ें: सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री? भाजपा के ‘चाणक्य’ ने भेजा बुलावा, बिहार में बढ़ गई सियासी हलचल
आपको बता दें कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन कर दिया है। उनके राज्यसभा सांसद बनते ही बिहार की कमान किसी और के हाथों में चली जाएगी। राजनैतिक चर्चाओं में कहा जा हा है कि निशांत कुमार के डिप्टी सीएम बनाया जाएगा, जबकि मुख्यमंत्री का पद भाजपा के जिम्मे होगा।