Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गांधीजी हुए भाजपाई! बिहार में BJP ने टोपी पहनाई; विपक्ष का हंगामा RJD ने किया शुद्धीकरण

Bihar में शनिवार को NDA सम्मेलन के आयोजन के दौरान बापू की प्रतिमा पर भाजपा की टोपी और पार्टी झंडा लगा दिया गया। इसके खिलाफ RJD कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और इसे घोर अपमान बताया बाद में शुद्धीकरण भी किया।

  • By सौरभ शर्मा
Updated On: Sep 15, 2025 | 01:10 PM

बिहार के मुजफ्फरपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को भाजपा की टोपी और झंडा पहनाया

Follow Us
Close
Follow Us:

BJP cap on Gandhi Statue: बिहार के मुजफ्फरपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के अपमान को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। मीनापुर में आयोजित एनडीए के एक कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान किसी ने बापू की प्रतिमा को न केवल भारतीय जनता पार्टी की टोपी पहना दी, बल्कि उनके हाथ में पार्टी का कमल निशान वाला झंडा भी थमा दिया। इस घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होते ही राजनीतिक भूचाल आ गया। विपक्षी दलों, राजद और कांग्रेस ने इसे बापू का घोर अपमान बताते हुए सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया।

यह पूरा घटनाक्रम मीनापुर हाईस्कूल मैदान का है, जहां शनिवार को एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया था। इस बड़े कार्यक्रम में भाजपा के शाहनवाज हुसैन और जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा समेत कई वरिष्ठ एनडीए विधायक और सांसद भी मौजूद थे। हैरानी की बात यह है कि कार्यक्रम के दौरान ही प्रतिमा के साथ यह छेड़छाड़ हुई, लेकिन वहां मौजूद किसी भी बड़े नेता का ध्यान इस ओर नहीं गया। फोटो वायरल होने के बाद जब मामला तूल पकड़ने लगा, तब जाकर प्रशासन और राजनीतिक दल हरकत में आए।

सड़कों पर संग्राम, पुलिस ने दर्ज की सनहा

इस अपमानजनक घटना के खिलाफ राजद विधायक मुन्ना यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और जमकर बवाल काटा। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने बापू की प्रतिमा के पास प्रदर्शन किया और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग उठाई। विरोध स्वरूप विधायक मुन्ना यादव ने गंगाजल से महात्मा गांधी की प्रतिमा को स्नान कराकर उसका शुद्धिकरण किया। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होगी, उनका आंदोलन जारी रहेगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए थानेदार रामएकबाल प्रसाद के बयान पर पुलिस ने सनहा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने देर रात ही प्रतिमा से टोपी और झंडा जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: …ये खुद को हिन्दु नहीं मानते, सिद्धारमैया के फैसले से बवंडर; मंत्री बोले- धर्म वाले कॉलम में अन्य

आरोप-प्रत्यारोप का दौर, बीजेपी ने बताया साजिश

इस घटना ने बिहार में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू कर दिया है। रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल की अध्यक्षता में एक बैठक हुई, जिसमें इस कृत्य की निंदा करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया गया। मुकुल ने इसे राष्ट्रीय धरोहर का अपमान बताया और कहा कि कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिलकर कार्रवाई की मांग करेगा। वहीं, बीजेपी ने इस पूरे मामले से पल्ला झाड़ते हुए इसे एक साजिश करार दिया है। बीजेपी नेता अजय कुमार ने आरोप लगाया कि यह आरजेडी की साजिश है, जिसका मकसद एनडीए को बदनाम करना है। बहरहाल, इस घटना ने बिहार की राजनीति को गरमा दिया है।

Muzaffarpur gandhi statue bjp cap flag nda conference rjd congress protest political uproar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 15, 2025 | 01:10 PM

Topics:  

  • Bihar Assembly Election 2025
  • Bihar News
  • BJP
  • Mahatma Gandhi
  • RJD

सम्बंधित ख़बरें

1

‘मुंबई में मराठी महापौर नहीं चाहती BJP’, संजय राउत ने किया चौंकाने वाला दावा, बोले- बाहर से आए…

2

BMC चुनाव के लिए बीजेपी उम्मीदवार ने भरा डुप्लीकेट AB फॉर्म, खुलासे से महायुति में मचा हड़कंप

3

बिहार को दिया धोखा…अब असम-बंगाल में ढूंढ रहे मौका? हैरान कर देगी BJP के ‘मास्टरस्ट्रोक’ की असलियत

4

JDU के सामने सबसे बड़ा संकट: नीतीश कुमार चूके तो BJP निगल जाएगी पार्टी, बिहार में फूटा नया सियासी बम

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.