- Hindi News »
- Bihar »
- Manoj Tiwaris Roadshow In Buxar Attacked Vehicles Attacked With Sticks Rjd Supporters Accused
बक्सर में मनोज तिवारी के रोड शो पर हमला; गाली दी, गाड़ियों पर बरसाए डंडे; RJD समर्थकों पर लगाया आरोप
Manoj Tiwari: बक्सर के डुमरांव में बीजेपी सांसद मनोज तिवारी के रोड शो पर RJD समर्थकों ने हमला किया। गाड़ियों पर डंडे बरसाए गए और गाली-गलौज हुई। सांसद ने चुनाव आयोग से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय

बक्सर में मनोज तिवारी का रोड शो, फोटो- सोशल मीडिया
Manoj Tiwari Attack: बिहार के बक्सर जिले के डुमरांव में शनिवार को बीजेपी सांसद और उम्मीदवार मनोज तिवारी के रोड शो के दौरान हंगामा हो गया। तिवारी ने आरजेडी समर्थकों पर उनकी गाड़ियों पर डंडे बरसाने, गाली-गलौज करने और लोकतंत्र पर हमला करने का आरोप लगाया है। उन्होंने चुनाव आयोग और प्रशासन से तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की है।
बिहार के बक्सर जिले के डुमरांव में शनिवार को बीजेपी सांसद और उम्मीदवार मनोज तिवारी के रोड शो के दौरान भारी बवाल हो गया। मनोज तिवारी ने मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि रोड शो के दौरान आरजेडी समर्थकों ने उनकी गाड़ियों पर हमला किया, गाली-गलौज की और डंडों से वाहनों पर वार किए।
मनोज तिवारी ने बताई आपबीती
सांसद मनोज तिवारी ने बताया कि जब उन्होंने डुमरांव में रोड शो शुरू किया तो शुरुआत में कुछ लोग नारेबाजी करने लगे। पहले उनकी हूटिंग की गई और फिर हमलावरों ने उनके वाहन पर आरजेडी का झंडा लगाने की कोशिश की। जब तिवारी ने इसका विरोध किया, तो उन्होंने गाड़ियों को घेर लिया और उन पर हमला करने की कोशिश की।
सम्बंधित ख़बरें
बिहार के चौहरे हत्याकांड के दो आरोपी छत्रपति संभाजीनगर से गिरफ्तार; शवों के टुकड़े कर नदी में फेंके थे
इन्हें सरकारी नौकर नहीं ‘धनकुबेर’ कहिए! बिहार के इंजीनियर के घर छापेमारी में मिली अकूत संपत्ति, अफसर भी चकराए
बिहार के लाल का देश-दुनिया में कमाल, T20 World Cup के हीरो ईशान किशन को मिला 1 करोड़ का बंपर इनाम
बिहार में ये कैसी शराबबंदी? सचिवालय में ही मिली शराब की बोतलें, तेजस्वी यादव ने ‘सम्राट’ सरकार को घेरा
#WATCH | Buxar, Bihar: On his claims of being attacked during a roadshow in Dumraon, BJP MP Manoj Tiwari says, “We held a roadshow in Dumraon, Buxar, and I’m shocked at how RJD supporters invaded it… RJD supporters began sloganeering…First, we were hooted at, and then someone… pic.twitter.com/ouP9FF3vbB — ANI (@ANI) November 2, 2025
तिवारी ने बताया कि स्थिति इतनी खराब हो गई थी कि ड्राइवरों को गाड़ियां तेजी से निकालनी पड़ीं। उन्होंने कहा कि उन्हें डर था कि कहीं मोकामा जैसी स्थिति न बन जाए, इसलिए तुरंत वहां से निकलने का निर्देश दिया। इसके बावजूद, उन लोगों ने गाड़ियों पर डंडे बरसाए और वाहनों के शीशे तोड़ने की कोशिश भी की।
महागठबंधन पर लगाया आरोप
बीजेपी सांसद ने इस घटना को खुला अपराध और लोकतंत्र पर हमला बताया है, उनका कहना है कि इस तरह का व्यवहार चुनाव के दौरान अस्वीकार्य है। तिवारी ने आरोप लगाया कि विपक्षी महागठबंधन चुनावी हिंसा का माहौल बना रहा है, ताकि लोगों में भय फैलाया जा सके।
यह भी पढ़ें: बिहार में इतिहास रचेंगे हरिनारायण, लालू-नीतीश भी नहीं कर सके ये कारनामा, रोक पाएगा महागठबंधन?
सांसद ने बताया कि उन्होंने इस मामले में एसपी से बात की है और चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो बिहार में निष्पक्ष चुनाव कराना मुश्किल हो जाएगा। तिवारी ने प्रशासन और आयोग से मांग की है कि वीडियो फुटेज और स्थानीय गवाहों के आधार पर दोषियों की पहचान कर उनकी तुरंत गिरफ्तारी की जाए।
Manoj tiwaris roadshow in buxar attacked vehicles attacked with sticks rjd supporters accused
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Bhandup Water Treatment Project पर सवाल, सलाहकार नियुक्ति का प्रस्ताव स्थायी समिति में रद्द
May 23, 2026 | 02:06 PMभीषण गर्मी से राहत: नागपुर यूनिवर्सिटी में अब सिर्फ सुबह होगी परीक्षा, अगले साल 250 परीक्षा केंद्र
May 23, 2026 | 02:00 PMसंभाजीनगर जिप में शिक्षकों की पोस्टिंग, फर्जी तबादलों और स्कूल सुविधाओं को लेकर प्रशासन को सौंपा गया ज्ञापन
May 23, 2026 | 01:59 PMभोपाल से दिल्ली, मुंबई समेत 4 शहरों की फ्लाइट्स में कटौती, जून-जुलाई में यात्रियों को लगेगा झटका
May 23, 2026 | 01:58 PMQatar Delegation Iran: पाकिस्तान के हाथ लगी नाकामी, अब कतर ने संभाली कमान, ईरान पहुंचा डेलिगेशन
May 23, 2026 | 01:52 PMक्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PMमहाराष्ट्र में मातृ-शिशु मृत्यु पर सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, हर मौत की होगी गहन जांच
May 23, 2026 | 01:50 PMवीडियो गैलरी

भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM
‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा
May 22, 2026 | 02:32 PM














