- Hindi News »
- Bihar »
- Manjhi Vidhan Sabha Cpm Candidate Satyendra Yadav Vehicle Attacked
Satyendra Yadav Attacked: छपरा में सीपीएम विधायक पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे सत्येंद्र यादव
- Written By: अर्पित शुक्ला
Satyendra Yadav Vehicle Attacked: मांझी विधानसभा से सीपीएम विधायक और प्रत्याशी डॉ. सत्येंद्र यादव की गाड़ी पर हमला किया गया। जानकारी के मुताबिक, यह हमला बनवार और जैतपुर इलाकों में हुआ।

Satyendra Yadav Attacked: छपरा में सीपीएम विधायक पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे सत्येंद्र यादव
Bihar Election 1st Phase Voting: छपरा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां मांझी विधानसभा से सीपीएम विधायक और प्रत्याशी डॉ. सत्येंद्र यादव की गाड़ी पर हमला किया गया। जानकारी के मुताबिक, यह हमला बनवार और जैतपुर इलाकों में हुआ, और यह जानलेवा हमला बताया जा रहा है। हालांकि, गनीमत रही कि विधायक सुरक्षित हैं और उन्हें किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ।
घटना के तुरंत बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल, पुलिस ने इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा तैनात कर दी है और हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, हमले के दौरान अफरा-तफरी मच गई थी, और लोगों में खौफ का माहौल था। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। पुलिस हमलावरों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है।
छपरा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां मांझी विधानसभा से सीपीएम विधायक और प्रत्याशी डॉ. सत्येंद्र यादव की गाड़ी पर हमला किया गया#SatyendraYadav #BiharElection2025 #BigBreaking pic.twitter.com/seegG7QEsP — Arpit shukla ✍🏽 (@JournoArpit) November 6, 2025
विजय सिन्हा के काफिले पर भाी हमला
प्रदेश के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर हमला हुआ है। उन्होंने हमले को लेकर राजद पर आरोप लगाया है और साथ ही प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि धिक्कार है ऐसे प्रशासन पर। शुरुआती जानकारी के अनुसार, उनके काफिले पर पथराव हुआ है और गोबर फेंका गया है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली के साकेत में भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत, कई लोगों की मौत की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
CUET परीक्षा में तकनीकी खराबी के बाद NTA ने मांगी माफी, जारी किया नया शेड्यूल, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
सड़क पर नमाज गलत, तो बाकी त्योहार क्यों नहीं? ओवैसी का सरकार से सवाल, बोले- मुसलमानों को दबाया जा रहा
बता दें कि राजद समर्थकों ने उपमुख्यमंत्री और लखीसराय निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा की कार को घेर लिया, चप्पल फेंकी और “मुर्दाबाद” के नारे लगाते हुए उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। मौके पर पुलिसकर्मी मौजूद हैं।
यह भी पढ़ें- बाहुबलियों की बीवियां बनाएंगी वर्चस्व, पहले चरण में 5 सीटों पर प्रतिष्ठा की लड़ाई, कौन मारेगा बाजी?
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में कुल 3 करोड़ 75 लाख 13 हजार 302 वोटर्स अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। वोटिंग के लिए राज्य भर में 45,341 बूथ बनाए गए हैं, पहले चरण में कुल 1314 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, जो अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
Manjhi vidhan sabha cpm candidate satyendra yadav vehicle attacked
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Horoscope 31 May 2026: आज जन्मदिन वाले जातकों को मिलेगा अचानक धन लाभ और सत्ता सुख, जानें अपनी राशि का नया साल
May 31, 2026 | 06:08 AMTiago EV या Comet EV? 7 लाख के बजट में कौन सी इलेक्ट्रिक कार है बेस्ट, खरीदने से पहले जान लें पूरा फर्क
May 31, 2026 | 05:49 AMJyestha Purnima Daan: ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन किन वस्तुओं के दान से मिलेगा लाभ? यहां जानिए
May 31, 2026 | 05:30 AMUPI यूजर्स हो जाएं सावधान, ये सेटिंग ऑन नहीं की तो खाते से उड़ सकते हैं पैसे, NPCI भी दे चुका है चेतावनी
May 31, 2026 | 03:13 AMSambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM













