-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Bihar »
- Major Scam In Bihar Headmasters Pilfered School Children Food Causing Uproar In The Education Department
बिहार में बड़ा घोटाला, 13 जिलों में स्कूली बच्चों का भोजन डकार गए हेडमास्टर, शिक्षा विभाग में हड़कंप
- Written By: रंजन कुमार
Bihar Mid Day Meal Scam: बिहार के 13 जिलों में एमडीएम में अनियमितता सामने आई है। इनमें भागलपुर, बांका, जमुई, लखीसराय, मुंगेर, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया शामिल हैं।

एमडीएम घोटाला। इमेज-एआई
Mid Day Meal Scam: बिहार में मध्याह्न भोजन (MDM) योजना को लेकर फिर बड़ा घोटाला सामने आया है। सीमांत और कोसी-सीमांचल क्षेत्र के 13 जिलों में बच्चों के हक का भोजन डकारने के आरोप में प्रधानाध्यापकों पर कार्रवाई की तैयारी है। सरकारी धन के दुरुपयोग के मामले में हेडमास्टरों से 1 करोड़ 92 लाख 45 हजार 893 रुपये राशि की वसूली की जाएगी। यह कार्रवाई सरकारी धन के दुरुपयोग के चलते की जा रही, जिससे शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा है।
एमडीएम निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि अब किसी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दरअसल, जिन 13 जिलों में अनियमितता सामने आई है, उनमें भागलपुर, बांका, जमुई, लखीसराय, मुंगेर, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया और खगड़िया शामिल हैं। एमडीएम निदेशालय की जांच रिपोर्ट के अनुसार इन जिलों में 4 करोड़ 54 लाख 24 हजार 104 रुपये की वसूली होनी थी।
1.92 करोड़ रुपये बकाया
अब तक सिर्फ 2 करोड़ 61 लाख 75 हजार 256 रुपये रिकवर किए जा सके हैं। 1.92 करोड़ रुपये बकाया हैं। एमडीएम योजना का उद्देश्य सरकारी स्कूलों के बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है। ताकि कुपोषण से लड़ाई के साथ स्कूलों में नामांकन और उपस्थिति बढ़ाई जा सके। जांच में सामने आया कि कई जगहों पर प्रधानाध्यापकों और संबंधित अधिकारियों ने योजना में गंभीर गड़बड़ी की। सूत्रों के मुताबिक अनियमितताओं में चावल की हेराफेरी, छात्रों की संख्या बढ़ा-चढ़ाकर दिखाना, राशन सामग्री में गड़बड़ी और कई स्कूलों में एमडीएम का भोजन बनाए बिना राशि की निकासी जैसे मामले शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
बिहार: आय से ज्यादा संपत्ति मामले में उत्पाद निरीक्षक के 5 ठिकानों पर छापेमारी
बांकीपुर उपचुनाव में सियासी हलचल तेज, भाई वीरेंद्र बोले- भाजपा को हराना है तो विपक्ष को एकजुट होना होगा
बिहार में निजी वाहनों पर नहीं लगेगा टोल टैक्स, केवल कमर्शियल वाहनों से वसूला जाएगा यूजर शुल्क
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
सबसे अधिक बकाया राशि सहरसा में
सबसे अधिक बकाया राशि सहरसा और अररिया जिले में है। सहरसा में 51 लाख 35 हजार रुपये की वसूली होनी है। अररिया में 51 लाख 28 हजार 327 रुपये बकाया है। पूर्णिया में 47 लाख 51 हजार रुपये, मधेपुरा में 37 लाख 43 हजार रुपये और खगड़िया में 20 लाख 38 हजार रुपये की वसूली बाकी है। सबसे कम बकाया राशि सुपौल में है। यहां 3 लाख 54 हजार रुपये की वसूली तय है। कटिहार में 2 लाख 39 हजार, किशनगंज में 3 लाख 43 हजार, मुंगेर में 4 लाख 7 हजार, बांका में 4 लाख 25 हजार 509 रुपये, लखीसराय में 5 लाख 14 हजार रुपये और भागलपुर में 18 लाख 56 हजार की वसूली होनी है।
यह भी पढ़ें: लालू यादव चारा घोटाला न करते तो… तेजस्वी के बयान पर गिरिराज सिंह का पलटवार- VIDEO
भागलपुर में प्रधानाध्यापकों ने खुद को बताया निर्दोष
भागलपुर जिले का मामला अधिक चर्चा में है। यहां 2014 से 2022 के बीच प्रधानाध्यापकों ने 30 लाख 93 हजार 477 रुपये का एमडीएम गबन किया है। जांच के बाद अब तक 12 लाख 36 हजार 971 रुपये की राशि तो रिकवर की गई है, लेकिन 18 लाख 56 हजार 506 रुपये बकाया हैं। यह राशि 54 प्रधानाध्यापकों की जिम्मेदारी के रूप में तय की गई है। वैसे, इन 54 प्रधानाध्यापकों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी के सामने अपील दाखिल कर खुद को निर्दोष बताया और राहत की मांग की है।
जिला शिक्षा अधिकारियों को वसूली का निर्देश
शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मामला सिर्फ वित्तीय अनियमितता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बच्चों के अधिकार और उनके पोषण से भी जुड़ा है। योजना में गड़बड़ी का सीधा असर गरीब और वंचित तबके के बच्चों पर पड़ता है। यही वजह है कि निदेशालय अब पूरी सख्ती के मूड में है। मध्याह्न भोजन निदेशक विनायक मिश्रा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 36 जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ), डीपीओ (एमडीएम) और स्थापना शाखा को पत्र जारी किया है। उन्होंने निर्देश दिया है कि शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित की जाए और जो राशि रिकवर की जा चुकी है, उसे अविलंब एमआईएस पोर्टल पर अपडेट किया जाए। निदेशालय ने चेतावनी दी है कि आगे किसी भी तरह की ढिलाई सामने आने पर संबंधित अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जा सकती है।
Major scam in bihar headmasters pilfered school children food causing uproar in the education department
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
छत्रपति संभाजीनगर मनपा के अधिकार में आएगी 8.78 लाख वर्गफुट खुली जमीन, सातारा-देवलाई का राजस्व रिकॉर्ड बदलेगा
Jul 09, 2026 | 08:49 PMप्रभास ने याद किए ट्रेनिंग के दिन, बताया कैसे राजामौली ने परफेक्ट बाहुबली बनने के लिए करवाई थी कड़ी तैयारी
Jul 09, 2026 | 08:46 PM‘अवार्ड-जीवी’ ले रहे यूरेनियम डील का क्रेडिट, कांग्रेस का PM मोदी पर हमला; कहा- BJP ने समझौते का किया था विरोध
Jul 09, 2026 | 08:44 PMइतिहास से लेकर आज के भारत तक… स्मृति ईरानी ने गिनाए देश की महिलाओं के सबसे बड़े अधिकार
Jul 09, 2026 | 08:39 PMजीतू पटवारी के भाई को ड्रग्स के मामले में पुलिस ने किया गिरफ्तार! DCP ने दी जानकारी; सामने आया पूरा मामला
Jul 09, 2026 | 08:39 PMKal Ka Mausam: यूपी-उत्तराखंड में आफत की बारिश! IMD ने जारी किया रेड से ऑरेंज अलर्ट
Jul 09, 2026 | 08:31 PMबिना बारिश के ताश के पत्तों की तरह ढहा महाराष्ट्र का एलिवेटेड ब्रिज! रोंगटे खड़े कर देगा यह VIDEO
Jul 09, 2026 | 08:31 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














