Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Liquor Ban In Bihar: वायरल वीडियो ने खोली शराबबंदी की पोल, कोसी नदी किनारे सज रहा ‘मयखाना’

Viral Video Bihar: बिहार में शराबबंदी को लागू हुए करीब 10 साल पूरे हो चुके हैं। लेकिन कटिहार जिले से कोसी नदी किनारे सज रहे 'मयखानों' की तस्वीरों ने शराबबंदी के सभी दावों पर सवाल खड़ें कर दिए है।

  • Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Updated On: Jun 06, 2026 | 09:33 PM

बिहार में शराब(सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Liquor Ban In Bihar: कहने को तो बिहार में लगभग 10 सालों से पूर्ण रूप से शराबबंदी लागू है लेकिन हाल ही में कटिहार जिले से कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है जो राज्य सरकार के शराबबंदी के दावों पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। कटिहार जिले के कोसी बांध और नदी किनारे खुलेआम देशी शराब की बिक्री होने का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हालांकि राज्य सरकार लगातार इसे अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि बताती रही है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों ने इन दावों की असलियत उजागर की है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरें

बता दें कि कटिहार जिले के कोसी बांध और नदी किनारे खुलेआम देशी शराब की बिक्री होने का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दावा किया गया है कोसी नदी के किनारे रोजाना देशी शराब की मंडी सजती है। यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर शराब खरीदते हैं और उसका भी सेवन करते हैं। बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में युवा भी इस नशे की चपेट में दिखाई दे रहे हैं। जो बेहद चिंता का विषय है।

सम्बंधित ख़बरें

यादव बनाम मुस्लिम मत बनाओ… पटना कोचिंग विवाद पर संजय सिंह का BJP पर हमला, बोले- जल्द ही खान सर पर होगी रेड

बिहार में ‘सुरक्षा’ पर आर-पार! गिरिराज सिंह का दो टूक जवाब, बोले- सुरक्षा कोई तोहफा नहीं, नियमों का खेल है

अगर जरा भी खरोच आई… लालू की बेटी रोहिणी ने सम्राट चौधरी को दी धमकी, बोली- मिलेगा मुंहतोड़ जवाब

लालू-राबड़ी के बाद तेजस्वी यादव ने छोड़ी Y+ सिक्योरिटी, ‘1 पोलो रोड’ आवास से वापस लौटाए सारे गार्ड, मचा हड़कंप

बड़ा हादसा होने की आशंका

स्थानीय लोगों के मुताबिक कई युवक शराब पीने के बाद कोसी नदी के आसपास और पानी के किनारे समय बिताते हैं। शराब पीकर नदी किनारे युवाओं का रहना किसी बड़े खतरे से कम नही है। शराब की बिक्री को लेकर नदी किनारे बढ़ती भीड़ हादसे का कारण हो सकते है। इसके बावजूद यहां ना ही प्रशासन की नजर पड़ी है ना ही किसी अधिकारी की..और यह अवैध कारोबार लंबे समय से चल रहा है।

इस वायरल वीडियो ने जिला प्रशासन और स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। कोसी बांध जैसे सार्वजनिक क्षेत्र में खुलेआम शराब की बिक्री हो रही है और प्रशासन की नजर अभी तक इस गतिविधि पर क्यों नहीं पड़ी।

पुलिस ने क्या कहा?

कोसी बांध और नदी किनारे खुलेआम देशी शराब की बिक्री मामले पर उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बहुत गलत बात है। शराब की बिक्री सामाजिक और नैतिक, दोनों ही दृष्टिकोण से गलत है। उन्होंने कहा कि आज इस मामले की मुझे जानकारी मिली है। हम तुरंत कार्रवाई करेंगे। अगले दो-तीन दिनों के अंदर टीम भेजकर वहां जांच कराई जाएगी और अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान जो लोग शराब बेचते हुए पाए जाएंगे, उन्हें तत्काल कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया जाएगा। हमारी कोशिश रहेगी कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

यह भी पढ़ें- अगर जरा भी खरोच आई… लालू की बेटी रोहिणी ने सम्राट चौधरी को दी धमकी, बोली- मिलेगा मुंहतोड़ जवाब

बता दें कि यह पहला मामला नहीं है जब बिहार में शराब की बिक्री का मामला सामने आया हो। बिहार में आए दिन जहरीली शराब से होती मौतें और शराब पीकर नशे में धुत लोगों की वायरल वीडियो बताती है कि बिहार में शराबबंदी का कानून सिर्फ कागजों पर ही सख्त  हैं।

Liquor sale along kosi river raises questions over bihars decade old prohibition policy

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 06, 2026 | 09:33 PM

Topics:  

  • Bihar
  • Bihar Liquor Case
  • Liquor Ban

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.