- Hindi News »
- Bihar »
- Land For Job Case Lalu Yadav And Family To Appear In Delhi Court On 7 Oct Tej Pratap Troubles May Increase
लैंड फॉर जॉब केस : लालू यादव और परिवार की दिल्ली के कोर्ट में कल पेशी, तेज प्रताप की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
लैंड फॉर जॉब मामले में सबसे खास बात यह है कि लालू यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव को पहली बार समन भेजा गया है। ऐसे में तेज प्रताप की मुश्किलें भी बढ़ने की संभावना है।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय

Land for Job Case | X
पटना : राष्ट्रीय जनता दल यानी आरजेडी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव आज शाम दिल्ली के लिए रवाना हों रहे हैं। बता दें लैंड फॉर जॉब घोटाले में 7 अक्टूबर यानी कल दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट में लालू यादव की पेशी होनी है।
लैंड फॉर जॉब केस में उनके बेटे तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव के साथ आठ अन्य आरोपियों को भी कोर्ट में पेश होना है। लालू यादव के साथ उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती भी दिल्ली जा रही हैं। तेज प्रताप यादव पहले से ही दिल्ली में मौजूद हैं, जबकि तेजस्वी यादव के दुबई से आज रात तक दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है।
पटना से दिल्ली के लिए रवाना हुए लालू यादव, देखें वीडियो
#WATCH | Bihar | RJD chief Lalu Prasad Yadav leaves from Patna, for Delhi. On exit polls, Lalu Prasad Yadav says, “It is the defeat of PM Narendra Modi.” pic.twitter.com/c0H1Q0a1ca — ANI (@ANI) October 6, 2024
लैंड फॉर जॉब मामले में सबसे खास बात यह है कि लालू यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव को पहली बार समन भेजा गया है। ऐसे में तेज प्रताप की मुश्किलें भी बढ़ने की संभावना है। केस में शामिल अन्य प्रमुख आरोपियों में अखिलेश्वर सिंह, हजारी प्रसाद राय, संजय राय, धर्मेंद्र सिंह, और किरण देवी का भी नाम शामिल है।
सम्बंधित ख़बरें
आज पटना में उतरेगी महिला ब्रिगेड! सम्राट चौधरी ने बनाया नया प्लान, जनता के बीच विपक्ष को घेरने की तैयारी
Bihar: शादी में बजा भोजपुरी गाना तो चले पत्थर, तेजस्वी-चिराग के जिक्र पर मचा बवाल, आधे दर्जन से ज्यादा घायल
BPSC TRE 4.0: 46,882 पदों पर शिक्षक भर्ती जल्द, 19 अप्रैल तक नोटिफिकेशन संभव
विजय सिन्हा की सुरक्षा में कटौती, नीतीश के बेटे निशांत को मिली Z सिक्योरिटी, श्रवण को भी मिला Y प्लस एस्कॉर्ट
क्या है पूरा मामला?
यह मामला 2004 से 2009 के बीच का है, जब लालू यादव रेल मंत्री थे। उन पर आरोप है कि उन्होंने रेलवे में ग्रुप डी की नौकरियां देने के बदले जमीन का सौदा किया। इस घोटाले में कुल 11 लोग आरोपी बनाए गए थे, जिनमें से तीन की मृत्यु हो चुकी है। प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने इस मामले की जांच करते हुए पाया कि नौकरी के बदले जो जमीन ली गई थी, वह अब भी लालू परिवार के कब्जे में है।
ईडी की सप्लीमेंट्री चार्जशीट के अनुसार, मेसर्स ए.के. इंफोसिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड और कुछ अन्य कंपनियों का इस्तेमाल करके भूमि अधिग्रहण और नौकरी के बीच के संबंध को और अधिक जटिल बनाया गया। इसके पीछे मुख्य साजिशकर्ता के रूप में लालू प्रसाद यादव को चिन्हित किया गया है। ईडी ने दावा किया है कि इन संस्थाओं का उपयोग घोटाले को छिपाने के लिए किया गया था।
इस केस की वजह से लालू यादव और उनके परिवार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। तेज प्रताप यादव को पहली बार समन जारी होने के बाद उनका नाम भी सीधे तौर पर घोटाले में आ गया है। 7 अक्टूबर को कोर्ट की सुनवाई में क्या नया मोड़ आएगा, यह तो सुनवाई के बाद ही पता चलेगा।
ये भी पढे़ं – सुपौल में कोसी नदी का कहर, बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त, देखें वीडियो
Land for job case lalu yadav and family to appear in delhi court on 7 oct tej pratap troubles may increase
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
शादी समारोह में जहरीला हुआ खाना, एक साथ 400 लोगों की बिगड़ी तबीयत, गुजरात के दाहोद में मचा हड़कंप
Apr 21, 2026 | 09:07 AMआईपीएल में नागपुर के दानिश मालेवार का डेब्यू: रबाडा के सामने नहीं चला बल्ला, 2 रन पर आउट
Apr 21, 2026 | 08:59 AMस्थायी समितियों का गठन अटका, Thane Municipal Corporation में सहयोगी दलों के बीच बढ़ी खींचतान
Apr 21, 2026 | 08:57 AMयोगी ने सुभाष चंद्र बोस के नारे को विवेकानंद का बताया! महुआ मोइत्रा बोलीं- बुलडोजर बुद्धि UP जाकर फैंटा पियो
Apr 21, 2026 | 08:51 AMगुरुद्वारे के अंदर चली गोली…जर्मनी में भिड़े दो सिख गुट, हिंसक झड़प में 11 घायल, सामने आया डराने वाला VIDEO
Apr 21, 2026 | 08:49 AMमहाराष्ट्र में मराठी अनिवार्यता पर सख्ती: इंग्लिश मीडियम स्कूलों की होगी कड़ी जांच, एक्शन मोड में सरकार
Apr 21, 2026 | 08:47 AMपुणे को मिली बड़ी सौगात, वाराणसी-हडपसर ‘Amrit Bharat Express’ का 24 अप्रैल को उद्घाटन
Apr 21, 2026 | 08:42 AMवीडियो गैलरी

मजदूरी मांगने पर ईंट भट्ठा मालिक की हैवानियत, मजदूर को बेरहमी से पीटने के बाद समझौते का बनाया दबाव
Apr 20, 2026 | 11:41 PM
‘भारत की आस्था को दुनिया की कोई भी ताकत डिगा नहीं पाई..,’ योगी आदित्यनाथ ने सनातन आस्था को बताया शाश्वत
Apr 20, 2026 | 11:10 PM
पटना में महिला आरक्षण को लेकर NDA कार्यकर्ताओं का आक्रोश, विपक्ष पर जमकर गरजी महिलाएं
Apr 20, 2026 | 10:33 PM
चुनाव है तो क्या सीट तुम्हारी हो गई? ट्रेन में महिला की रिजर्व सीट पर दबंगई, जवाब सुनकर हो जाएंगे हैरान
Apr 20, 2026 | 10:25 PM
फरसा लहराने वालों को मेरठ डिप्टी एसपी की सख्त चेतावनी, VIDEO हुआ वायरल; सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ
Apr 20, 2026 | 10:17 PM
DM ने रिश्वत में लिया 1.75 लाख का iPhone, फिरोजाबाद तहसीलदार राखी शर्मा का सनसनीखेज खुलासा! ऑडियो क्लीप वायरल
Apr 20, 2026 | 10:05 PM














