Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 18 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जो मुझे जीजा मानते हैं, वही फैजल खान कहते हैं…पहली बार नाम विवाद पर बोले खान सर, फायरिंग मामले पर कही ये बात

Khan Sir Firing Case: खान सर ने पहली बार अपने असली नाम फैजल खान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि छात्र आज भी उन्हें 'खान सर' के नाम से ही जानते हैं और फायरिंग मामले पर भी बात की।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Jul 18, 2026 | 11:11 PM

खान सर(Image- Social Media)

Follow Us
Follow Us:

Khan Sir on Firing Case: बिहार की राजधानी पटना में फायरिंग मामले को लेकर चर्चा में आए मशहूर शिक्षक खान सर ने पहली बार अपने मूल नाम फैजल खान को लेकर चल रही बहस पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उनके छात्र आज भी उन्हें सिर्फ ‘खान सर’ के नाम से जानते हैं, जबकि कुछ लोग जानबूझकर उन्हें उनके असली नाम से संबोधित कर रहे हैं।

एक पॉडकास्ट के दौरान जब उनसे पूछा गया कि उन्हें ‘खान सर’ कहा जाए या ‘फैजल खान’, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “जिन बच्चों को मैंने पढ़ाया है, उनके लिए मैं आज भी खान सर हूं। लेकिन जो मुझे अपना जीजा मानते हैं, वे मुझे फैजल खान कहते हैं।”

फायरिंग मामले पर भी दिया जवाब

खान सर ने अपने कोचिंग संस्थान के बाहर हुई फायरिंग की घटना पर भी विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि घटना को लेकर कई लोग बिना पूरी जानकारी के बयान दे रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर गोलीबारी नहीं हुई होती तो क्या वह खुद झूठ बोलते? साथ ही उन्होंने कहा कि मामले में जिन लोगों के नाम सामने आए, उनके खिलाफ पहले से ही आपराधिक मामले दर्ज थे।

सम्बंधित ख़बरें

पूर्वी चंपारण में भारत-नेपाल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई, उज्बेकिस्तान की महिला पकड़ी गई

Weather Update:17 राज्यों में भारी बारिश का खतरा, यूपी-बिहार समेत कई इलाकों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

मुजफ्फरपुर में नाला खुदाई के दौरान टूटी गैस पाइपलाइन, जहरीली गैस की चपेट में आईं छात्राएं

‘बच्चा गायब था, पुलिस सोती रही’—पीड़ित परिवार से मिलकर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला-VIDEO

रौशन आनंद पर साधा निशाना

रौशन आनंद का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि कुछ लोग घटना से कई किलोमीटर दूर बैठकर भी ज्ञान दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई शिक्षक उनकी लोकप्रियता से परेशान हैं और इसी वजह से उनके खिलाफ माहौल बनाया जा रहा है। खान सर ने कहा कि कुछ लोग उनकी तरह सफल होना चाहते थे, लेकिन जब ऐसा नहीं हो पाया तो वे विरोधी बन गए।

अग्रिम जमानत मिल चुकी है

पटना स्थित उनके कोचिंग संस्थान के बाहर हुई फायरिंग के मामले में बाद में खान सर, उनके कुछ कर्मचारियों और सुरक्षा गार्ड के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई थी। मामला अदालत पहुंचा, जहां से उन्हें अग्रिम जमानत मिल चुकी है। हालांकि, इस मामले की जांच अभी भी जारी है।

यह भी पढ़ें- RJD को लगा बड़ा झटका, लालू यादव के करीबी मृत्युंजय तिवारी ने छोड़ी पार्टी, तेजस्वी यादव पर लगाया आरोप

कौन हैं खान सर?

खान सर देश के सबसे लोकप्रिय ऑनलाइन शिक्षकों में गिने जाते हैं। पटना में कोचिंग चलाने के साथ-साथ उनका यूट्यूब चैनल भी करोड़ों छात्रों के बीच बेहद लोकप्रिय है। सामान्य ज्ञान और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले उनके वीडियो नियमित रूप से लाखों-करोड़ों बार देखे जाते हैं। हालांकि, हाल के दिनों में फायरिंग प्रकरण के चलते उनका नाम लगातार सुर्खियों में बना हुआ है।

Khan sir on faizal khan name firing case patna podcast

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 18, 2026 | 11:11 PM

Topics:  

  • Bihar News
  • Khan Sir

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.