खान सर को पटना कोर्ट से बड़ी राहत: फायरिंग मामले में मिली अग्रिम जमानत, दोनों बॉडीगार्ड्स को भी मिली राहत

Khan Sir Bail: पटना के सिविल कोर्ट ने पहले खान सर और उनके दोनों बॉडीगार्ड की जमानत याचिका पर अपना आदेश 13 जुलाई तक टाल दिया था। आज खान सर और उनके दोनों बॉडीगार्ड की जमानत दे दी है।
Major relief for Khan Sir from Patna Court: Granted anticipatory bail in the firing case; relief also granted to both bodyguards.
सांकेतिक फोटो ( सोर्स सोशल मीडिया)
Updated on

Khan Sir Court Verdict: सोमवार को यानी आज पटना के सिविल कोर्ट में फैसल खान उर्फ खान सर की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई है। आपको बचा दें कि 10 जुलाई को जज की अनुपस्थिति के कारण सुनवाई 13 जुलाई के लिए टल गई थी। आज कोर्ट की तरफ से राहत भरा फैसला आया है। बता दें कि खान सर के साथ उनके दोनों बॉडीगार्ड को भी इदालत की ओर से जमानत मिल गई है।

खान सर और दोनों गार्ड की जमानत याचिका हुई मंजूर

मिली जानकारी के अनुसार जिला जज रूपेश की अदालत ने खान सर और फायरिंग के मामले में गिरफ्तार हुए दोनों गार्ड को जमानत दे दी गई है। काफी लंबे समय से इंतजार करने के बाद कोर्ट की तरफ से आए इस निर्णय के बाद कोचिंग विवाद में खान सर को कानूनी राहत मिली है।

पहले ही पूरी हो चुकी थी सुनवाई

खान सर की जमानत याचिका पर कोर्ट में पहले ही सुनवाई पूरी हो गई थी। जिसके बाद कोर्ट की ओर से फैसले को सुरक्षित रख लिया गया था। आपको बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को आदेश आने का इंतजार किया जा रहा था, लेकिन जिला जज के उपलब्ध नहीं होने के कारण से फैसला नहीं आ सकता था।

वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच का दायरा बढ़ा

बाद में घटना से जुड़े कई वीडियो सामने आए। वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच का दायरे को बढ़ा दिया गया। इन सबके बाद खान सर के बॉडीगार्ड जेल भेजे गया था और साथ में रौशन आनंद को भी जेल जाना पड़ा। जब रौशन आनंद जेल में थे। तब उनके भाई की नेपाल में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। बताते चले कि इस घटना की देश भर में चर्चा की जा रही थी।

क्या है कोचिंग विवाद का मामला?

रिपोर्ट के मुताबिक पिछले महीने की शुरुआत का ये पूरा मामला है। खान सर के कोचिंग संस्थान के बाहर रात में हमले की खबर सामने आई थी। उस मामले पर खान सर की ओर से यह कहा गया था कि कुछ लोगों ने उनके कोचिंग सेंटर पर हमला किया है। खान सर की टीम की ओर से इस मामले एफआईआर भी दर्ज करा दी गई थी। जानकारी के अनुसार इस बीच यह विवाद रौशन आनंद के साथ जुड़ गया। जिसके बाद पुलिस ने जांच के बाद खान सर के दोनों बॉडीगार्ड को गिरफ्तार कर लिया गया था। दोनों बॉडीगार्ड ने भी यह स्वीकार किया था कि खान सर के कहने पर ही उन लोगों ने गोली चलाई थी।

Navbharat Live
navbharatlive.com