मुजफ्फरपुर में नाला खुदाई के दौरान टूटी गैस पाइपलाइन, जहरीली गैस की चपेट में आईं छात्राएं
Muzaffarpur Gas Pipeline Leak: मुजफ्फरपुर के रहुआ गांव में PNG गैस पाइपलाइन लीक होने से 7 स्कूली छात्राएं बेहोश हो गईं। पांच छात्राओं की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
- Written By: अनन्या तिवारी
सांकेतिक फोटो (सोर्स-AI)
Bihar Muzaffarpur Gas Pipeline Leakage Incident Latest News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में गैस पाइपलाइन लीक होने की वजह से सात स्कूली छात्राएं बेहोश हो गईं। घटना मुजफ्फरपुर-पूसा मार्ग पर मुसहरी प्रखंड के रहुआ गांव के पास हुई। सभी छात्राएं प्लस-2 रहुआ हाई स्कूल की छात्राएं हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
JCB से खुदाई में क्षतिग्रस्त हुई PNG पाइपलाइन
जानकारी के मुताबिक, रहुआ गांव के पास बिहार अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (BUDCo) की ओर से नाला निर्माण का काम कराया जा रहा था। इसी दौरान जेसीबी मशीन से खुदाई करने के समय जमीन के नीचे से गुजर रही PNG गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई और गैस का रिसाव होने लगा। इसी दौरान वहां से गुजर रही सात स्कूली छात्राएं गैस की चपेट में आ गईं और उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। कुछ ही देर में छात्राएं बेहोश होकर गिर गईं।
मुसहरी PHC में कराया गया इलाज
स्थानीय लोगों ने तुरंत सभी छात्राओं को उठाकर मुसहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पहुंचाया, जहां डॉक्टरों और नर्सों ने उनका इलाज शुरू किया। अस्पताल में इलाज के दौरान काफी देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। डॉक्टरों के अनुसार, दो छात्राओं की हालत में सुधार हुआ है और उनका इलाज पीएचसी में ही जारी है।
सम्बंधित ख़बरें
‘बच्चा गायब था, पुलिस सोती रही’—पीड़ित परिवार से मिलकर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला-VIDEO
पटना में चुनावी रण तैयार! 25 उम्मीदवार मैदान में, प्रशासन ने किए सख्त इंतजाम- VIDEO
या तो फांसी दो या एनकाउंटर करो! गौतम यादव के इंसाफ के लिए कैंडल मार्च निकाल रहे ग्रामीण! देखें VIDEO
Bihar Crime: सीतामढ़ी पुलिस ने पकड़े दो संदिग्ध, व्हाट्सएप चैट और विदेशी नंबरों से पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
5 छात्राओं को मेडिकल कॉलेज किया रेफर
वहीं, पांच छात्राओं नाहिदा खातून, अमृता कुमारी, राखी कुमारी, दिव्या कुमारी और विशाखा कुमारी की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया। सभी पांचों छात्राओं को एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
परिजनों और स्थानीय लोगों में मची चिंता
घटना की सूचना मिलते ही छात्राओं के परिजन अस्पताल पहुंचे और अपनी बच्चियों की देखभाल में जुट गए। स्थानीय समाजसेवी नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि बुडको की ओर से मुजफ्फरपुर से मुसहरी होते हुए आगे तक बड़े नाले का निर्माण कराया जा रहा है। इसी रास्ते से पीएनजी गैस पाइपलाइन भी गुजर रही है। उन्होंने बताया कि जेसीबी से खुदाई के दौरान पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण गैस लीक हुई और यह हादसा हुआ।
यह भी पढ़ें UDAN Scheme का बड़ा तोहफा, दमन-Delhi Direct Flight से 8 घंटे का सफर अब ढाई घंटे में
पुलिस और प्रशासन ने संभाला मोर्चा
घटना की जानकारी मिलने के बाद मुसहरी थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। वहीं, इंडियन ऑयल के तकनीकी अधिकारी और कर्मचारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और गैस पाइपलाइन से हो रहे रिसाव को बंद करने का काम शुरू किया। फिलहाल पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।
-IANS ऐजेंसी इनपुट
