बेटे का मोह पड़ा भारी! JDU सांसद गिरिधारी यादव की कुर्सी पर संकट; ओम बिरला ने इस वजह से थमाया नोटिस
Girdhari Yadav Anti Party Activity: जेडीयू सांसद गिरधारी यादव को ओम बिरला का नोटिस। बेटे के लिए RJD का प्रचार करने और पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में जा सकती है सांसदी।
- Written By: सजल रघुवंशी
गिरिधारी यादव (सोर्स- सोशल मीडिया)
JDU Demands Action Against Girdhari Yadav: जेडीयू सांसद गिरिधारी यादव की मुसीबत बढ़ने वाली हैं। अब ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी खुद की पार्टी जेडीयू ने ही उनके खिलाप कार्रवाई की मांग की है, गिरिधारी यादव पर आरोप है कि उन्होंने 2025 के विधानसभा चुनाव के दौरान ‘पार्टी विरोधी गतिविधियां’ की और बेलहर से पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ प्रचार किया। गौरतलब है कि इसी सीट से उनके बेटे चाणक्य प्रकाश रंजन आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे थे।
बता दें कि अब इसी मामले को लेकर जेडीयू ने कार्रवाई की मांग की है और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जेडीयू सांसद गिरिदारी यादव को नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा है। यह शिकायत 25 मार्च को लेकसभा में जेडीयू नेता दिलेश्वर कामत ने की थी और बांका सांसद गिरिधारी यादव पर गंभीर आरोप लगाए थे।
कामत ने लगाए यह गंभीर आरोप
दरअसल, जेडीयू सांसद दिलेश्वर कामत ने आरोप लगाया कि गिरिधारी यादव जो 2010 से जेडीयू में हैं, उन्होंने 2025 के विधानसभा चुनाव के दौरान ‘पार्टी विरोधी गतिविधियां’ कीं और बेलहर से पार्टी के उम्मीदवार के खिलाफ प्रचार किया। इसी सीट से उनके बेटे चाणक्य प्रकाश रंजन ने आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ा था।
सम्बंधित ख़बरें
‘बागी सांसदों को अलग गुट के रूप में मान्यता न दें…’, ठाकरे गुट की ओम बिरला के साथ मीटिंग में क्या-क्या हुआ?
NDA से फिर हुआ नीतीश का मोहभंग! मोदी सरकार ने दी थी ये बड़ी जिम्मेदारी, पूर्व सीएम ने सामने से क्यों ठुकराया?
कश्मीर की राजनीति में नया मोड़, इंजीनियर रशीद छोड़ेंगे सांसद पद; बोले- जनता की अदालत में होगा आखिरी फैसला
नीतीश कुमार फिर बने JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा- अब विकसित बिहार पर है फोकस
जेडीयू के मनोज यादव से हारे चाणक्य
दिलेश्वर कामत ने बताया कि चाणक्य जेडीयू के मनोज यादव से बड़े अंतर से चुनाव हार गए। इसके बावजूद पार्टी ने गिरिधारी यादव के उस कदम को गंभीरता से लिया, जिसमें उन्होंने अपने बेटे को आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़वाया और उसके पक्ष में प्रचार भी किया। गिरिधारी यादव 2010 और 2015 में इसी सीट से पार्टी के टिकट पर दो बार जीत चुके हैं।
गिरिधारी यादव का राजनीतिक रिकॉर्ड
गिरिधारी यादव का राजनीतिक रिकॉर्ड भी काफी मजबूत रहा है। उन्होंने 1996 से अब तक बांका लोकसभा सीट पर पांच बार जीत दर्ज की है। पहली बार वह जनता दल के उम्मीदवार के रूप में जीते थे, जबकि 2004 में उन्होंने आरजेडी के टिकट पर चुनाव जीता। इसके बाद 2019 से अब तक वह जेडीयू के टिकट पर तीन बार जीत हासिल कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें: महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान! स्मृति ईरानी ने कांग्रेस का क्रूर चेहरा किया बेनकाब, कहा- जश्न में डूबी कांग्रेस
पार्टी के नर्देश पर हुई शिकायत
दिलेश्वर कामत ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर उन्हें एक विस्तृत नोटिस सौंपा। उन्होंने कहा कि पार्टी के निर्देश पर यह याचिका दायर की गई है क्योंकि पर्याप्त साक्ष्य मौजूद हैं कि यादव ने पार्टी-विरोधी गतिविधियों में शामिल होकर पार्टी के खिलाफ प्रचार किया।
