नीतीश कुमार फिर बने JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा- अब विकसित बिहार पर है फोकस
Bihar Political News: पटना में JDU राष्ट्रीय परिषद की बैठक में नीतीश कुमार को फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा कि अब लक्ष्य विकसित बिहार बनाना है।
- Written By: करुणा नंद शाहवाल
निशांत कुमार (सोर्स-सोशल मीडिया)
JDU Nishant Kumar: पटना में आयोजित जनता दल (यूनाइटेड) की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर पुनर्निर्वाचन का सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया। बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा कि जदयू अब एक करोड़ से अधिक सदस्यों वाली पार्टी बन चुकी है, जिससे संगठन की जिम्मेदारी और बढ़ गई है।
उन्होंने कहा कि पार्टी को नीतीश कुमार की समाजवादी और धर्मनिरपेक्ष विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मिलकर काम करना होगा। निशांत कुमार ने बिहार की जनता का आभार जताते हुए कहा कि अब पार्टी का लक्ष्य विकसित और समृद्ध बिहार का निर्माण करना है। वहीं, वरिष्ठ नेता मदन सहनी ने बताया कि बैठक में नीतीश कुमार ने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करने और राज्य का व्यापक दौरा करने का भरोसा दिया।
विकसित बिहार पर पार्टी का फोकस
स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, “प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उमेश कुशवाहा के निर्वाचन का सभी ने अनुमोदन किया। नीतीश कुमार के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर निर्वाचन का भी अनुमोदन किया गया। हमारी पार्टी धर्मनिरपेक्ष और समाजवादी कार्यकर्ताओं की पार्टी है।
सम्बंधित ख़बरें
नीतीश कुमार का डोलने लगा मन…भरत तिवारी विवाद के बीच BJP को देंगे गच्चा? RJD नेता की पोस्ट से सियासी हलचल तेज
नीतीश कुमार को मिलने जा रही बड़ी जिम्मेदारी! मंत्रियों ने दिए संकेत, JDU की बैठक के बीच सामने आई बड़ी खबर
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री का ‘अतरंगी योग’! सम्राट चौधरी के बगल में खड़े होकर किए ऐसे स्टेप्स कि हंस पड़े लोग
भरत तिवारी एनकाउंटर में नया मोड़, विपक्ष के बाद अब सत्तापक्ष ने भी उठाए गंभीर सवाल; वायरल VIDEO देख भड़की JDU
हमें मिलकर पार्टी को और मजबूत करना है। पिता जी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना है और लोगों को इससे जोड़ना है।”
जदयू के सदस्य एक करोड़ के पार
उन्होंने पार्टी की सदस्यता पर संतोष जताते हुए कहा कि जदयू के सदस्यों की संख्या अब एक करोड़ से अधिक हो गई है। उन्होंने बिहार की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा, “हमारी जिम्मेदारी बढ़ गई है। अब हमें मिलकर विकसित बिहार और समृद्ध बिहार का निर्माण करना है और बिहार के गौरव को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है।”
राज्यव्यापी दौरा करेंगे नीतीश कुमार
इसी क्रम मे जनता दल के वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार में मंत्री मदन सहनी ने बैठक की जानकारी देते हुए कहा कि नीतीश कुमार को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव राष्ट्रीय परिषद की बैठक में पास किया गया। उन्होंने बताया कि नीतीश कुमार ने सभी सदस्यों को विश्वास दिलाया है कि वे बिहार का व्यापक भ्रमण करेंगे और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे।
मदन सहनी ने कहा कि बैठक में यह अहम फैसला भी लिया गया कि पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, लल्लन बाबू समेत अन्य शीर्ष नेताओं के साथ स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के नेतृत्व में पार्टी को और मजबूत किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- नीतीश कुमार को मिलने जा रही बड़ी जिम्मेदारी! मंत्रियों ने दिए संकेत, JDU की बैठक के बीच सामने आई बड़ी खबर
कार्यकर्ताओं में बढ़ा नया उत्साह
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा, “बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। नीतीश कुमार फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित हुए, जिसका राष्ट्रीय परिषद ने अनुमोदन किया। यह सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रसन्नता का विषय है।
स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने बैठक में सक्रिय रूप से भाग लिया, जिससे कार्यकर्ताओं में नया उत्साह पैदा हुआ है। हम सभी विश्वास करते हैं कि आने वाले समय में जदयू और बेहतर प्रदर्शन करेगी।”
