जेल से बाहर आएंगे अनंत सिंह, दुलारचंद यादव हत्याकांड में मिली जमानत
Dularchand Yadav Murder Case: दुलारचंद यादव हत्याकांड में मोकामा से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत सिंह को जमानत मिल गई है। अनंत सिंह जल्द ही जेल से बाहर आ सकते हैं।
- Written By: अर्पित शुक्ला
अनंत सिंह
Anant Singh Bail: बिहार के चर्चित दुलारचंद यादव हत्याकांड में मोकामा से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत सिंह को जमानत मिल गई है। इसके बाद अब यह संभावना जताई जा रही है कि अनंत सिंह जल्द ही जेल से बाहर आ सकते हैं।
यह हत्याकांड बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी के कार्यकर्ता दुलारचंद यादव की हत्या से जुड़ा था, जिसे बाढ़ में अंजाम दिया गया था। इस मामले में अनंत सिंह जेल में बंद थे और अब जमानत मिलने के बाद उनकी रिहाई संभव हो गई है।
राज्यसभा चुनाव में डाला था वोट
बिहार में हाल ही में राज्यसभा चुनाव के दौरान जेल से वोट डालने के लिए बाहर आए मोकामा के विधायक अनंत सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि वह जल्द ही जेल से रिहा हो जाएंगे। अब उनके इस बयान के बाद उन्हें जमानत मिलने की खबर सामने आई है।
सम्बंधित ख़बरें
Meloni Trump Controversy: अपनी लोकप्रियता पर ध्यान दो… इटली की PM मेलोनी का ट्रंप पर तीखा पलटवार
सरकारी स्कूल में घुसे CM विजय के कार्यकर्ता, क्लास रुकवाकर टांगी फोटो; सिंघम अन्नामलाई ने ऐसे लगाई क्लास
भतीजे के मोह में फंसीं ममता इंदिरा जैसी कर रहीं भूल, मायावती से सीख लेने की सलाह; रशीद किदवई का बड़ा दावा
अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद का योगी सरकार पर हमला, चढ़ावा मामले में SIT जांच को बताया दिखावा
अनंत सिंह को इस चर्चित हत्याकांड में 1 नवंबर 2024 को उनके मोकामा स्थित आवास से गिरफ्तार किया गया था। उस समय रात में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में उन्हें हिरासत में लिया गया था। करीब चार महीने बाद अब उन्हें इस मामले में जमानत मिल गई है।
दरअसल, पिछले साल बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान 30 अक्टूबर को मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में अनंत सिंह और उनके समर्थकों पर आरोप लगा था। इसके बाद तत्कालीन एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने कार्रवाई करते हुए उन्हें उनके घर से गिरफ्तार किया था।
चुनाव नहीं लड़ने का कर चुके हैं ऐलान
मोकामा के बाहुबली नेता कहे जाने वाले अनंत सिंह पहले ही यह घोषणा कर चुके हैं कि वह अब चुनाव नहीं लड़ेंगे। राज्यसभा चुनाव के दौरान वोट डालने आए अनंत सिंह ने कहा था कि अगर नीतीश कुमार ही बिहार के मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे, तो राजनीति में बने रहने का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने इसे अपना अंतिम चुनाव बताते हुए यह भी कहा था कि अब उनके बेटे चुनावी मैदान में उतरेंगे।
यह भी पढ़ें- देवगौड़ा का खरगे को करारा जवाब, खोल दिए 2018 गठबंधन के सारे कड़वे राज
गौरतलब है कि इससे पहले भी अनंत सिंह बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान जेल से बाहर आए थे। उस समय वह विधायक पद की शपथ लेने के लिए भारी सुरक्षा के बीच सीधे विधानसभा पहुंचे थे। शपथ ग्रहण के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैर छूकर उनका आशीर्वाद भी लिया था।
