-
शनि, 18 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Politics »
- Action Against Son Causes Political Upheaval Know Why Tej Pratap Expelled From Rjd Explained
Explained: बेटे पर कार्रवाई से सियासत में भूचाल, जानिए तेज प्रताप को RJD से क्यों निकाला गया?
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
लालू यादव का यह कदम जहां पारिवारिक और राजनीतिक रूप से बेहद सख्त और असामान्य है, वहीं यह संकेत भी देता है कि RJD अब अनुशासनहीनता और निजी विवादों को पार्टी की गरिमा से ऊपर नहीं रखेगी।

राजद प्रमुख लालू यादव, फोटो - सोशल मीडिया
पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में एक बार फिर बड़ा भूचाल आ गया है। पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को न सिर्फ पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया, बल्कि उन्हें परिवार से भी बाहर कर दिया है। यह फैसला लालू यादव ने तेज प्रताप के गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार और हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आए विवादित पोस्ट के बाद लिया है।
लालू यादव का सख्त संदेश
लालू यादव ने इस मुद्दे पर एक्स पर एक कड़ा बयान जारी किया। उन्होंने लिखा, “निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की उपेक्षा, हमारी सामाजिक न्याय की सामूहिक लड़ाई को कमजोर करती है। बड़े बेटे की गतिविधियां, सार्वजनिक आचरण और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और परंपराओं के अनुरूप नहीं हैं। इसी वजह से मैं उन्हें पार्टी और परिवार से हटा रहा हूं। अब से उनका किसी भी रूप में न पार्टी में और न परिवार में कोई स्थान रहेगा। उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया जाता है।”
लालू ने यह भी कहा कि तेज प्रताप अब इतने परिपक्व हैं कि अपने जीवन में अच्छे-बुरे और सही-गलत का निर्णय खुद ले सकते हैं। उन्होंने आगे जोड़ा, “जो लोग उनके संपर्क में रहना चाहते हैं, वे अपनी सोच से निर्णय लें।”
सम्बंधित ख़बरें
Lalu Yadav Health: तबीयत बिगड़ने पर पटना IGIMS से लालू यादव को दिल्ली AIIMS किया गया रेफर
Weather Update:17 राज्यों में भारी बारिश का खतरा, यूपी-बिहार समेत कई इलाकों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी
अचानक बिगड़ी लालू यादव की तबीयत! पटना के IGIMS में भर्ती, राबड़ी देवी और मीसा भारती भी पहुंचीं अस्पताल
मुजफ्फरपुर में नाला खुदाई के दौरान टूटी गैस पाइपलाइन, जहरीली गैस की चपेट में आईं छात्राएं
लालू यादव का एक्स पोस्ट
सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ा विवाद
तेज प्रताप यादव की ओर से सोशल मीडिया पर किया गया एक पोस्ट इस पूरे विवाद की जड़ बना। तेज प्रताप के वेरिफाइड फेसबुक अकाउंट से एक महिला के साथ तस्वीर साझा की गई, जिसमें उन्होंने लिखा, “जो तस्वीर में दिख रही हैं, वह अनुष्का यादव हैं। हम पिछले 12 सालों से एक-दूसरे को जानते हैं और एक-दूसरे से प्रेम करते हैं। हम 12 सालों से रिलेशनशिप में हैं।”
यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और इसके बाद लोगों ने तेज प्रताप को उनकी 2018 में हुई हाई-प्रोफाइल शादी की याद दिलाई। तेज प्रताप की शादी आशा राय (आश्वरिया राय) से हुई थी, जो बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा प्रसाद राय की पोती हैं। यह शादी भी ज्यादा दिन नहीं चल पाई और जल्द ही विवादों में घिर गई। आश्वरिया ने तेज प्रताप पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए और ससुराल से निकाल दिए जाने का दावा भी किया था।
सफाई में तेज प्रताप ने अकाउंट हैक होने की कही बात
इस वायरल पोस्ट के बाद जब आलोचना तेज हो गई, तो तेज प्रताप यादव ने पॉपुलर माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स पर सफाई देते हुए लिखा, “मेरा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म हैक कर लिया गया है। मेरी तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ की गई है। यह मेरे और मेरे परिवार को बदनाम करने की साजिश है।” तेज प्रताप ने दावा किया कि यह पोस्ट उन्होंने नहीं की है और पूरा मामला एक षड्यंत्र है।
RJD प्रमुख लालू यादव ने तेज प्रताप को पार्टी से निकाला, 6 साल के लिए निष्कासित, ये है वजह
तेज प्रताप का विवादों से पुराना नाता
तेज प्रताप यादव बिहार सरकार में पूर्व में पर्यावरण मंत्री रह चुके हैं, लेकिन उनका कार्यकाल भी हमेशा विवादों और अजीबोगरीब बयानों के लिए चर्चा में रहा। कभी भगवान कृष्ण का रूप धारण कर गीता का पाठ करने वाले तेज प्रताप, तो कभी जलेबी तलते नजर आए। हाल ही में उन्होंने होली के वक्त एक पुलिस वाले को ठुमका लगाने को कहा था, जिससे बिहार की सियासत में काफी भूचाल आ गया था। उनके कई बयानों और सोशल मीडिया पोस्ट ने पार्टी की छवि को बार-बार नुकसान पहुंचाने का काम किया है।
Action against son causes political upheaval know why tej pratap expelled from rjd explained
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई एयरपोर्ट पर DRI का बड़ा एक्शन: बैंकॉक से लाया 7.49 करोड़ का सोना जब्त; एयरपोर्ट स्टाफ सहित 6 गिरफ्तार
Jul 18, 2026 | 01:04 PMLow Investment में महिलाएं शुरू कर सकती हैं ये 8 बिजनेस, हर महीने होगी अच्छी कमाई
Jul 18, 2026 | 01:04 PMचोर-उचक्कों की तरह उठा ले गई पुलिस.. सोनम वांगचुक को लेकर एक्शन पर बरसा विपक्ष, सरकार पर लगाए तानाशाही के आरोप
Jul 18, 2026 | 01:03 PMनासिक में दिल दहला देने वाली वारदात! एकतरफा प्यार में 20 साल की छात्रा की चाकू घोंपकर बेरहमी से हत्या
Jul 18, 2026 | 01:01 PMदिग्विजय सिंह ने छोड़ा X अकाउंट और मोबाइल नंबर, अब सचिव संभालेंगे जिम्मेदारी; 20 अक्टूबर से निकालेंगे पदयात्रा
Jul 18, 2026 | 12:58 PMवर्धा में मतदाता सूची पुनरीक्षण: केवल 55.89% आवेदन जमा, हजारों नाम कटने का खतरा
Jul 18, 2026 | 12:58 PMनागपुर में शिवसेना (उबाठा) के राम रक्षा पाठ से गरमाया महाराष्ट्र का सियासी पारा; फडणवीस और भागवत को भी न्योता
Jul 18, 2026 | 12:54 PMवीडियो गैलरी

सफेद चादर से ढका मंच, डॉक्टर बनकर घुसी दिल्ली पुलिस, फिर… देखें जंतर-मंतर पर बवाल का पूरा VIDEO
Jul 18, 2026 | 12:37 PM
थाने के भीतर महिला को जड़ा जोरदार थप्पड़! खाकी को शर्मसार करने वाला वायरल वीडियो उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 11:07 PM
आमिर खान का बड़ा झूठ बेनकाब! 3 इडियट्स से पहले नहीं जानते थे सोनम वांगचुक को? देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 08:58 PM
मेरा टिकट किसी और ने काटा… मंच पर फफक पड़े नरोत्तम मिश्रा, दिया सबसे बड़ा राजनीतिक बयान! देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 08:32 PM
1 दिन में बदल गई तस्वीर! क्या ₹1.50 लाख जाएगा सोने का भाव?, VIDEO
Jul 17, 2026 | 05:14 PM
‘बच्चा गायब था, पुलिस सोती रही’—पीड़ित परिवार से मिलकर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:43 PM














