Bihar Government: बंगाल चुनाव से पहले बिहार-नेपाल सीमा सील, मुख्य सचिव ने किया सीमा दौरा
Bihar News: मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, एसीएस अरविंद चौधरी और डीजीपी विनय कुमार ने नेपाल से लगे प्रमुख सीमावर्ती जिलों किशनगंज और अररिया का दौरा किया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।
- Written By: अमन मौर्या
भारत-नेपाल सीमा (सोर्स-सोशल मीडिया)
Bihar Government Strict On India-Nepal Border: भारत-नेपाल सीमा पर बिहार सरकार ने सुरक्षा के मद्देनजर सख्ती बढ़ा दी है। इसका जायजा लेने के लिए मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, एसीएस अरविंद चौधरी और डीजीपी विनय कुमार ने नेपाल से लगे प्रमुख सीमावर्ती जिलों किशनगंज और अररिया का दौरा किया। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। अधिकारियों ने सुरक्षा एजेंसियों के साथ बैठक करके भारत-नेपाल सीमा की मौजूदा स्थिति को भी देखा। अधिकारियों ने बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा दिए गए निर्देशों की अनुपालना की जानकारी ली।
तस्करी पर मुख्य फोकस
बैठक में अधिकारियों का मुख्य फोकस ड्रग तस्करी जैसे मामलों। इस दौरान अधिकारियों द्वारा पूछा गया कि केंद्रीय मंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों पर अब तक कहां तक कार्रवाई हुई और तस्करों के नेटवर्क तोड़ने के लिए क्या-क्या कदम उठाए हैं। ड्रग तस्करी के अलावा अधिकारिओं ने फर्जी आधार कार्ड के बढ़ते मामलों में भी गंभीर चिंता जताई। अधिकारिओं ने मीटिंग में उनके पैटर्न की पहचान करके कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिया।
अवैध अतिक्रमण पर विशेष नजर
भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के नो मैन्स लैंड पर अवैध अतिक्रमण हुआ था। अतिक्रमण हटाने को लेकर भी बैठक में बारीकी से समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त पूर्णिया और आसपास के जिलों में हाल के दिनों में बनने वाले आलीशान भवनों की जांच करने का भी निर्देश दिया। अधिकारियों ने इन भवनों के निर्माण कार्य में उपयोग किए गए पैसे के स्रोत पता करने का निर्देश दिया।
सम्बंधित ख़बरें
BJP में शामिल होते ही बड़ा इनाम, 3 घंटे के भीतर राज्यसभा उम्मीदवार बने TMC के 3 पूर्व नेता
ममता बनर्जी ने TMC कार्यकर्ता को जड़ा थप्पड़! रैली में मचे बवाल के बीच वायरल हुआ VIDEO
मार डालो या जो चाहो करो… बारुईपुर के दरिंदे प्रभास मंडल की मां ने शव लेने से किया साफ इनकार
बंगालियों… उत्तर प्रदेश 2.0 में आपका स्वागत है, बारुईपुर पुलिस एनकाउंटर पर भड़कीं TMC सांसद महुआ मोइत्रा
सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर
पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल में होने वाले चुनाव को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था की गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त सतर्कता बढ़ाने का निर्देश दिया गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिया कि चुनाव के दिन सीमा को पूरी तरह से सील रखा जाए, जिससे कि राज्य में किसी भी तरह की अवैध घुसपैठ को रोका जा सके। अक्सर देखा गया है कि सीमावर्ती राज्यों में चुनाव के दौरान घुसपैठ, तस्करी जैसी अवैध गतिविधयां पढ़ जाती हैं। इसको लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं।
ये भी पढ़ें- जुबान नहीं फिसली…राहुल के इशारे पर कहा आतंकवादी! संबित पात्रा ने खरगे पर किया पलटवार, छिड़ा सियासी घमासान
रक्सौल सीमा पर विशेष नजर
रक्सौल सीमा पर गांजा, चरस, स्मैक, अफीम आदि अन्य नशीले पदार्थ पकड़े जाते हैं। रक्सौल सीमा से अक्सर तस्करी की घटनाएं सामने आती रहती हैं। सुरक्षा बल इन पर लगातार कार्रवाई करती रही हैं। सुरक्षा को चाक-चौबंद रखने के लिए सीमा पर ड्रोन-सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है।
