Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बिहार में मानवता शर्मसार! छात्र को टक्कर मार पिकअप वाहन पलटा, लोग शव को छोड़ मछलियां लूटने लगे, Video देखें

Bihar News: सीतामढ़ी में मछली लदे ट्रक के धक्के से एक छात्र की मौत हो गई। वहां मौजूद काफी लोग युवक की लाश हटाने या घर वालों को सूचना देने के बजाए मछली लूटने लगे। इसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

  • By रंजन कुमार
Updated On: Jan 16, 2026 | 03:59 PM

सड़क पर पड़ा छात्र का शव और मछलियां पकड़ते लोग।

Follow Us
Close
Follow Us:

Bihar Sitamarhi Accident News: बिहार के सीतामढ़ी जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो वायरल है। जो थोड़ा संवेदनशील है, वो वीडियो देखकर यही कह रहे कि अब लोगों में मानवता नहीं बची है। स्वार्थ की खातिर कुछ लोग कैसे मानवता को भूल जाते हैं, उसका उदाहरण यह वीडियो है।

दरअसल, मछली लोड एक पिकअप गाड़ी की टक्कर से 16 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। शव सड़क किनारे पड़ा रहा और लोग सड़क पर मछलियों को लूटने में व्यस्त रहे। बताया जाता है कि सीतामढ़ी के पुपरी-बेनीपट्टी मुख्य पथ में झझिहट चौक के पास मछली से लदी एक पिकअप गाड़ी की चपेट में आने से एक युवक (16) की मौके पर मौत हो गई। दूसरा बुरी तरह जख्मी हो गया। घटना बाद गाड़ी का ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा और मछली लदी पिकअप उलट गई। इस चलते गाड़ी पर लदी बड़ी मछलियां सड़क पर बिखर गईं। थानीय कुछ लोग संवेदनहीनता का परिचय देने से पीछे नहीं रहे। ये लोग युवक के शव को छोड़कर मछली ही लूटने लगे।

आज सुबह की घटना

लोगों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह नौ से दस बजे के बीच की घटना है। हादसे का शिकार बना युवक कोचिंग करने के लिए पैदल पुपरी आ रहा था। इस दौरान वह पिकअप की चपेट में आ गया। वाहन से कुचलने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। एक जख्मी हो गया, जिसे स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना वाली गाड़ी और शव मौके पर ही पड़ा था। पुलिस भी पहुंच चुकी थी।

सम्बंधित ख़बरें

बॉयफ्रेंड से हुआ झगड़ा तो लड़की ने सड़क पर काटा बवाल, पुलिस की गाड़ी के बोनट पर बैठकर किया हंगामा

‘बुलडोजर बाबा’ से बच्चे ने मांग दी चिप्स, सीएम योगी खिलखिलाकर हंस पड़े, Video Viral

चलती ट्रेन को रोक दिया लोको पायलट ने… बुजुर्ग महिला के लिए दिखाई इंसानियत, मुंबई लोकल का वीडियो वायरल

घुसपैठियों का बनाया जा रहा आधार कार्ड, बिहार में चल रहे खेल का उत्तर प्रदेश एटीएस ने किया बड़ा खुलासा

गमछे में लोग ले गए मछली

घटना का वीडियो वायरल है। इस वीडियो में सड़क किनारे पड़ा शव दिख रहा है। दूसरी तरफ मछलियां बिखरी पड़ी हैं। कुछ लोग गमछे और झोले में मछलियों को रख रहे हैं। यह वीडियो मानवता को तार-तार करने का उदाहरण है। सोशल मीडिया पर वीडियो को देख अविनाश सिंह नामक एक व्यक्ति ने कहा कि समाज के लोगों में  इंसानियत खत्म हो गई है। इस तरह के कमेंट कुछ अन्य लोगों ने भी किए है।

सीतामढ़ी के पुपरी में हादसे के बाद इंसानियत शर्मसार!
17 साल के किशोर की सड़क पर मौत, लेकिन भीड़ शव छोड़ मछली लूटती रही.
क्या हम इतने संवेदनहीन हो गए हैं कि इंसानी जान से ज्यादा मछली की कीमत है?#Sitamarhi #BiharNews #viralvideo pic.twitter.com/29Lj1FFEAX
— Mahesh Amrawanshi (@MaheshAmravans1) January 16, 2026


यह भी पढ़ें: भंडारे में खाना खा रहे थे लोग, खुले नाले में गिरा मासूम, मनपा के खिलाफ हत्या का आरोप

7वीं क्लास का छात्र था रीतेश कुमार

इस सड़क हादसे में जान गंवाने वाला रीतेश कुमार सातवीं क्लास का छात्र था। वह रोज की तरह अपने कोचिंग जा रहा था। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गया। बेटे रीतेश की मौत की खबर सुनकर पिता संतोष दास और उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में कोहराम मच गया है।

Humanity shamed in bihar a pickup truck hits a student and overturns leaving the body behind and looting fish watch the video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 16, 2026 | 03:59 PM

Topics:  

  • Bihar
  • Bihar News
  • Bihar Police
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.