भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
SDM Milkypur Threat Case: अयोध्या के मिल्कीपुर में पूर्व भाजपा विधायक गोरखनाथ और एसडीएम के बीच फोन पर हुई तकरार का ऑडियो वायरल हुआ है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
Ayodhya Ex MLA Viral Audio: उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले से पूर्व भाजपा विधायक गोरखनाथ और मिल्कीपुर के एसडीएम सुधीर कुमार के बीच फोन पर हुई कथित बातचीत का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। करीब 3 मिनट 58 सेकंड के इस ऑडियो में पूर्व विधायक कथित तौर पर एसडीएम को कड़े शब्दों में धमकी देते सुनाई दे रहे हैं। बातचीत में ‘भद्रा उतार देने’ और ‘कुंडली दिखा देने’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। यहां तक कहा गया कि “सरकारी विधायक भी बचा नहीं पाएंगे।” इस ऑडियो के सामने आने के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। हालांकि, इस ऑडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एसडीएम ने इसे सही बताया है।
बताया जा रहा है कि बातचीत का मुख्य मुद्दा सुमेरपुर क्षेत्र के एक आंगनबाड़ी केंद्र और पूर्व विधायक के एक समर्थक पर दर्ज मुकदमे से जुड़ा है। कथित ऑडियो में पूर्व विधायक एसडीएम पर उनकी अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए तीखे लहजे में बात करते सुनाई दे रहे हैं। ऑडियो में वे कहते हैं, “एसडीएम साहब, आप हमें बहुत हल्के में लेकर बैठे हैं। आप हमारी कुंडली ठीक से जानते नहीं हैं। अगर बाबा गोरखनाथ चाहेंगे तो आपको कोई बचा नहीं पाएगा। हम आपको बहुत साफ शब्दों में बता रहे हैं, वहीं आकर भद्रा उतार देंगे।”