Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

चलती ई-रिक्शा की छत पर बैठा कुत्ता वायरल, ‘डॉगेश भाई’ पर बंटी सोशल मीडिया की राय

Dog on E-Rickshaw Roof : चलती ई-रिक्शा की छत पर आराम से बैठा एक कुत्ता सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जहां लोग इसे मजेदार बता रहे हैं, वहीं कुछ ने इसे जानवर की सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक बताया।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Mar 02, 2026 | 09:16 PM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Viral Dog E-Rickshaw Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अनोखा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक कुत्ता चलती ई-रिक्शा की छत पर बैठा नजर आ रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ई-रिक्शा व्यस्त सड़क से गुजर रही है और कुत्ता पूरी शांति और आत्मविश्वास के साथ ऊपर बैठा है।

वह न तो डरा हुआ दिखता है और न ही असहज। ऐसा लग रहा है जैसे यह उसके रोजमर्रा के सफर का हिस्सा हो। इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर तरुण छाबड़ा ने शेयर किया, जिसके बाद यह क्लिप तेजी से वायरल हो गई।

ई-रिक्शा की छत पर बैठकर सफर करता दिखा कुत्ता

इस वीडियो में जब किसी ने ड्राइवर से पूछा कि कुत्ता ऊपर क्यों बैठा है, तो उसने मजाक में जवाब दिया कि कुत्ता भी एक पैसेंजर है और उसने किराया दिया है। यह सुनकर ई-रिक्शा में बैठे लोग हंसने लगते हैं।

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इस कुत्ते को ‘डॉगेश भाई’ नाम दे दिया है और कई लोग उसे “निडर यात्री” बता रहे हैं। कमेंट सेक्शन में मजेदार प्रतिक्रियाओं की भरमार है। कुछ लोगों ने लिखा कि कुत्ता हवा का मजा ले रहा है, तो कुछ ने इसे ‘वीआईपी सीट’ बताया।

ये खबर भी पढ़ें : ईरान जंग की खबर पढ़ते-पढ़ते रो पड़ी पाकिस्तानी एंकर, बोलीं- “मेरा परिवार वहीं फंसा है”

लोगों ने वीडियो देख चिंता जताई

हालांकि हर कोई इस वीडियो को मजाक में नहीं ले रहा। कई यूजर्स ने चिंता जताई कि यह कुत्ते के लिए खतरनाक हो सकता है। उनका कहना है कि चलती गाड़ी की छत पर बैठना दुर्घटना का कारण बन सकता है और जानवर की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाना चाहिए। इस तरह यह वीडियो जहां एक तरफ लोगों को हंसा रहा है, वहीं दूसरी तरफ पशु सुरक्षा को लेकर बहस भी छेड़ रहा है।

Dog on e rickshaw roof viral video dogesh animal safety social media reactions india

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 02, 2026 | 09:16 PM

Topics:  

  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.