Bihar News: राजगीर में कमरे से मिलीं 4 लाशें, सभी बेंगलुरु से आए थे घूमने, मचा हड़कंप
Rajgir Tourists Death : बिहार के राजगीर में धर्मशाला के एक कमरे से 4 लोगों की लाशें मिली है। मृतकों में दो महिलाएं शामिल हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सभी बेंगलुरु से घूमने राजगीर आए थे।
- Written By: रंजन कुमार
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस की टीम।
Rajgir Jain Tourists Death News : बिहार के सुप्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां की एक दिगंबर जैन धर्मशाला में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से दो महिलाओं और दो पुरुषों के शव मिले। इस घटना ने स्थानीय प्रशासन और पर्यटकों के बीच सनसनी फैला दी है।
यह समूह करीब एक सप्ताह पहले राजगीर घूमने आया था। शुक्रवार को जब धर्मशाला के उस कमरे से तेज दुर्गंध आने लगी तो कर्मचारियों को अनहोनी की आशंका हुई। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ा तो अंदर का नजारा खौफनाक था। शुरुआती जांच में यह सामूहिक आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, क्योंकि बताया जा रहा कि चारों के शव फंदे से लटके मिले थे।
नेपाल के रास्ते राजगीर पहुंचे थे पर्यटक
धर्मशाला प्रभारी मुकेश जैन ने बताया कि ये चारों लोग 31 जनवरी को आए थे। उन्होंने प्रबंधन को बताया था कि वे नेपाल भ्रमण करने के बाद राजगीर पहुंचे हैं। हैरानी की बात है कि इन चारों में से केवल एक व्यक्ति ने ही अपनी पहचान का प्रमाण दिया था। आधार कार्ड के अनुसार उसकी पहचान बेंगलुरु निवासी जीआर नाग प्रसाद के रूप में हुई है। अन्य तीन लोगों ने पहचान पत्र जमा नहीं किया था।
सम्बंधित ख़बरें
कोबरा बना मौत का हथियार! मेरठ में पत्नी ने प्रेमी संग रची ऐसी साजिश, जानकर कांप उठेगी रूह- VIDEO
संजय पाठक के परिवार की कंपनियों में 1000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामला, दिल्ली से महेंद्र गोयनका गिरफ्तार
मालाड में पुलिस की सतर्कता से टली बड़ी वारदात, तलवार लेकर पहुंचे युवक को किया गिरफ्तार
मुरैना में युवक का अपहरण: मारपीट के बाद कार में ले गए बदमाश, मोबाइल से परिजनों को भेज रहे फिरौती के मैसेज
जांच में जुटीं फॉरेंसिक और टेक्निकल टीमें
वरीय पुलिस अधिकारियों के साथ एफएसएल (FSL) और टेक्निकल टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। राजगीर थाना प्रभारी रमन कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही समय और कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस फिलहाल धर्मशाला के रजिस्टर को जब्त कर कर्मियों से पूछताछ कर रही है।
यह भी पढ़ें : बिहार में जंगलराज 2.0? पटना में दिनदहाड़े हुआ गैंगवार, कुख्यात बदमाश अमन शुक्ला की गोली मारकर हत्या
अनसुलझे सवाल
यह मामला कई सवाल उठाता है। क्या वास्तव में आत्महत्या है या इसके पीछे गहरी साजिश है? साथ ही धर्मशाला प्रबंधन द्वारा बिना पहचान पत्र के 3 अन्य लोगों को रुकने की अनुमति देना भी जांच के घेरे में है। पुलिस अब बेंगलुरु पुलिस से संपर्क साध कर मृतकों के परिजनों का पता लगाने की कोशिश कर रही।
