Women Safety: ‘महिला के साथ अश्लील हरकत’, मुंबई लोकल ट्रेन में बुजुर्ग ने पार की बेशर्मी की हद
Mumbai Local Train Women Safety: मुंबई लोकल में दादर से मुलुंड के बीच एक बुजुर्ग द्वारा महिला से अश्लील इशारे करने का मामला सामने आया है। कुर्ला जीआरपी जांच कर रही है।
- Written By: अनिल सिंह
Mumbai Local Train Women Safety प्रतीकात्मक तस्वीर (डिजाइन फोटो)
Mumbai Local Crime: मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन में महिला सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंताजनक स्थिति पैदा हो गई है। दादर से मुलुंड के बीच सफर कर रही एक महिला के साथ एक बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा अश्लील हरकत और अशोभनीय इशारे करने का मामला सामने आया है। इस घटना ने व्यस्त समय के दौरान ट्रेनों में महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा, लेकिन रेलवे पुलिस (GRP) ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच तेज कर दी है।
यह घटना मंगलवार की है, जब पीड़िता अपने कार्यस्थल से घर लौट रही थी। महिला ने साहस दिखाते हुए न केवल आरोपी का सामना करने की कोशिश की, बल्कि पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर अन्य महिलाओं के लिए मिसाल पेश की है।
महिला कोच के पास खड़े होकर की अश्लील हरकत
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, महिला दादर स्टेशन से ठाणे की ओर जाने वाली लोकल ट्रेन के महिला डिब्बे में सवार हुई थी। महिला कोच से बिल्कुल सटा हुआ दिव्यांग डिब्बा था। सफर के दौरान जब महिला अपने मोबाइल में व्यस्त थी, तभी उसे महसूस हुआ कि कोई उसे घूर रहा है। जब उसने पास के दिव्यांग कोच की ओर देखा, तो वहां खड़ा एक बुजुर्ग व्यक्ति उसकी ओर देखकर आपत्तिजनक और अश्लील इशारे कर रहा था। आरोपी की इस हरकत से महिला बुरी तरह असहज और भयभीत हो गई, लेकिन उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को देने का मन बनाया।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में 5 दिनों तक मानसून की आफत: मुंबई-ठाणे में येलो अलर्ट, पुणे-रायगढ़ के घाटों के लिए ऑरेंज अलर्ट
Telangana Murder Case: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर मारा
मुंबई में लोकल ट्रेनें ठप: वसई-विरार ट्रैक डूबा, 300mm बारिश से रेल सेवा प्रभावित, CSMT समेत स्टेशनों पर भारी
मुंबई लोकभवन में सुरक्षाकर्मी ने खुद को मारी गोली, कोल्हापुर SRPF जवान की मौके पर मौत, जांच में जुटी पुलिस
ये भी पढ़ें- सुनेत्रा पवार का नया ठिकाना होगा ‘देवगिरि’ बंगला, महाराष्ट्र सरकार ने आधिकारिक आवास पर लगाई मुहर
मुलुंड स्टेशन पर भीड़ का फायदा उठाकर हुआ फरार
जैसे ही ट्रेन मुलुंड स्टेशन पहुँची, पीड़ित महिला ने हिम्मत जुटाई और आरोपी को पकड़ने के लिए दिव्यांग डिब्बे की ओर दौड़ी। वह उसे सबक सिखाना चाहती थी, लेकिन शाम की भारी भीड़ का लाभ उठाकर आरोपी प्लेटफॉर्म पर उतरा और गायब हो गया। इसके बाद महिला ने ठाणे रेलवे पुलिस स्टेशन पहुँचकर आपबीती सुनाई। चूंकि घटना का मुख्य हिस्सा दादर और मुलुंड के बीच का था, इसलिए मामला दर्ज करने के बाद इसे आगे की कार्रवाई के लिए कुर्ला रेलवे पुलिस को स्थानांतरित कर दिया गया है।
कुर्ला रेलवे पुलिस कर रही है सीसीटीवी की जांच
रेलवे पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत महिला की गरिमा भंग करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की एक विशेष टीम मुलुंड और दादर स्टेशनों के प्रवेश व निकास द्वारों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं जिनसे आरोपी के हुलिए की पहचान हुई है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि ऐसी किसी भी स्थिति में तुरंत ‘1512’ हेल्पलाइन नंबर या कोच में लगे पैनिक बटन का उपयोग करें ताकि चलती ट्रेन में ही आरोपी को दबोचा जा सके।
