निकलने मत देना… मोकामा में अनंत के लिए प्रचार करने गए मंत्री लल्लन लपेटे में! वीडियो के बाद FIR
Bihar Election की सबसे चर्चित सीट बनी मोकामा पर प्रचार करने के लिए गए JDU नेता और केन्द्रीय मंत्री लल्लन सिंह को लपेटे में ले लिया गया।वायरल वीडियो के आधार पर पटना प्रशासन के द्वारा मुकदमा दर्ज किया।
- Written By: सौरभ शर्मा
अनंत सिंह के लिए प्रचार करने गए केन्द्रीय मंत्री लल्लन पर FIR दर्ज (फोटो- सोशल मीडिया)
Lalan Singh Mokama Viral Video Action: बिहार की मोकामा विधानसभा सीट इस वक्त जबरदस्त चर्चा में है। यहां जेडीयू उम्मीदवार अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद सियासी पारा चढ़ा हुआ है। अनंत सिंह के लिए खुद केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह प्रचार में उतरे हैं। लेकिन यह प्रचार अब उनके लिए ही मुसीबत बनता दिख रहा है। उनके एक कथित वायरल वीडियो को लेकर पटना जिला प्रशासन ने उन पर शिकंजा कस दिया है और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पटना जिला प्रशासन ने इस कार्रवाई की पुष्टि अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल से की है। प्रशासन के मुताबिक, उनकी वीडियो निगरानी टीम ने एक वीडियो फुटेज की जांच की। इस जांच के बाद ही ललन सिंह के खिलाफ यह कदम उठाया गया है। यह प्राथमिकी भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज की गई है। फिलहाल इस वीडियो के सामने आने के बाद मोकामा का सियासी माहौल और गरमा गया है।
जिला प्रशासन, पटना द्वारा वीडियो निगरानी टीम के वीडियो फुटेज की जांच की गई। जांचोपरांत इस मामले में श्री ललन सिंह उर्फ श्री राजीव रंजन सिंह के विरूद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।@CEOBihar @ECISVEEP pic.twitter.com/NVtIPpE3O8 — District Administration Patna (@dm_patna) November 4, 2025
सम्बंधित ख़बरें
भरत तिवारी एनकाउंटर में नया मोड़, विपक्ष के बाद अब सत्तापक्ष ने भी उठाए गंभीर सवाल; वायरल VIDEO देख भड़की JDU
Singrauli Suicide News: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में शादी वाले दिन 19 वर्षीय दुल्हन भाजपा ने दी जान
मॉल नहीं, ये तो पूरा हिंदुस्तान है, महाकाल की नगरी में ₹284 करोड़ से बन रहा अनोखा PM एकता मॉल; देखें VIDEO
Gite Brothers की अफवाहों से महायुति में मची खलबली, सोशल मीडिया पर मतपत्र वायरल होने से मचा हड़कंप
आखिर वीडियो में ऐसा क्या था?
दरअसल, अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद ललन सिंह मोकामा में प्रचार की कमान संभाले हुए थे। इसी दौरान का उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया। इस वीडियो में वह कहते दिख रहे हैं कि कुछ नेता ऐसे हैं, जिन्हें चुनाव के दिन घर से बाहर नहीं निकलने देना है। वायरल वीडियो के मुताबिक, उन्होंने कहा, “उन्हें घर के भीतर पैक कर देना और अगर वे बहुत हाथ-पैर जोड़ें तो कहिएगा कि चलिए हमारे साथ और अपना वोट डालिए।” इसी बयान को आपत्तिजनक मानते हुए प्रशासन ने यह कार्रवाई की है।
यह भी पढ़ें: पीड़ा के गहरे समंदर में डूबा हूं! हर दिन सजा जैसा; 241 मौतों वाले हादसे में बचने वाले शख्स की कहानी
अनंत सिंह की गिरफ्तारी से गरमाया मामला
दरअसल यह मामला ऐसे समय में सामने आया है जब मोकामा का चुनाव पहले से ही भयंकर बवाल वाला और तनावपूर्ण बना हुआ है। जेडीयू उम्मीदवार अनंत सिंह को दुलारचंद यादव की हत्या मामले में शनिवार देर रात ही पटना पुलिस ने बाढ़ शहर के बेढना गांव स्थित उनके करगिल मार्केट से गिरफ्तार किया था। अनंत सिंह की गैरमौजूदगी में ललन सिंह उनके लिए वोट मांग रहे थे, लेकिन अब वह खुद कानूनी पचड़े में फंस गए हैं।
