-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Air India Ahmedabad Crash Sole Survivor Vishwaskumar Ramesh Painful Story Demand Compensation
पीड़ा के गहरे समंदर में डूबा हूं! हर दिन सजा जैसा; 241 मौतों वाले हादसे में बचने वाले शख्स की कहानी
- Written By: सौरभ शर्मा
Air India विमान हादसे के इकलौते जीवित बचे विश्वास कुमार ने कहा वह खुद को भाग्यशाली तो मानते, लेकिन हर दिन शारीरिक और मानरिस्क पीड़ा से गुजर रहे। रमेश ने हादसे के बाद की दर्दनाक कहानी बयां की है।

अहमदाबाद विमान हादसे में जिंदा बचे शख्स विश्वासकुमार रमेश (फोटो- सोशल मीडिया)
Air India Ahmedabad Crash Survivor Vishwaskumar Ramesh Story: 12 जून को अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे ने 241 जिंदगियों को छीन लिया था, लेकिन उस मौत के मलबे से एक शख्स जिंदा निकला था। उनका नाम है विश्वासकुमार रमेश। दुनिया उन्हें ‘सबसे भाग्यशाली इंसान’ मानती है, लेकिन 39 साल के विश्वासकुमार आज भी शारीरिक और मानसिक पीड़ा के गहरे समंदर में डूबे हैं। इस हादसे ने उनसे उनके भाई अजय को भी छीन लिया, जो उनसे कुछ ही सीट की दूरी पर बैठे थे। आज वह खुद को खुशकिस्मत तो कहते हैं, लेकिन उनकी हर सांस एक सजा जैसी बन गई है।
विश्वासकुमार की मलबे से निकलते हुए तस्वीरें दुनिया भर में वायरल हुई थीं। इसे उन्होंने ‘चमत्कार’ बताया। लेकिन यह चमत्कार उनके लिए एक दर्द लेकर भी आया। इंग्लैंड के लेस्टर लौटने के बाद से वह पोस्ट-ट्रॉमैटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर (PTSD) से जूझ रहे हैं। वह अपने घर में खामोश रहते हैं, अपनी पत्नी और चार साल के बेटे से भी बात नहीं कर पा रहे हैं। वह कहते हैं, “मुझे बस अकेले रहना ही अच्छा लगने लगा है।”
‘मेरा भाई ही मेरी ताकत था’
विश्वासकुमार ने बीबीसी से बात करते हुए अपनी पूरी दर्दनाक कहानी बयां की है। वह कहते हैं, “मैं अकेला जिंदा बचा हूं। अब तक यकीन नहीं होता। यह किसी चमत्कार से कम नहीं।” लेकिन इस चमत्कार के साथ उन्होंने अपना सबसे बड़ा सहारा खो दिया। “मेरा भाई भी चला गया। मेरा भाई ही मेरी ताकत था। पिछले कुछ सालों से वही मेरा सबसे बड़ा सहारा था।”
सम्बंधित ख़बरें
Peru Plane Crash: पेरू में विमान हादसा! नाज्का में पर्यटकों को ले जा रहा प्लेन क्रैश, 13 की लोगों की मौत
अमेरिका का F-35B स्टील्थ फाइटर जेट क्रैश, पायलट ने इजेक्ट कर बचाई जान; मरीन कॉर्प्स ने शुरू की जांच
एयर इंडिया AI171 हादसे की जांच अंतिम चरण में, AAIB ने बताया कब आएगी फाइनल रिपोर्ट; सुप्रीम कोर्ट को दिया भरोसा
दुबई से मुंबई जा रही इंडिगो फ्लाइट की राजकोट में इमरजेंसी लैंडिंग, विमान में धुआं दिखते ही मचा हड़कंप
हादसे की यादें ताजा करना उनके लिए बेहद मुश्किल है। जब उनसे हादसे वाले दिन के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने सिर्फ इतना कहा, “मैं अभी उस बारे में कुछ नहीं कह सकता।” वह सीट 11A पर थे और विमान के टूटे हिस्से से रेंगते हुए बाहर निकले थे। उन्होंने बताया, “मेरे पैर, कंधे, घुटने और पीठ में दर्द रहता है। मैं ठीक से चल भी नहीं पाता, मेरी पत्नी सहारा देती है।” हादसे के बाद से वह न तो काम कर पा रहे हैं और न ही गाड़ी चला पा रहे हैं।
‘पूरा परिवार तबाह हो गया’
इस हादसे ने विश्वासकुमार के पूरे परिवार को तबाह कर दिया है। वह बोले, “इस हादसे के बाद शारीरिक और मानसिक तौर पर जिंदगी बहुत कठिन हो गई है। मेरा परिवार भी मानसिक रूप से बहुत परेशान है। मेरी मां पिछले चार महीने से हर दिन दरवाजे के बाहर बैठी रहती हैं, किसी से बात नहीं करतीं।” वह खुद भी रातभर सोचते रहते हैं, “दिमाग पर बहुत बोझ है।” भारत में उनके भाई अजय के साथ चलने वाला मछली का कारोबार भी अब पूरी तरह बंद हो गया है।
उनका कहना है कि भारत में इलाज के दौरान पीटीएसडी की पुष्टि होने के बावजूद, उन्हें इंग्लैंड लौटने पर कोई मेडिकल ट्रीटमेंट नहीं मिला। एयर इंडिया ने उन्हें अंतरिम मुआवजे के तौर पर करीब 21,500 पाउंड (लगभग 22 से 25 लाख रुपये) की पेशकश की, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है, लेकिन उनके लोगों का कहना है कि यह रकम उनकी जरूरतों के लिए बहुत कम है।
यह भी पढ़ें: अतीत याद है! कांग्रेस से भाजपाई हुए नेता ने थरूर को बताया खतरों का खिलाड़ी; मैं प्रार्थना कर रहा…
परिवार की प्रार्थना
परिवार की तरफ से प्रार्थना कर रहे प्रवक्ता रैड सीगर और समुदाय के नेता संजीव पटेल के अनुसार, परिवार मानसिक, शारीरिक और आर्थिक संकट में है। सीगर ने कहा कि उन्होंने एयर इंडिया से तीन बार मुलाकात का अनुरोध किया, लेकिन हर बार उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया। यह मीडिया इंटरव्यू एयरलाइन से सीधी बात करने की ‘चौथी अपील’ है। सीगर ने कहा, “हम सिर्फ यह चाहते हैं कि वो हमारे साथ बैठें, बात करें, ताकि मिलकर इस दर्द को थोड़ा कम किया जा सके।” टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया ने एक बयान में कहा कि उनके शीर्ष अधिकारी पीड़ित परिवारों से मिल रहे हैं और विश्वासकुमार के प्रतिनिधियों को भी बैठक का प्रस्ताव दिया गया था।
Air india ahmedabad crash sole survivor vishwaskumar ramesh painful story demand compensation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
एक बस बनी शहर की मुसीबत, बीच रास्ते बंद हुई बस ने थाम दी छत्रपति संभाजीनगर की रफ्तार, जाम में फंसे हजारों लोग
Aug 05, 2026 | 09:39 AMअजीत अगरकर का भविष्य अधर में! BCCI में नए मुख्य चयनकर्ता को लेकर मंथन, वीवीएस लक्ष्मण का नाम सबसे आगे
Aug 05, 2026 | 09:34 AMदुनिया को बड़ी राहत: अमेरिका, ईरान और ओमान के बीच होर्मुज खोलने पर डील आज, जानें क्या हैं इसकी शर्तें
Aug 05, 2026 | 09:29 AMनवभारत विशेष: वन नेशन, वन इलेक्शन: क्या भारत इंडोनेशिया की गलती दोहराएगा?
Aug 05, 2026 | 09:25 AMनगरसेवक मालिक नहीं सेवक हैं, एकनाथ शिंदे ने कल्याण-डोंबिवली के जनप्रतिनिधियों को दी सादगी और सेवा की सीख
Aug 05, 2026 | 09:25 AMअब बिना इंश्योरेंस नहीं मिलेगा पेट्रोल, सुप्रीम कोर्ट का सरकार को सख्त निर्देश, जानें क्या है नया नियम
Aug 05, 2026 | 09:20 AMदतिया में आज कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, निकाला जाएगा विजयी जुलूस, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी भी होंगे शामिल
Aug 05, 2026 | 09:20 AMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














