- Hindi News »
- Bihar »
- Doctor Entered Into A Love Agreement Married Had Physical Relations For 5 Years And Now Has Left
डॉक्टर ने लव एग्रीमेंट बनाकर की शादी, 5 साल तक बनाया शारीरिक संबंध, अब किया किनारा
Bihar News: बिहार के मोतिहारी में करीब 8 माह पहले डॉ. नीरज ने अपने क्लिनिक रौशन हॉस्पिटल में शादी की थी। मगर, शादी के बाद वह लड़की को कई जगह घुमाकर छोड़ देता था। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
- Written By: रंजन कुमार

युवती के साथ आरोपी डॉक्टर। इमेज-सोशल मीडिया
Motihari Love Agreement News: बिहार के मोतिहारी में एक डॉक्टर ने युवती से प्रेम-प्रसंग का एग्रीमेंट बनवाया। इस एग्रीमेंट में उससे 8 वचन किए। ये वचन थे- हमेशा रोमांटिक रहेंगे, रोज एक-दूसरे से पहले से अधिक प्रेम करेंगे, दिन में कम-से-कम एक बार एक-दूसरे को मुस्कुराने की वजह बनेंगे, हमेशा एक-दूसरे की बात ध्यान से सुनेंगे। इस लव एग्रीमेंट के बाद डॉक्टर ने युवती से बंद कमरे में शादी की। फिर दर्जनों बार शारीरिक संबंध बनाए। अब उसने युवती को छोड़ दिया है।
पीड़िता ने प्राइवेट डॉक्टर नीरज के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करा दी है। युवती का आरोप है कि डॉक्टर ने 500 रुपए के स्टांप पेपर पर लव एग्रीमेंट बनवाया था। उसके बाद 5 साल तक यौन शोषण किया।
नेपाल समेत कई जगहों पर अपने साथ ले गया
पीड़िता ने थाने में दिए आवेदन में बताया कि पांच साल पहले हरसिद्धि बाजार स्थित डॉ. नीरज कुमार के क्लिनिक में हमारी बहन का ऑपरेशन हुआ था। इस दौरान मेरा डॉक्टर के क्लिनिक में आना-जाना शुरू हुआ। डॉक्टर से बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। फिर डॉ. नीरज ने शादी का भरोसा दिलाकर प्रेम संबंध बनाए। कई बार मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाए। डॉक्टर ने मुझे नेपाल, रामनगर और कई स्थानों पर भी ले गया, जहां मेरे साथ संबंध बनाए।
सम्बंधित ख़बरें
कुएं में तैरती मिली चार मासूम बच्चियों की लाश…पेड़ से लटका मिला महिला का शव, होश उड़ा देगी सनसनीखेज वारदात
अमरावती कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के मामले में चौकीदार को 10 साल की कड़ी सजा
बिहार में NDA विधायकों को सम्राट चौधरी ने अचानक बुलाया घर, राज्यसभा चुनाव से पहले गेम शुरू!
इलियास शेख के विवादित वीडियो पर बवाल: चेंबूर में आग्री-कोली समाज का हंगामा, युवक से मंगवाई माफी
आरोपी डॉक्टर और उसके परिवार ने अपनाने से किया इनकार
पीड़िता ने बताया कि करीब 8 महीने पहले डॉ. नीरज ने क्लिनिक में ही मुझसे शादी की। उसका वीडियो भी बनाया था। शादी बाद वह मुझे कई जगहों पर घुमाने ले गए और फिर गांव लाकर छोड़ दिया। जब मैंने उसके साथ रहने की बात कही तो डॉ. नीरज और उसके परिवार ने मुझे अपनाने से मना कर दिया।
थाने से नहीं मिली मदद
पीड़िता का कहना है कि पहले थाने से मदद की मांग की, लेकिन पुलिस ने मदद नहीं की। उसके बाद थाने में लिखित शिकायत की। फिर एफआईआर दर्ज की गई।
पीड़िता ने बताया कि डॉ. नीरज ने पिता, भाई, बहन और मां से मिलकर दहेज के रूप में 10 लाख रुपए और एक गाड़ी की मांग की। नीरज ने कहा कि दहेज नहीं देने पर शादी नहीं होगी। नीरज दूसरी शादी करने की तैयारी में है।
यह भी पढ़ें: शादी का झांसा देकर युवती का शोषण, मुकुंदवाड़ी पुलिस ने आरोपी प्रणव कस्तुरे को किया गिरफ्तार
मामले की जांच के बाद होगी कार्रवाई
हरसिद्धि थानाध्यक्ष रिषभ कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी डॉक्टर फरार है। उसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी है। मामले की जांच चल रही है।
Doctor entered into a love agreement married had physical relations for 5 years and now has left
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IPL में विकेटों के पीछे सबसे ज्यादा शिकार करने वालों में धोनी टॉप पर, सिर्फ 4 खिलाड़ियों के नाम 100+ डिस्मिसल
Mar 13, 2026 | 12:46 PM‘ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी नहीं…’, पेड पीरियड लीव वाली याचिका पर बोले CJI, सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार
Mar 13, 2026 | 12:43 PMFriday Movie Releases: थिएटर में रिलीज हुईं 9 फिल्में, बॉलीवुड से साउथ तक दिखेगा एंटरटेनमेंट का जबरदस्त डोज
Mar 13, 2026 | 12:40 PMडिफेंस क्षेत्र की 500 मीटर सीमा से घाटकोपर में पुनर्विकास अटका, 200 से अधिक इमारतें जर्जर
Mar 13, 2026 | 12:36 PMमहाराष्ट्र में खुलेंगे भूमि अभिलेख के 49 नए कार्यालय, विभाग के 994 नए पदों पर होगी भर्ती
Mar 13, 2026 | 12:34 PMLPG नहीं अब इंडक्शन भी गायब तो घबराएं नहीं, यह चूल्हा बिना गैस के बनाएगा खाना
Mar 13, 2026 | 12:28 PMमराठवाड़ा के उद्योगों पर संकट, गैस किल्लत से बंद हो सकती हैं फैक्ट्रियां, 600 करोड़ का होगा भारी नुकसान
Mar 13, 2026 | 12:25 PMवीडियो गैलरी

हमें रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की इजाजत क्यों चाहिए, संसद में गरजे राहुल गांधी- VIDEO
Mar 12, 2026 | 10:00 PM
‘कुर्सी तो कुर्सी है, निगाहों से उतर जाओगे’, राज्यसभा में इमरान प्रतापगढ़ी का शायराना प्रहार- VIDEO
Mar 12, 2026 | 09:55 PM
संभल के CO का सख्त अल्टीमेटम, ईरान के लिए छाती पीटनी है तो वहीं जाओ, यहां फिजा बिगाड़ी तो खैर नहीं- VIDEO
Mar 12, 2026 | 09:50 PM
भारत में गहरा सकता है ऊर्जा संकट! कच्चे तेल के साथ एलएनजी की कीमतें दोगुनी, जानें अब क्या करेगी सरकार- VIDEO
Mar 12, 2026 | 09:42 PM
Video: सब्जीवाले का गटर के पानी से प्याज धोते वीडियो वायरल, देखिए आपकी सेहत से खिलवाड़ का पूरा सच
Mar 12, 2026 | 02:08 PM
संसद में गरजे संजय सिंह, बजट-बेरोजगारी और गैस संकट पर मोदी सरकार को घेरा, जानिए क्या कहा
Mar 12, 2026 | 01:58 PM














