- Hindi News »
- Bihar »
- Dilip Jaiswal Statement Over Cm Face Deputy Cm Samrat Choudhary And Vijay Sinha Called To Delhi
Bihar Politics: चुनाव से पहले बिहार में आया सियासी तूफान! दोनों डिप्टी CM अचानक दिल्ली तलब, जानें इनसाइड स्टोरी
Bihar Politics: विधानसभा चुनाव से पहले बिहार NDA में उथल-पुथल जारी है। बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ने की बात तो कही लेकिन सीएम फेस पर सस्पेंस पैदा कर दिया।
- Written By: अर्पित शुक्ला

नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी
नवभारत डेस्क: बिहार विधानसभा चुनाव इसी साल होने हैं, लेकिन एनडीए में सबकुछ ठीक नहीं है। शुक्रवार को भाजपा नेताओं ने अलग-अलग बयान देकर राज्य की सियासत में हलचल मचा दी। बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ने की बात कही, लेकिन भाजपा के पोस्टरों से नीतीश का नदारद होना सवाल खड़े कर रहा है। वहीं खबर आ रही है कि दिलीप जायसवाल के बयान से भाजपा आलाकमान नाराज है। भाजपा आलाकमान ने अचानक उप मंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को दिल्ली तलब किया।
दिलीप जायसवाल से भाजपा आलाकमान खुश नहीं है। आपको बता दें कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा था कि सीएम का चेहरा कौन होगा, यह संसदीय बोर्ड तय करेगा। हालांकि आगामी विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के ही नेतृत्व में होगा।
बीजेपी नेता के बयान से हलचल
दरअसल, बिहार विधानसभा सत्र में शामिल होने पहुंचे भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि 2025 का चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में होगा। प्रधानमंत्री के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसका फैसला संसदीय बोर्ड में होगा। बिहार भाजपा अध्यक्ष के इस बयान के बाद राज्य में सियासी भूचाल आ गया है। बयान के तुरंत बाद भाजपा ने एक पोस्टर जारी किया। इस पोस्टर में नीतीश कुमार गायब थे। सूत्रों के अनुसार दिलीप जायसवाल के इस बयान से आलाकमान नाराज होगा।
सम्बंधित ख़बरें
पहले पटनायक फिर नीतीश और अब ममता… 2020 के पावर लंच के बाद हुए बड़े उलटफेर? फिर चर्चा में सालों पुरानी तस्वीर
कल तक लालू पर वार, आज अपनों पर मेहरबान; सम्राट कैबिनेट में परिवारवाद की झलक! सियासी घरानों से 10 मंत्री
बिहार में सम्राट युग की बड़ी शुरुआत, निशांत कुमार समेत इन 3 पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटों को मिला मंत्री पद
Anant Singh Case: हथियार, नाच-गाना और FIR, प्रशासन की कार्रवाई पर भड़के छोटे सरकार कहा-हम माननीय हैं या जानवर
जदयू ने किया पलटवार
दिलीप जायसवाल के बयान पर जदयू ने भी पलटवार किया। जदयू नेता विजय कुमार चौधरी ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार हैं और आगे भी वही रहेंगे। जदयू के बयान के बाद भाजपा के शीर्ष नेता आमने-सामने आ गए।
प्रेम कुमार ने किया जायसवाल के बयान का समर्थन
मुख्यमंत्री प्रेम कुमार ने भी दिलीप जायसवाल के बयान का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि संसदीय बोर्ड तय करता है कि सीएम कौन होगा। प्रेम कुमार के बयान ने इस राजनीतिक हलचल को और बढ़ा दिया। इसके बाद विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह सबको पता है। इसमें कोई नई बात नहीं है।
राजनीति से संबंधित सभी बड़ी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने संभाला मोर्चा
वहीं, राजनीतिक हलचल तेज होने के बाद उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सामने आए और उन्होंने स्पष्ट किया कि नीतीश कुमार ही एनडीए के नेता हैं और मुख्यमंत्री का चेहरा भी। इसमें कोई शक-शुबहा नहीं है। इसके बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि मेरे बयान का गलत मतलब निकाला गया. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार एनडीए के नेता हैं, वे सीएम का चेहरा हैं और भविष्य में भी वे ही रहेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि एनडीए का नारा है “2025, फिर से नीतीश”.
Dilip jaiswal statement over cm face deputy cm samrat choudhary and vijay sinha called to delhi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
MP News: NHAI करेगा इस हाईवे को अपग्रेड, 4 लेन से होगा 6 लेन; इन शहरों को मिलेगा फायदा
May 10, 2026 | 02:01 PMहिंजवडी आईटी पार्क और एक्सप्रेस-वे कनेक्टिविटी होगी आसान, मामुर्डी पुल निर्माण कार्य तेज
May 10, 2026 | 01:58 PMMP Ladli Behna Scheme 2026: लाड़ली बहनो के लिए खुशखबरी , इस दिनCM मोहन यादव बहनो के खाते में डालेंगे पैसा
May 10, 2026 | 01:53 PMKiara Advani Postpartum: कियारा आडवाणी हुईं इमोशनल, बेटी के जन्म के बाद के मुश्किल दिनों को किया याद
May 10, 2026 | 01:53 PMसंभाजीनगर में नए लाइसेंस शुल्क का विरोध, व्यापारियों ने जताई नाराजगी; मनपा से फैसला वापस लेने की मांग
May 10, 2026 | 01:48 PMआपके हाथ खून से रंगे हैं…ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी ने बच्ची को दिया जन्म, ईरान ने याद दिलाया मिनाब हमला
May 10, 2026 | 01:46 PMशपथ के 24 घंटे में ही एक्शन में आए सीएम सुवेंदु , ममता के करीबी 16 अफसरों की छुट्टी, इन अधिकारियों पर गिरी गाज
May 10, 2026 | 01:43 PMवीडियो गैलरी

तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री बनें विजय थलापति, शपथ ग्रहण में राहुल गांधी समेत तमाम सुपरस्टार्स हुए शामिल-VIDEO
May 10, 2026 | 01:39 PM
सुवेंदु अधिकारी के CM बनने पर मौलाना रजवी ने बांग्लादेश को दिखाया आईना, कहा- जम्हूरियत हमारा निजी मामला
May 10, 2026 | 12:22 PM
देश का सब कुछ बेच रही है भाजपा… डिंपल यादव का मोदी सरकार के निजीकरण और महिला सुरक्षा पर जोरदार हमला
May 10, 2026 | 11:56 AM
ट्रंप को कोर्ट से तगड़ा झटका! 10% नए टैरिफ को बताया गैरकानूनी, क्या भारत के लिए अब खुलेगा फायदे का रास्ता?
May 09, 2026 | 08:22 PM
समंदर के बीच नागपट्टिनम-कंकसंथुराई फेरी का इंजन फेल, 144 यात्रियों की अटकी सांसे; मछुआरों ने ऐसे किया रेस्क्यू
May 09, 2026 | 07:56 PM
जिस बुजुर्ग के पीएम मोदी ने पैर छुए, वो कौन हैं? जानें माखनलाल सरकार के बारे में सब कुछ- VIDEO
May 09, 2026 | 04:18 PM














